चेहरे पर हो रहे पिंपल्‍स और रैशेज का कारण कहीं टमाटर तो नहीं, जानें क्‍या है इसका कारण: Tomato on Face Effects
Tomato on Face Effects Credit: Istock

Tomato on Face Effects: टमाटर एक ऐसी सब्‍जी है जिसका इस्‍तेमाल लगभग हर घर में और बहुत सारे व्‍यंजनों को बनाने में किया जाता है। ये न सिर्फ व्‍यंजनों का स्‍वाद बढ़ाने का काम करता है बल्कि इसमें पाए जाने वाले गुण स्किन के लिए भी मैजिकल माने जाते हैं। सदियों से महिलाएं चेहरे को साफ करने और ग्‍लो बढ़ाने के लिए टमाटर मास्‍क और स्‍क्रब का इस्‍तेमाल करती आ रही हैं। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट्स होने के कारण ये स्किन के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन टमाटर में एसिड की मात्रा भी काफी अधिक होती है जो कई बार स्किन संबंधित समस्‍याओं को बढ़ावा दे सकती है।

पिछले कुछ सालों में डीआईवाय का चलन काफी बढ़ा है जिसके तरत महिलाएं यूट्यूब और ब्‍लॉग्‍स देखकर चेहरे को खूबसूरत बनाने का प्रयास करती हैं। माना कि ये डीआईवाय पूरी तरह से नुकसानदायक नहीं होते लेकिन आपकी स्किन पर क्‍या सूट करता है और क्‍या नहीं इसकी जानकारी होना बेहद जरूरी है। बिना एक्‍सपर्ट की सलाह के टमाटर से बने मास्‍क या स्‍क्रब का उपयोग करना स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है।

तो चलिए जानते हैं चेहरे पर टमाटर से होने वाले नुकसान के बारे में और साथ ही जानेंगे टमाटर से होने वाली समस्‍याओं से कैसे पाया जा सकता है निजात। 

टमाटर कैसे करता है स्किन को प्रभावित

Tomato on Face Effects
How does tomato affect the skin

टमाटर हमारे चेहरे की त्‍वचा या स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका हम अलग-अलग तरह से प्रयोग भी करते हैं, जिससे स्किन ग्‍लोइंग और स्‍पॉटलेस बनी रहती है। लेकिन टमाटर का चेहरे पर जरूरत से ज्‍यादा प्रयोग हमारी स्किन को डैमेज कर नुकसान भी पहुंचा सकता है। टमाटर में मौजूद एसिड स्किन को पतला और खुरदुरा बनाता है। यही नहीं इसमें व्‍याप्‍त विटामिन सी की मात्रा स्किन पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। इसके अलावा स्किन का बड़ा हिस्‍सा टमाटर में मौजूद मिनरल्‍स को एब्‍जॉर्ब नहीं कर पाता जिससे स्किन पर लालपन की समस्‍या हो सकती है।

क्‍या हैं टमाटर से होने वाले नुकसान के कारण

टमाटर के नुकसान
What are the reasons for the damage caused by tomatoes

इम्‍यून सिस्‍टम खराब होने के कारण स्किन पर टमाटर से एलर्जी हो सकती है। कच्‍चे टमाटर के प्रयोग से शरीर का इम्‍यून सिस्‍टम एंटीबॉडी इम्‍युनोग्‍लोबुलिन ई और हिस्‍टामाइन जैसे कैमिकल का उत्‍पादन करता है जिससे एलर्जी ट्रिगर हो सकती है। इस समस्‍या की वजह से आपका शरीर टमाटर के रस, बीज और स्किन के प्रति काफी सेंसिटिव हो जाता है। टमाटर में विटामिन ए, फोलिक एसिड,लाइकोपीन, बीटा-कैरोटीन ल्‍यूटिन और विटामिन सी जैसे तत्‍व होते हैं जो किसी के लिए एलर्जी का कारण बन सकते हैं।

चेहरे पर टमाटर लगाने से हो सकता है ये नुकसान (Side Effects Of Tomato)

