Overview:
अगर आप हॉरर और सस्पेंस से भरी फिल्मों के शौकीन हैं, तो इस वीकेंड OTT पर मौजूद ये 5 डरावनी कहानियाँ जरूर देख सकते हैं। जिसमें तुम्बाड की रहस्यमयी लोककथा से लेकर शैतान के साइकॉलॉजिकल थ्रिल मौजूद है।
5 Must-Watch Horror Movies on OTT Platforms: अगर आप घर बैठे डर और रोमांच से भरी फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 5 हॉरर फिल्में आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। साइकॉलॉजिकल थ्रिलर से लेकर सुपरनैचुरल हॉरर तक, हर फिल्म में दिलचस्प कहानी और सस्पेंस का मजेदार तड़का है। इन OTT फिल्मों में डर के साथ लालच, अपराधबोध और आस्था जैसी भावनाओं को भी दिखाया गया है। चाहे आपको हॉलीवुड का क्लासिक हॉरर पसंद हो या भारतीय लोककथाओं का डर – ये वॉचलिस्ट आपका वीकेंड और भी मजेदार और थ्रिलिंग बना सकती है।
1. आई नो व्हाट यू डिड लास्ट समर
1997 की क्लासिक फिल्म का यह लेगेसी सीक्वल पुराने और नए दर्शकों दोनों को जोड़ता है। कहानी कुछ दोस्तों की है जो एक कार एक्सीडेंट का राज छिपाते हैं, लेकिन एक साल बाद एक सस्पेंसफुल किलर उनका पीछा करने लगता है। फिल्म में नॉस्टैल्जिया और मॉडर्न थ्रिल का बेहतरीन मिश्रण है। शानदार ट्विस्ट और सस्पेंस इसे एक मजबूत हॉरर एंटरटेनर बनाते हैं।
कलाकार : जेनिफर लव हेविट, फ्रेडी प्रिंज जूनियर
निर्देशक : जेनिफर केयटिन रॉबिन्सन
भाषा : इंग्लिश
शैली : हॉरर, थ्रिलर
रिलीज : 18 जुलाई 2025
2. तुम्बाड
तुम्बाड इंडियन हॉरर सिनेमा की एक माइलस्टोन फिल्म मानी जाती है। एक ऐसे गाँव की कहानी, जहाँ लालच का शाप पीढ़ियों तक चलता है। विनायक राव नाम का व्यक्ति छिपे खजाने और राक्षस हस्टर की तलाश में जुनूनी हो जाता है। यह फिल्म डर के साथ एक गहरा संदेश भी देती है – कि “लालच कभी खत्म नहीं होता है।” विजुअली यह फिल्म शानदार है जिसका म्यूजिक बेहद खतरनाक और डरावना है।
कलाकार : सोहम शाह, ज्योति मालशे
निर्देशक : राहील अनिल बारवे
भाषा : हिंदी
शैली : हॉरर, फैंटेसी
रिलीज : 12 अक्टूबर 2018
3. शैतान
शैतान एक परिवार की छुट्टी को डरावने सफर में बदल देती है। वनराज नाम का अजनबी जब उनके घर में आता है, तो काली शक्तियों के जरिए उनकी बेटी पर काबू पा लेता है। फिल्म में डर के साथ-साथ आस्था और अंधविश्वास की टकराहट को भी दिखाया गया है। मजबूत अभिनय और रोमांचक स्क्रीनप्ले ने इसे बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट बनाया है।
कलाकार : अजय देवगन, आर. माधवन, ज्योतिका
निर्देशक : विकास बहल
भाषा : हिंदी
शैली : साइकॉलॉजिकल हॉरर
रिलीज : 8 मार्च 2024
4. वश: लेवल 2
पहली फिल्म वश की कहानी को आगे बढ़ाते हुए, इसका सीक्वल 12 साल बाद की कहानी को दिखाता है। इस बार अर्हव की बेटी आर्या काले जादू के साए में है। और राजनाथ नाम का एक नया व्यक्ति अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करता है। फिल्म इमोशनल गहराई और डर दोनों का बेहतरीन मिश्रण है और इस फिल्म ने रीजनल सिनेमा में हॉरर की नई पहचान बनाई है।
कलाकार : हितु कनोडिया, जानकी बोड़ीवाला, हितेन कुमार
निर्देशक : कृष्णदेव याग्निक
भाषा : गुजराती,हिंदी
शैली : सुपरनैचुरल हॉरर
रिलीज : 27 अगस्त 2025
5. छोरी
छोरी एक ऐसी हॉरर फिल्म है जो समाजिक मुद्दों को डर के जरिए दिखाती है। फिल्म में साक्षी नाम की गर्भवती महिला एक गाँव में शरण लेती है, लेकिन वहाँ उसे पुराने पापों और अंधविश्वासों की सच्चाई का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म डर के साथ महिला सशक्तिकरण और भ्रूण हत्या जैसे मुद्दों पर गहरा प्रभाव छोड़ती है।
कलाकार : नुसरत भरुचा, सौरभ गोयल
निर्देशक : विशाल फुरिया
भाषा : हिंदी
शैली : हॉरर, सोशल ड्रामा
रिलीज : 26 नवंबर 2021





