Bollywood Couple Love Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमेशा से ही लव स्टोरी का ट्रेंड चलता रहा है। एक साथ फिल्मों में सेट पर काम करते-करते कई सितारों को अपने ही को-स्टार से मोहब्बत हो गई और उन्होंने अपनी स्टोरी को शादी का नाम भी दिया, आज एक सक्सेसफुल लविंग कपल भी हैं। वैसे तो हमें बी टाउन की कई प्रेम कहानी लुभाती रही हैं, लेकिन कुछ कपल की लव स्टोरी में रोमांस के साथ-साथ सस्पेंस और ड्रामा भी रहा है, जो केवल फिल्म के प्रेम कहानियों में ही होता है।बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ऐसे कपल हैं, जिनकी प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है।
सुनील दत्त और नरगिस

सुनील दत्त और नरगिस की जोड़ी लोगों के बीच खूब मशहूर रही है, जिन्हें फैंस ने बेपनाह प्यार दिया। नरगिस का नाम अक्सर राज कपूर के साथ जोड़ा गया है, जो पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन वह अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे, जिसकी वजह से नरगिस ने उनसे दूरी बनाना ही बेहतर समझा। इसके बाद नरगिस के लाइफ में एक हीरो की एंट्री हुई, जिसने उनकी जान बचाने के लिए आग में कूदने से भी नहीं डरा और जिसका नाम था सुनील दत्त। इस घटना के बाद दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगीं और फिर दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी
इस प्रेम कहानी से कोई भी फैंस अछूता नहीं है। इस जोड़ी की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। दोनों को बेस्ट कपल की तरह देखा गया है, जिनकी मुलाकात 1970 में फिल्म सेट पर हुई इसके बाद दोनों की कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी और नजदीकियां इतनी बढ़ी की दोनों ने शादी कर ली और आज भी उनका रिश्ता कायम है।
शाहरुख खान और गौरी
बॉलीवुड के किंग खान और गौरी के रिलेशनशिप को काफी पसंद किया जाता है, जिनकी लव स्टोरी स्कूल के दिनों में शुरू हुई, लेकिन अलग-अलग जाति होने की वजह से दोनों को ही कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। फिर भी वह हर मोड़ पर डटे रहें और ट्रेडीशनल हिंदू धर्म विवाह को फॉलो करते हुए दोनों ने शादी कर ली और आज भी दोनों का रिश्ता अटूट प्यार वाला दिखाई देता है, जो आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में पावर कपल के नाम से जाने जाते हैं। ये जोड़ी लोगों के लिए एक मिसाल है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को खूब प्यार मिलता रहा है। क्रिकेट खेल के फैंस हों या बॉलीवुड स्टार्स के फैंस, दोनों ही इस जोड़ी को काफी पसंद करते आ रहे हैं। इनकी जोड़ी कमाल की है और इसके साथ उनकी लव स्टोरी भी जबरदस्त है। दोनों की केमिस्ट्री सबको लुभाती है। कपल ने 2017 में शादी रचाई। दरअसल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 2013 में एक विज्ञापन के लिए शूट पर थे, जिस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी और उन्होंने अपने लव स्टोरी को शादी के बंधन में बांध लिया। आज उनकी एक प्यारी सी बेटी वामिका भी हैं।
रितेश देशमुख और जेनिलिया
इस कपल की प्रेम कहानी बड़ी ही प्यारी है। दोनों पहली बार फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ के सेट मिले और इसके बाद से ही दोनों काफी करीब आ गए। ये दोनो भी किंग खाना और गौरी की तरह ही अलग-अलग धर्म के हैं। यही वजह है कि इनकी शादी में भी काफी परेशानियां आईं। भले ही कई चुनौतियों ने उनका इम्तिहान लिया, हालांकि दोनों ने अपने दिल की सुनकर विवाह कर लिया। आज ये कपल दो बेटों के माता पिता हैं।
दीपिका पादुकोण औग रणवीर सिंह
ये कपल भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेस्ट जोड़ी में से एक है।इनके प्यार की शुरूआत ‘राम-लीला’ के सेट पर हुई।
खास बात तो ये है कि दोनों ने काफी समय तक अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखा और 2018 में इटली में ग्रैंड वेडिंग करके सबको चौंका दिया।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा, यह कपल जब शादी के बंधन में बंधी तो लोगों के बीच एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही थी। लोगों को इस कपल की केमिस्ट्री काफी पसंद आती है। कियारा और सिद्धार्थ की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जिसके बाद दोनों ने फिल्म शेरशाह में एक साथ काम किया। इनकी एक्टिंग के साथ-साथ इनकी जोड़ी को भी लोगों ने काफी पसंद किया। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और फिर शादी रचा ली। ये बॉलीवुड टाउन के बेस्ट जोड़ी के लिस्ट में टॉप पर आते हैं।