टमाटर के नुकसान
Applying tomato on the face can cause this harm

चेहरे पर नियमित रूप से टमाटर लगाने से कई समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि टमाटर को स्किन के लिए वरदान माना जाता है लेकिन कई बार त्‍वचा के प्रकार की जानकारी न होने के कारण ये नुकसान भी पहुंचा सकता है। टमाटर के प्रयोग से स्किन को हो सकती हैं ये गंभीर समस्‍याएं।

स्किन एलर्जी

टमाटर के प्रयोग से स्किन पर एलर्जी हो सकती है। टमाटर में एंटीऑक्‍सीडेंट और विटामिन सी की अधिकता होती है जो सेंसिटिव स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके नियमित प्रयोग से स्किन एलर्जी को बढ़ावा मिलता है। स्किन पर लालपन और खुजली होना इसके सामान्‍य लक्षण हैं।

स्किन पर खुजली

टमाटर में अधिक मात्रा में एसिड मौजूद होता है, यदि आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको इससे एलर्जी हो सकती है। इसे चेहरे पर एप्‍लाई करने से खुजली या जलन महसूस हो सकती है। कई बार खुजली इतनी बढ़ जाती है कि उसका इलाज करना पड़ जाता है। इसके अलावा जलन होने से चेहरा लाल हो सकता है।

रैशेज की समस्‍या

किसी भी चीज की अति नुकसानदायक होती है। ऐसे ही यदि आप टमाटर का प्रयोग अधिक मात्रा में करते हैं तो स्किन पर रैशेज की समस्‍या हो सकती है। टमाटर में मौजूद विटामिन सी कई बार स्किन को सूट नहीं करता जिस वजह से होंठ और आंख के पास रैशेज हो जाते हैं। इसलिए टमाटर का उपयोग करने से पहले पैच टेस्‍ट अवश्‍य करें।

एक्जिमा के लक्षण

जिन लोगों को पहले से स्किन प्रॉब्‍लम्‍स हैं उन्‍हें टमाटर से अधिक नुकसान पहुंच सकता है। खासकर एक्जिमा से पीड़ित लोगों को स्किन पर टमाटर का उपयोग करने से पहले डॉक्‍टर की सलाह अवश्‍य लेनी चाहिए। एक्जिमा वाली स्किन पर टमाटर एप्‍लाई करने से खुजली, जलन और सूजन जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को विशेषतौर पर टमाटर को अवॉइड करना चाहिए।

लाल चकत्‍ते

अलग-अलग लोगों को अलग-अलग प्रकार की एलर्जी होती है। किसी को नींबू से होती है तो किसी को टमाटर से। टमाटर में मौजूद मिनरल्‍स हर स्किन टाइप को सूट नहीं करते। जब स्किन मिरल्‍स को पूरी तरह से एब्‍जॉर्ब नहीं कर पाती तो स्किन पर लाल चकत्‍ते दिखाई दे सकते हैं। इनमें खुजली और जलन भी हो सकती है।

पिंपल्‍स की समस्‍या

सामान्‍यतौर पर चेहरे पर हो रहे एक्‍ने के स्‍पॉट्स को हटाने के लिए टमाटर के रस का प्रयोग किया जाता है लेकिन कई बार ये पिंपल्‍स का कारण भी बन सकते हैं। टमाटर के रस में एसिड होता है जो स्किन को पतला और कमजोर बना देता है जिस वजह से पिंपल्‍स की समस्‍या हो सकती है। इसके अलावा टमाटर सूट न करने पर भी लाल दानें या पिंपल्‍स निकल सकते हैं।

स्किन का पीएच लेवल घटता है

स्किन का पीएच लेवल कभी भी कम नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो स्किन पर कई तरह की समस्‍याएं उत्‍पन्‍न हो सकती हैं। टमाटर के उपयोग से स्किन का पीएच लेवल कम हो सकता है। स्किन ग्‍लो करने के बजाय काली पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स

चेहरे पर टमाटर लगाने से होते हैं ये फायदे (Benefits Of Tomato)

टमाटर के नुकसान
These are the benefits of applying tomato on the face

– टमाटर को चेहरे पर लगाने से निखार आता है। यदि आपकी स्किन धूप और प्रदूषण के संपर्क में आने से काली और बेजान हो गई है तो आप टमाटर के रस का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी चेहरे को गोरा बनाता है।

