Red Lipstick Shades: किसी भी ओकेजन के लिए लड़कियां अपने लुक को बड़ी ही बारीकी से स्टाइल करती हैं। स्टाइलिंग के साथ-साथ परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए लिप कलर शेड का खास ख्याल रखना भी जरूरी होता है।कई ऐसे लिपस्टिक शेड हैं जिन्हें लड़कियां सबसे ज्यादा लगाना पसंद करती हैं। लड़कियां सबसे ज्यादा रेड लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं, जिसका कारण है बिना मेकअप के भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेना और इस कलर को लगाने से होंठों की खूबसूरती अधिक बढ़ जाती है। वहीं रेड कलर आपकी बोल्डनेस को भी दिखाता है। अगर आप लाल लिपस्टिक की फैन हैं तो इसके कई सारे कलर हैं जो आप अपने होठों पर सजा सकती हैं।
Also read: इन लिपस्टिक शेड्स से होंठ दिखेंगे खूबसूरत, मिलेगा ग्लैमरस लुक: Lipstick Shades
किसी भी ओकेजन के लिए परफेक्ट है रेड कलर
बेहद जरूरी है कि इस रंग की लिपस्टिक का कलेक्शन अपने मेकअप किट में जरूर शामिल करें। हमने आपके लिए 5 लिपस्टिक शेड्स निकाले हैं, जो हर मूड और ओकेजन के लिए परफेक्ट हैं। मलायका अरोड़ा, तारा सुतारिया, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान और अदिति राव हैदरी जैसी बॉलीवुड सुंदरियां दिखाती हैं कि कैसे इस रंग की लिपस्टिक को लगाकर किसी भी आउटफिट को कैसे बनाया जा सकता है।
सोनम कपूर (चेरी जैसा ब्राइट लिप कलर)

सोनम कपूर ने अपनी इस ब्राइट रेड ड्रेस और चेरी शेप ईयररिंग ब्राउन स्मोकी आई लुक क्रिएट किया है। उन्होंने इस शटल लुक के साथ ब्राइट रेड लिप्स को हाइलाइट किया है। शादी हो या पार्टी किसी भी जगह पर जाने के लिए एक्ट्रेस का ये रेड शेड परफेक्ट साबित हो सकता है।
तारा सुतारिया (ब्लड रेड लिप शेड)

रेड कलर देखने में काफी आकर्षक लगता है। इसको देखते हुए तारा सुतारिया ने ब्लैक ड्रेस के साथ ब्लड रेड कलर को कैरी किया है। आप चाहें तो ऐसे रंग के कपड़ों के साथ थोड़ा ब्लैक टोन वाली डीप रेड लिप शेड को भी चुन सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि ऐसे रंगो के साथ ब्राइट शेड को ही चुनें। लाइट कलर की ड्रेसेज के साथ यह शेड काफी बोल्ड लुक देने में मदद कर सकता है और यह लगभग हर स्किन टोन के लिए सबसे अच्छा होता है।
प्रियंका चोपड़ा (रूबी रेड कलर लिपस्टिक)

प्रियंका चोपड़ा को आप अक्सर बोल्ड रेड लिप कलर में देख सकते हैं, जिसे वह अपने देसी और वेस्टर्न दोनों ही लुक के साथ लगाना पसंद करती हैं। लाल लिप कलर के साथ वह एक बॉस महिला की तरह दिखती है। प्रियंका ने लाल रंग के खूबसूरत गाउन के साथ रेड लिपस्टिक लगाई है और बालों को ओपन रखा है। इसके साथ उन्होंने डिफरेंट रंग का नेकलेस कैरी किया है। अपनी लाल रंग की ड्रेस को मैच करते हुए उन्होंने होठों को लाल रंग से सजाया है। उनके रेड लिप्स उनके आउटफिट के साथ बिल्कुल मेल खा रहे हैं।
करीना कपूर खान (सिग्नेचर रेड लिप लुक)

बेबो अपनी खूबसूरती के साथ अपने बेहतर मेकअप के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री ज्यादातर सिग्नेचर रेड लिप लुक में ही दिखाई देती हैं। हो सकता है कि ये उनका कंफर्टेबल और पसंदीदा लिप कलर शेड हो। करीना पाउट क्वीन हैं और वह जानती हैं कि रेड लिप लुक को सही तरीके से कैसे कैरी किया जाना चाहिए।
अदिति राव हैदरी (बोल्ड रेड लिप कलर शेड )

अगर आपके पास मेकअप के लिए ज्यादा टाइम नहीं बचा है, तो केवल अपनी भौहें बनाएं और अदिति की तरह लाल होंठ रखें। ट्रेडिशनल आउटफिट के लिए लाल लिपस्टिक बेहद खूबसूरत लुक देती है। अदिति राव हैदरी ने लाल लिपस्टिक के प्रति अपने प्यार को हमेशा जाहिर किया है। बता दें कि रेड फॅमिली शेड्स में इस लिप कलर को लड़किया सबसे ज्यादा पसंद करती हैं।
