टूट रही 18 साल पुरानी धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की शादी,कोर्ट में पहुँची तलाक की अर्जी: Dhanush and Aishwarya Divorce
Dhanush and Aishwarya Divorce

Dhanush Divorce: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत की आजकल मीडिया में काफ़ी ज्यादा चर्चा चल रही है। दरअसल ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने पति और साउथ एक्ट्रेस धनुष से तलाक लेने के लिए अर्जी कोर्ट में दे दी है। जिस वजह से ऐश्वर्या और धनुष दोनों ही आजकल सुर्ख़ियों में बने हुए हैं।

Also Read : मशहूर शेफ कुनाल कपूर के तलाक को मिली मंजूरी,पत्नी पर था ये आरोप: Chef Kunal Kapur Divorce

जनवरी 2022 में किया था ऐलान

18 साल पहले साल 2004 में धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत एक दूसरे से शादी के बंधन में बँधे थे। और फैंस इन दोनों की जोड़ी को भरपूर प्यार देते थे। हालाँकि जब धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने जनवरी 2022 में एक दूसरे से अलग होने की घोषणा की लोग हैरान रह गए। वहीं फैंस को इस बात की उम्मीद थी कि शायद ऐश्वर्या और धनुष अपनी शादी को लेकर एक बार और विचार करेंगे पर अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

कोर्ट पहुँची तलाक की अर्जी

अभिनेता धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के तलाक की अर्जी अब कोर्ट में पहुँच गई है। 2 साल से ज्यादा समय एक दूसरे से दूर रहने के बाद दोनों ने आपसी सहमति के आधार पर कोर्ट में यह अर्जी डाली है। याद दिला दें कि जनवरी 2022 में धनुष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए बताया था “18 साल बतौर पति-पत्नी, दोस्त और पैरेंट के रूप में एक साथ रहने के बाद, आज हम अपने रास्ते एक दूसरे से अलग करने जा रहे हैं। हमने खुद को बेहतर बनाने के लिए एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है।”

दो बेटों के पिता हैं धनुष

आपको बता दें कि धनुष और ऐश्वर्या ने शादी के कुछ साल बाद सन 2006 में बेटे यात्रा का जन्म हुआ था। वहीं साल 2010 में धनुष और ऐश्वर्या एक बार फ़िर माता पिता बने थे, जब ऐश्वर्या ने दूसरे बेटे लिंगा को जन्म दिया था। धनुष के बेटे यात्रा नवंबर 2023 में एक विवाद के कारण मीडिया की नजर में आये थे जब बिना लाइसेंस के बाइक चला रहे थे। तब यात्रा का चलान कटा था।

लाल सलाम में नजर आईं ऐश्वर्या

पति धनुष से अलग होने के बाद ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने फ़िल्मी कैरियर पर वापस से फोकस करना शुरू कर दिया। हाल ही में वो अपने पिता रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम में नजर आईं थी। अभिनेता रजनीकांत ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी।