Overview:
एक समय था जब चेहरे की चमक और कसावट को बनाए रखने के लिए सब पार्लर के फेशियल पर निर्भर होते थे। लेकिन अब समय बदल गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज कई कॉस्मेटिक और इंजेक्टेबल ट्रीटमेंट करवाती हैं।
types of skin injection for healthy skin : आज की बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के आगे उम्र हार गई है। उनकी उम्र बढ़ती है, लेकिन स्किन का ग्लो बरकरार रहता है। मानों उनकी स्किन पर उम्र का कोई असर नहीं दिखता है। एक समय था जब चेहरे की चमक और कसावट को बनाए रखने के लिए सब पार्लर के फेशियल पर निर्भर होते थे। लेकिन अब समय बदल गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज कई कॉस्मेटिक और इंजेक्टेबल ट्रीटमेंट करवाती हैं। अगर आप भी अपनी उम्र को रोकना चाहती हैं तो कुछ ट्रीटमेंट्स और थेरेपीज आपके काम आ सकती हैं।
थ्रेड लिफ्ट से तुरंत दिखेगा असर

थ्रेड लिफ्ट को लंच टाइम फेसलिफ्ट भी कहा जाता है। इसके जरिए बिना किसी सर्जरी के आपका फेस लिफ्ट किया जा सकता है। इसे गर्दन पर भी करवा सकते हैं। इस मिनी सर्जरी में ढीले हुए चेहरे को उठाया जाता है। साथ ही स्किन के नीचे घुलनशील धागों डाले जाते हैं, जिनसे कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ता है। और स्किन पर नेचुरल ग्लो आने लगता है। चेहरे पर फिर से कसावट लाने के लिए यह एक आसान तरीका है। भारत में इस ट्रीटमेंट के लिए आपको 50 हजार से डेढ़ लाख रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
एक्सोसोम थेरेपी से लौटेगी रंगत
त्वचा की खोई हुई रंगत लौटाने के लिए एक्सोसोम थेरेपी का उपयोग किया जाता है। इसमें माइक्रोनीडलिंग का उपयोग करके त्वचा के अंदर छोटे सेल मैसेंजर यानी एक्सोसोम डाले जाते हैं। एक्सोसोम हमारी ही कोशिकाओं द्वारा जारी होते हैं। इस थेरेपी से एक्सोसोम ग्रोथ बढ़ती है, जिससे कोलेजन का उत्पादन ज्यादा होता है। ऐसे में चेहरे की रंगत लौट आती है। स्किन के साथ ही इस थेरेपी का बालों की ग्रोथ बढ़ाने में भी उपयोग किया जाता है। यह ऊतक की मरम्मत करने के साथ ही सूजन को भी कंट्रोल करती है।
झुर्रियों को दूर भगाएगा बोटॉक्स
झुर्रियों की झंझट से छुटकारा पाने के लिए बोटॉक्स सबसे प्रचलित और आसान तरीका माना जाता है। इसे बोटुलिनम टॉक्सिन भी कहते हैं, जो एक प्रोटीन डेरिवेटिव होता है। चेहरे की खोई हुई रंगत लौटाने के लिए बोटॉक्स एक बजट फ्रेंडली ऑप्शन है। बोटॉक्स झुर्रियां कम करने के साथ ही चेहरे को नया शेप भी दे सकता है। इसकी मदद से नाक, गाल, जबड़े की मांसपेशियों को पतला कर सकते हैं। जिसके कारण पूरा चेहरा पतला नजर आने लगता है। बजट फ्रेंडली और आसान होने के कारण लोग बोटॉक्स करवाना पसंद करते हैं। साल 2023 में दुनियाभर के प्लास्टिक सर्जन्स ने 8.8 मिलियन लोगों को बोटॉक्स इंजेक्शन दिया था। इसे सबसे पसंदीदा कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट माना जाता है।
स्किन बूस्टर से बूस्ट करें त्वचा
अपनी स्किन को बूस्ट करने के लिए आप स्किन बूस्टर का उपयोग भी कर सकते हैं। इस अल्ट्रा-लाइट इंजेक्टेबल से आपका चेहरा कांच की तरह चमक उठेगा। यानी यह ग्लास स्किन पाने का आसान तरीका है। इस ट्रीटमेंट से स्किन को भरपूर हाइड्रेशन मिलता है, जिससे चेहरे की रंगत निखर जाती है। स्किन बूस्टर में माइक्रो इंजेक्शन के माध्यम से सॉफ्ट हाइलूरोनिक फॉर्मूलेशन का उपयोग किया जाता है। यह स्किन को अंदर से हेल्दी बनाता है।
