Summary: कुनिका सदानंद ने कुमार सानू संग अफेयर पर किया खुलासा, बताया क्यों नहीं है पछतावा
टीवी और बॉलीवुड की चर्चित हस्ती कुनिका सदानंद ने हाल ही में अपने निजी जीवन को लेकर बड़ा खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका शादीशुदा सिंगर कुमार सानू के साथ अफेयर था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपने किसी भी फैसले या रिश्ते पर कोई पछतावा नहीं है।
Kunickaa and Kumar Sanu: इन दिनों टीवी की दुनिया में बिग बॉस सीजन 19 को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है, क्योंकि फिनाले बिल्कुल पास आ गया है। इसी दौरान कई कंटेस्टेंट्स को शो से एलिमिनेशन का सामना करना पड़ा, जिनमें से एक कुनिका सदानंद भी थीं, जिनका हाल ही में शो से बाहर होना हुआ। इसके बाद कुनिका ने मीडिया के सामने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने अनुभवों और बिग बॉस के घर में कही गई बातों पर खुलकर चर्चा की। खास तौर पर जब उनसे कुमार सानू और उनके अफेयर के बारे में सवाल किया गया, तो कुनिका ने साफ कहा कि उन्हें अपने किसी भी फैसले या रिश्ते पर कोई पछतावा नहीं है। आइए जानते हैं, कुनिका ने अपने इंटरव्यू में और क्या-क्या खुलासा किया।
कुनिका की अधूरी ख्वाहिश
कुनिका ने इंटरव्यू में लाइफ के उतार-चढ़ाव पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अगर उनके कुमार सानू और दूसरे रिश्तों की बात करें तो कभी-कभी उन्हें दुःख होता है कि काश वे अब उनके साथ होते, क्योंकि अब वे बदल चुकी हैं। उस समय वे अपनी इमोशनल स्ट्रगल, बचपन की परेशानियां, टूटी शादी और मुंबई में संघर्ष से गुजर रही थीं। इस दौरान उनके रिश्ते भी उनके लिए मुश्किल रहे होंगे। लेकिन इसके बावजूद, कुनिका ने कहा कि उन्हें अपने जीवन के किसी भी फैसले या अनुभव पर कोई अफसोस नहीं है।
बिग बॉस के घर में क्यों करना पड़ा कुमार सानू का जिक्र
इंटरव्यू में कुनिका ने कहा कि वे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में नीलम, गौरव और फरहाना से नॉर्मली बात कर रही थीं। उनका मकसद था कि दूसरों को बाउंड्रीज के बारे में समझाया जाए और किसी से ज्यादा उम्मीद न रखी जाए। उन्होंने साफ किया कि यह इरादतन नहीं था और किसी को नीचा दिखाने का उनका कोई एजेंडा नहीं था। अपने रिश्तों के बारे में उन्होंने कहा कि वह उस समय सही थे और उस वक्त वे मानसिक रूप से ऐसी स्थिति में थीं जिसमें उन्होंने यह अनुभव किया।
कुनिका को कब होगा पछतावा
अपने इसी इंटरव्यू में कुनिका ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें अपनी जिंदगी में बस एक ही चीज़ का पछतावा हो सकता है । उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अचानक मौत आ जाए, तो उन्हें यह अफ़सोस होगा कि उन्होंने अभी तक अपने छोटे बेटे की शादी और उसकी सफलता नहीं देखी।
शादीशुदा कुमार सानू के साथ 6 साल का अफेयर
अगर आप नहीं जानते, तो बता दें कि बेटा और गुमराह जैसी फिल्मों से सफलता पाने वाली कुनिका सदानंद तब कुमार सानू के साथ रिश्ते में थीं, जब वह शादीशुदा थे। उनका कहना है कि उनकी मुलाकात एक दोस्त के घर पर हुई थी, जहां कुमार सानू रिकॉर्डिंग कर रहे थे। कुनिका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका रिश्ता लगभग 6 साल तक चला, लेकिन कुमार सानू की फैमिली और बच्चों के कारण उन्होंने इसे हमेशा निजी रखा। उन्होंने यह भी बताया कि जब कुमार सानू की पत्नी रीता भट्टाचार्य को उनके अफेयर का पता चला, तो उन्होंने गुस्से में कार को हॉकी स्टिक से तोड़ दिया था।
