Kunika Sadananda's Home Tour
Kunika Sadananda's Home Tour

Overview: सिर्फ सादगी नहीं, रॉयल भी है कुनिका का आशियाना

कुनिका सदानंद का मुंबई घर आधुनिकता और पुरानी परंपराओं का मेल है। घर में मजबूत लकड़ी का काम, आलीशान झूमर और बड़ी खिड़कियाँ इसे बेहद खास बनाती हैं। एक वकील और अभिनेत्री के रूप में उनकी सफलता उनके इस आलीशान और व्यवस्थित आशियाने में साफ झलकती है।

Kunika Sadananda Home Tour: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और बिग बॉस 19 की चर्चित कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद का मुंबई स्थित घर सादगी और लग्जरी का एक सुंदर मेल है। कुनिका न केवल एक बेहतरीन अदाकारा हैं, बल्कि एक सफल वकील और बिजनेसवुमन भी हैं, और उनके घर में उनकी इस बहुआयामी व्यक्तित्व की झलक साफ दिखाई देती है। कुनिका मुंबई के एक पॉश इलाके में एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहती हैं। उनका घर ‘मिनिमलिस्टिक’ (Minimalistic) और ‘कंटेंपरेरी’ (Contemporary) डिजाइन का बेहतरीन उदाहरण है।

घर का प्रवेश द्वार

घर के मुख्य द्वार से ही कुनिका की पसंद का पता चलता है। प्रवेश द्वार पर एक विशाल आईना लगा है जो हॉल को और भी बड़ा दिखाता है। यहाँ ताजे फूलों और कलाकृतियों से सजावट की गई है। पास ही एक करीने से रखा गया शू-रैक भी मौजूद है।

लिविंग और डाइनिंग रूम

लिविंग रूम घर का सबसे हवादार और बड़ा हिस्सा है। यहाँ की दीवारें न्यूट्रल और पेस्टल टोन में हैं। बड़ी खिड़कियों के कारण दिन भर प्राकृतिक रोशनी घर को रोशन रखती है। आलीशान झूमर हॉल में लगा एक आधुनिक झूमर विंटेज लुक देता है, जो डाइनिंग टेबल के साथ मिलकर कमरे को रॉयल टच देता है। यहाँ आलीशान और आरामदायक सोफे रखे गए हैं, जो स्टाइल और आराम का सही संतुलन बनाते हैं।

किचन और डाइनिंग एरिया

बिग बॉस के घर में किचन की सफाई के लिए मशहूर कुनिका ने अपना निजी किचन भी बेहद व्यवस्थित रखा है। किचन आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है और काफी साफ-सुथरा है। डाइनिंग एरिया को लिविंग रूम के बगल में ही रखा गया है, जहाँ एक स्टाइलिश कैबिनेट है जिसमें वे अपनी पसंद की क्रॉकरी और शोपीस रखती हैं।

बेडरूम और होम ऑफिस

बेडरूम को बहुत ही ‘कोजी’ (Cozy) वाइब्स दी गई हैं। हल्की लाइटिंग और सुरुचिपूर्ण साज-सज्जा इसे सुकून भरा बनाती है। एक वकील और बिजनेसवुमन होने के नाते, कुनिका ने घर में एक छोटा ‘होम ऑफिस’ और मिनी होम थिएटर भी बनाया है। वे अपना एनजीओ (NGO) का काम भी अक्सर यहीं से संचालित करती हैं।

YouTube video

अयान लाल का कमरा

उनके बेटे अयान का कमरा काफी आधुनिक और डार्क थीम पर आधारित है। यहाँ एक दीवार पर गहरे भूरे रंग का प्रीमियम वॉलपेपर लगा है। यह कमरा काफी सोफिस्टिकेटेड है, जहाँ लाइटिंग को इस तरह सेट किया गया है कि रात के समय यह एक लग्जरी होटल रूम जैसा महसूस होता है।

नेट वर्थ और इनकम

कुनिका सदानंद की आर्थिक स्थिति उनकी तीन दशकों की मेहनत का नतीजा हैl रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 में उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹8 से ₹12 करोड़ के बीच है। बिग बॉस 19 की फीस इस शो के लिए उन्हें कथित तौर पर ₹2 से ₹4 लाख प्रति सप्ताह मिलते थे। 13 हफ्तों के सफर में उन्होंने करीब ₹30-50 लाख की कमाई की। अभिनय के अलावा वे ब्रांड एंडोर्समेंट, कानूनी प्रैक्टिस (Lawyer) और अपनी इवेंट कंपनी ‘कर्मा इवेंट्स’ से भी आय अर्जित करती हैं। उनके पास BMW X3 (कीमत लगभग ₹68 लाख) और एक मर्सिडीज जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...