Lipstick Shades for Summer: गर्मी का मौसम जहां एक तरफ चटक रंगों और हल्के आउटफिट्स का होता है, वहीं मेकअप में भी फ्रेश और ब्राइट लुक की डिमांड बढ़ जाती है। खासकर लिपस्टिक का सही शेड आपके पूरे लुक को एक नया ट्विस्ट दे सकता है। लेकिन अक्सर ये कंफ्यूजन रहता है कि कौन-सा शेड गर्मियों में चेहरे को फ्रेश और अट्रैक्टिव बनाए रखेगा। अगर आप भी इस सीजन ग्लो करना चाहती हैं, तो लिपस्टिक के ये 7 शेड्स जरूर ट्राई करें। इनकी खासियत ये है कि ये हर स्किन टोन पर जंचते हैं और लुक को स्टाइलिश बनाने का काम करते हैं।
कोरल क्रश
कोरल शेड न सिर्फ चेहरे पर फ्रेशनेस लाता है, बल्कि यह गर्मियों में एक बहुत ही वाइब्रेंट ऑप्शन है। यह खासकर फेयर से लेकर मीडियम स्किन टोन पर शानदार लगता है और दिन के समय के लिए परफेक्ट है।
पिंक पॉप
पिंक एक ऐसा शेड है जो कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता। खासकर रोज़ पिंक या बेबी पिंक टोन गर्मियों में हल्का, फ्रेश और नेचुरल लुक देता है। यह हर उम्र की महिलाओं का फेवरेट शेड है। यह शेड हर स्किन टोन पर खिलता है और कैज़ुअल लुक के लिए बेस्ट रहता है।
ऑरेंज ब्लास्ट
अगर आप थोड़ी सी एक्सपेरिमेंटल हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो ऑरेंज शेड जरूर अपनाएं। यह गर्मियों में बेहद ब्राइट और एनर्जेटिक लुक देता है। वॉर्म अंडरटोन वाली स्किन पर ये खूब जचता है।
न्यूड ब्राउन
जब बात आती है मिनिमल और सटल लुक की, तो न्यूड ब्राउन लिपस्टिक से बेहतर कुछ नहीं। ऑफिस, कॉलेज या डे आउटिंग के लिए ये शेड बिल्कुल परफेक्ट है और हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है।
वॉटरमेलन रेड
रेड लिपस्टिक का एक वॉटरमेलन टोन गर्मियों में चटख और फ्रेश लुक देता है। यह पार्टी या किसी फंक्शन के लिए शानदार ऑप्शन है। यह शेड डस्की से लेकर फेयर स्किन टोन तक सभी पर सूट करता है।
पीच डिलाइट
पीच शेड गर्मियों की नमी भरे मौसम में बहुत ही प्यारा और प्योर लुक देता है। यह बहुत ज्यादा ओवरपावरिंग नहीं होता, फिर भी चेहरे को परिभाषित करता है। डेली वियर के लिए ये शेड एकदम फिट है।
बेरी टोन
अगर आप चाहती हैं थोड़ा ग्लैमरस टच तो बेरी शेड्स ट्राई करें। ये गहरे लेकिन गर्मियों में भी स्टाइलिश लगते हैं, खासकर इवनिंग आउटिंग या फंक्शन में। डार्क स्किन टोन पर ये शेड बेहद खूबसूरत दिखता है।