– टमाटर से चेहरे की झुर्रियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके नियमित प्रयोग से स्किन टाइट बनती है जो झुर्रियों को हटा सकती है।

– एक्‍ने और चोट के निशान को हल्‍का करने के लिए भी टमाटर के रस का इस्‍तेमाल किया जा सकता है। दाग-धब्‍बों को कम करने के लिए टमाटर के साथ विटामिन सी युक्‍त नींबू के रस का प्रयोग अधिक फायदेमंद हो सकता है।

– टमाटर के रस से आप अपने चेहरे को ग्‍लोइंग बना सकते हैं। टमाटर स्किन को निखारने के साथ-साथ स्किन की चमक बढ़ाने में भी मदद करता है। चेहरे को ग्‍लोइंग बनाने के लिए आप टमाटर के साथ बेसन का प्रयोग कर सकते हैं। 

चेहरे पर टमाटर से होने वाली समस्‍याओं से कैसे पाएं निजात

टमाटर के नुकसान
How to get rid of the problems caused by tomatoes on the face

वैसे तो टमाटर हर लिहाज से स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन जिन लोगों की स्किन नाजुक होती है उन्‍हें टमाटर का इस्‍तेमाल करने से पहले सावधानियां बरतनी चाहिए। टमाटर से होने वाले नुकसान को इन टिप्‍स की मदद से कम किया जा सकता है।

– यदि चेहरे पर टमाटर लगाने से एलर्जी या इंफेक्‍शन की समस्‍या हो रही है तो चेहरे को तुरंत साफ कर लें। यदि चेहरे पर जलन या खुजली महसूस हो रही है तो चेहरे पर कोल्‍ड थेरेपी का उपयोग किया जा सकता है। इससे चेहरे को ठंडक मिलती है।

– टमाटर से चेहरे पर हो रहे लाल चक्‍कतों को कम करने के लिए खीरे और मुल्‍तानी मिट्टी का पैक लगा सकते हैं। चेहरे पर मुल्‍तानी मिट्टी लगाने से काफी हद तक स्किन को ठंडा किया जा सकता है।

– इसके अलावा चेहरे पर टमाटर एप्‍लाई करने के बाद यदि अधिक खुजली होती है तो गुलाब जल को टोनर के तौर पर लगाया जा सकता है। इससे भी खुजली और जलन को कम करने में मदद मिलेगी।

– सेंसिटिव स्किन वालों को टमाटर और नींबू का एक साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए। दोनों में ही भरपूर मात्रा में सिट्रिक एसिड होता है जो स्किन पर रैशेज को बढ़ा सकता है।

– सेंसिटिव स्किन पर टमाटर का रस लगाने से पहले चिकित्‍सक की सलाह अवश्‍व ले लें।

– जिन लोगों को स्किन एलर्जी होने का अधिक खतरा होता है उन्‍हें टमाटर का उपयोग जूस, सूप और सलाद में करना चाहिए।

चेहरे पर टमाटर लगाने का सही तरीका

टमाटर के नुकसान
The right way to apply tomato on face

किसी भी चीज को चेहरे पर एप्‍लाई करने से पहले उसके सही तरीके के बारे में जानना बेहद जरूरी है। अन्‍यथा स्किन से संबंधित समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। टमाटर को भी चेहरे पर लगाने से पहले जांच लें ताकि इसके सभी गुणों का  भरपूर लाभ उठाया जा सके।

डायरेक्‍ट एप्‍लाई न करें

जिन लोगों की स्किन नाजु‍क है उन्‍हें टमाटर के रस या गूदे को चेहरे पर डायरेक्‍ट एप्‍लाई नहीं करना चाहिए। टमाटर को सीधे चेहरे की स्किन पर एप्‍लाई करने की बजाय इसके रस को दही या ओट्स के साथ मिलाकर प्रयोग करना चाहिए। इससे चेहरे के डेड सेल्‍स निकालने में भी मदद मिलेगी।

