Celebrity Makeup Look
Celebrity Makeup Look

Celebrity Makeup Look: बेबी जॉन एक्ट्रेस वामिका गब्बी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेहद खूबसूरत आंखों के लिए भी जानी और पसंद की जाती हैं। वामिका गब्बी बीते कई सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और लगातार अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। वामिका बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सुपर स्टाइलिश और फैशनेबल हैं। जिनके सभी लुक्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं और पसंद किए जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके नाइट वेडिंग फंक्शंस के लिए वामिका के लेटेस्ट ट्रेंडी मेकअप लुक्स लेकर आए हैं। जिन्हें देख आप भी पार्टी में सबसे अलग और खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

नाइट वेडिंग में बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी के टॉप 5 ट्रेंडी मेकअप लुक्स करें रीक्रिएट

नेचुरल सॉफ्ट पिंक मेकअप लुक

आजकल सॉफ्ट पिंक मेकअप लुक सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और मेकअप आर्टिस्ट्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। ऐसे में अगर आप भी वेडिंग फंक्शंस पर अपने लुक को सुपर नेचुरल रखना चाहती हैं। तो वामिका का ये लुक ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको बेस मेकअप को नेचुरल रखते हुए आंखों पर केवल पिंक आईशैडो और थिन काजल अप्लाई करना है। इसके बाद पिंक ब्लशर और न्यूड पिंक लिपस्टिक लगाकर लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

कोहल रिम्मड आई मेकअप लुक

एक्ट्रेस वामिका गब्बी इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरत आंखों के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में वामिका के इस मेकअप लुक की बात करें तो उन्होंने बेस मेकअप को सुपर नेचुरल और ग्लोइंग रखते हुए आंखों पर खूबसूरत काम कर आंखों को हाइलाइट है। ऐसे में आप भी ग्लोइंग बेस के साथ आंखों को ड्रैमेटिक लुक देना चाहती हैं। तो ग्लोइंग बेस के साथ आंखों पर ब्राउन आईशैडो अप्लाई करके थिक काजल और ब्लैक आईलाइनर अप्लाई करना है। इसके साथ आप कोई भी न्यूड लिपस्टिक अप्लाई कर सकती हैं।

क्लासिक बोल्ड मेकअप लुक

नाइट वेडिंग फंक्शंस पर न्यूड मिनिमल मेकअप लुक्स के साथ-साथ सुपर हॉट ग्लोइंग मेकअप लुक भी काफी खूबसूरत लगता है। ऐसे में अगर आप मिनिमल मेकअप लुक्स के साथ बोल्ड मेकअप भी पसंद करती हैं। तो वामिका का ये लुक आप जरूर ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप अपना रेगुलर ग्लोइंग बेस मेकअप करने के बाद लिप्स पर हॉट रेड और मेहरून लिपस्टिक शेड्स ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की बोल्ड लिप शेड्स आपके फैशन गेम को पूरी तरह चेंज कर सकती हैं।

सटल पिंक आई मेकअप लुक

सुपर नेचुरल और ग्लोइंग मेकअप बेस के साथ आंखों को डार्क पिंकिश लुक देना चाहती हैं। तो एक्ट्रेस वामिका गब्बी का ये मेकअप लुक नाइट इवेंट्स पर जरूर ट्राई कर सकती हैं। इस लुक में वामिका ने नेचुरल मेकअप बेस अप्लाई करने के बाद आंखों पर डार्क पिंक आईशैडो को बोल्ड विंग्ड आईलाइनर की तरह अप्लाई किया है। जो देखने में काफी फ्रेश और स्टाइलिश नजर आ रहा है। आप भी वामिका की ये मेकअप टिप न्यूड पिंक लिपस्टिक के साथ ट्राई कर सकती हैं।

एफर्टलेस ड्यूई मेकअप लुक

आजकल नाईट वेडिंग फंक्शन से लेकर प्रोफेशनल इवेंट्स तक हर जगह सुपर नेचुरल और एफर्टलेस ड्यूई मेकअप लुक्स ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में वामिका गब्बी के इस सुपर ड्यूई मेकअप लुक की बात करें तो उन्होंने इस लुक में बेस मेकअप को काफी ग्लोइंग और एफर्टलेस रखा है। जिसके साथ आपको केवल नेचुरल पिंक ब्लश और पिंक आईशैडो अप्लाई करके मेकअप को ग्लोइंग हाइलाइटर से कंप्लीट किया है। आप भी खास इवेंट और पार्टी फंक्शन में इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...