टिंटेड मॉइस्चराइजर क्या होता है?, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल करने के सही तरीका: Tinted Moisturizer
What is tinted moisturizer

Benefits Of Tinted Moisturizer: ज्यादातर लोग ब्यूटी केयर रूटीन में रोजाना क्रीम, लोशन और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर लोग फाउंडेशन, कंसीलर और प्राइमर के बारे में जानते हैं लेकिन क्या आपने कभी टिंटेड मॉइश्चराइजर के बारे में सुना है? दरअसल आप डेली मेकअप के लिए फाउंडेशन की बजाय हल्कs और सीमलेस टिंटेड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं, जो आपको इवेन टोन और नेचुरल ग्लो दे सके। टिंटेड मॉइश्चराइजर लाइट कलर वाला मॉइश्चराइजर होता है, जो स्किन पर बीबी क्रीम के जैसा ही वर्क करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, टाइटेनियम, डाइऑक्साइड, ह्यूमेकटेंट और आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं।

अगर किसी की स्किन ड्राई है तो उसके लिए टिंटेड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना बैहद फायदेमंद हो सकता है। यह आपकी स्किन को हाइड्रेट करके चेहरे पर लाइट कवरेज देता है। अगर आप डेली मेकअप एप्लीकेशन करती हैं तो आपके लिए टिंटेड मॉइश्चराइजर एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। आप मेकअप रूटीन में इसे बेहिचक शामिल कर सकती हैं। मेकअप रूटीन में इसे हिस्सा बनकर आप बिल्कुल नेचुरल और फ्रेश ग्लोइंग मेकअप लुक पा सकती हैं।

tinted moisturizer  benefits
tinted moisturizer benefits

किसी भी अन्य क्रीम की तुलना में टिंटेड मॉइश्चराइजर काफी लाइट होता है आप अलग-अलग रंगों के टिंटेड मॉइश्चराइजर को चुन सकते हैं दाग धब्बों को छुपाने के साथ स्किन को मॉइश्चराइज करने में या मददगार होता है स्किन को हाइड्रेट रखना और त्वचा को नेचुरल चमक देने में मदद करते हैं। इसकी सबसे खास बात तो यह है कि इसे लगाने के बाद आपको फाउंडेशन या प्राइमर लगाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं होती है। यह सूर्य की हानिकारक किरणों से भी त्वचा को सुरक्षित करता है क्योंकि इसमें एसएफ शामिल किया जाता है इसे लगाकर आप बेफिक्र हो धूप में बाहर जा सकती हैं। यह लाइट कवरेज देने के साथ ही आपका मेकअप को स्मूथ फिनिश लुक देता है। टिंटेड मॉइश्चराइजर आपको मार्केट में बड़ी ही आसानी से मिल जाएंगे लेकिन इसके लिए आपको अपनी स्किन टोन को ध्यान में रखकर इसे खरीदना चाहिए।

टिंटेड मॉइश्चराइजर में करीब 3 फीसदी टाइटेनियम ऑक्साइड मौजूद होता है तो वहीं फाउंडेशन में इसकी मात्रा 14 से 15 प्रतिशत होती है। इसके अलावा इन दोनों में ये भी एक अंतर होता है कि टिंटेड मॉइश्चराइजर मार्केट में कई रंगों में मिल जाते हैं और त्वचा के लिए काफी हल्के होते हैं। लेकिन बीबी क्रीम इसके विपरीत होती है।

tinted moisturizer  correct way to use
tinted moisturizer correct way to use

टिंटेड मॉइश्चराइजर काफी हल्के होते हैं और इन्हें लगाना भी उतना ही आसान होता है। यह आसानी से स्किन में ऑब्जर्व हो जाते हैं। मेकअप करने से पहले अपने चेहरे को किसी अच्छे फेस वॉश से साफ करें। इसके बाद अपने स्किन को हाथों से थपथपा कर ड्राई करें। अब अपनी त्वचा पर टिंटेड मॉइश्चराइजर को अप्लाई करें और अपनी नाक, आंखों के नीचे की एरिया में, गालों पर और माथे पर टिंटेड मॉइश्चराइजर को लगाकर उंगलियों से धीरे-धीरे मसाज करें। लेकिन आंखों के कॉर्नर और नाक के किनारों पर इसे लगाकर मेकअप स्पॉन्ज से ब्लेंड करें। एक्स्ट्रा कवरेज के लिए सीसी क्रीम या कंसीलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। मैट फिनिश लुक के लिए सेटिंग पाउडर और सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल जरूर करें।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...