कॉटन का करें प्रयोग

जिन लोगों के चेहरे पर हाईपरपिगमेंटेशन की समस्‍या है उन्‍हें टमाटर का रस लगाने के लिए कॉटन का प्रयोग करना चाहिए। टमाटर को डायरेक्‍ट स्किन पर रगड़ने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस बात का भी ध्‍यान रखना चाहिए कि टमाटर को केवल प्रभावित जगह पर ही लगाएं। पूरे चेहरे पर टमाटर एप्‍लाई करने की गलती न करें।

एलोवेरा जेल लगाएं

यदि टमाटर लगाने से चेहरे पर खुजली या जलन की समस्‍या होती है तो इसे एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर लगाएं। इसके अलावा टमाटर के रस को नारियल तेल की कुछ बूंदों के साथ मिक्‍स करके भी यूज किया जा सकता है। इससे स्किन इरिटेशन से बचा जा सकता है।

अधिक समय न लगाएं

टमाटर में एसिड मौजूद होता है जो स्किन पर रिएक्‍ट कर सकता है इसलिए टमाटर को अधिक देर तक चेहरे पर लगा न र‍हने दें। टमाटर के किसी भी पैक को 15 मिनट से अधिक चेहरे पर लगा न रहने दें। फेस को वॉश करने के लिए आप गुनगुने पानी का प्रयोग कर सकते हैं।

फ्रेश टमाटर का रस

चेहरे की स्किन बेहद सेंसिटिव होती है। इस पर किसी भी तरह का एक्‍सपेरिमेंट नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए चेहरे को फ्रेश और खूबसूरत बनाने के लिए ताजे टमाटर के रस का इस्‍तेमाल करें। पुराने कटे हुए टमाटर में बैक्‍टीरिया आसानी से पनप जाते हैं जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा स्किन को ऑयल फ्री बनाने के लिए टमाटर के पल्‍प की बजाय इसके रस का उपयोग अधिक फायदेमंद हो सकता है।

टमाटर से करें स्‍क्रब

टमाटर में नेचुरल एस्‍ट्र‍िजेंट होता है जो स्किन को फर्म और क्‍लीन करने का काम करता है। चेहरे पर डायरेक्‍ट टमाटर लगाने की बजाय इसमें दरदरी पिसी हुई शक्‍कर मिलाएं और चेहरे पर हल्‍के हाथों से रगड़े। ऐसा करने से चेहरे पर मौजूद ब्‍लैक हेड्स और डेड सेल्‍स आसानी से रिमूव हो जाएंगी। ये एक बेहतरीन स्‍क्रबर का काम करता है।

FAQ | क्या आप जानते हैं

टमाटर को रोज चेहरे पर लगाने से क्‍या होता है ?

टमाटर को रोज चेहरे पर लगाने से चेहरे की स्किन सॉफ्ट और ग्‍लोइंग बनती है। ये स्किन में नमी को लॉक करने में मदद करता है साथ ही ड्राई स्किन से निजात दिलाता है।

टमाटर खाने से चेहरे पर क्‍या असर पड़ता है ?

टमाटर में एंटीएजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो फाइन लाइंस, रिंकल्‍स और एज स्‍पॉट्स को कम करती हैं।

क्‍या टमाटर स्किन को काला करता है ?

ऐसा नहीं है, टमाटर लाइकोपीन से भरपूर होता है जो दाग-धब्‍बों को हल्‍का करने में मदद कर सकता है। इसके नियमित प्रयोग से स्किन टोन में सुधार होता है।

हफ्ते में कितनी बार चेहरे पर टमाटर लगाना चाहिए ?

सामान्‍यतौर पर टमाटर को चेहरे पर हफ्ते में एक बार लगाया जा सकता है। इसमें अधिक मात्रा में एसिड होता है जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।

क्‍या मैं रोजाना चेहरे पर टमाटर को रगड़ सकता हूं ?

हां, रोजाना चेहरे पर टमाटर रगड़ने से चेहरे के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। ये एक प्राकृतिक एस्ट्रिजेंट के रूप में कार्य करता है इसलिए इसका प्रयोग रोज कर सकते हैं।

चेहरे पर टमाटर कब लगाना चाहिए ?

चेहरे के एक्‍सेस ऑयल को रिमूव करने के लिए आप टमाटर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा सनबर्न की समस्‍या होने पर भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। चेहरे के निखार के लिए भी इसके रस को फेस पैक में डाला जा सकता है।