Bridal Eye Makeup: मेकअप में सबसे ज्यादा जरूरी आंखों का मेकअप होता है। बात की जाए दुलहन के मेकअप कि तो उसकी आंखों को संवारना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में अगर दुलहन की आंखों का मेकअप सही तरीके से नहीं किया गया तो पूरा ब्राइडल लुक खराब हो जाता है। क्योंकि चेहरे की सुंदरता आंखों से झलकती है। ऐसे में आंखों के मेकअप पर पूरी तरह ध्यान देना होगा। आंखों को सुंदर बनाने के लिए ब्राइडल के बहुत सारे मेकअप आजकल ट्रेंड में हैं। आइए जानिए आई मेकअप के इन ट्रेंड के बारे में-
Also read: छोटी आंखों वाले मेकअप के दौरान न करें ये गलतियां: Small Eye Makeup
नेचुरल ग्लैम आई मेकअप

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी आंखों की शेप और त्वचा का रंग कैसा है। इस आई मेकअप में आंखों को अट्रैक्टिव बनाया जाता है। जिसके लिए आंखों के कोनो पर आंखों में नीचे जहां काजल लगाते हैं वहां ब्राउन आईशैडो लगाया जाता है जिससे अट्रैक्टिव नजर आ सके। साथ ही आंखों के ऊपर जो जगह बची है वहां ग्लिटर लगाई जाती है। इससे आपकी आंखें ग्लैमर लुक देती है।
डोमेस्टिक आई मेकअप

यदि आपको अपनी आंखों को कुछ डिफरेंट लुक देना है तो उन्हें ड्मेस्टिक लुक दें। इसके लिए आपको आंखों के उपर और नीचे मैट पेंसिंल को लगाना है और उसे ब्रश की सहायता से थोड़ा फैला देना है। जिससे आंखों को एक डिफरेंट और स्मोकी लुक मिलेगा। और इसमें आप ज्यादा शिमर का इस्तेमाल करने से बचे। सिर्फ आंखों के कार्नर में हल्का सा ग्लिटर लगा दें। जिससे ब्राइड की आंखें अट्रैक्टिव नजर आएगी।
गोल्डन आई मेकअप

ब्राइडल की आंखों को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए जरूरी है कि कुछ ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना जो उसकी आंखों को और भी अधिक अट्रैक्टिव बना दें। यदि आपकी त्वचा का कलर डार्क है तो आप पर गोल्डन मेकअप तो बेहद आकर्षित नजर आएगा। इसके लिए आपको अपनी आंखों पर गोल्डन आईशैडो को लगाना है। इसके लिए आंखों के ऊपर और नीचे आप कोई भी आईशैडो लगाएं उसके साथ गोल्डन आईशैडो से टच अप करना है आपकी आंखें बहुत सुंदर नजर आएगी।
नेचुरल आई मेकअप

इसके लिए आपको आंखों पर बहुत हैवी मेकअप नहीं करना है बल्कि इस तरह के आईशैडो का इस्तेमाल करना है जो नेचुरल लुक दें। इसके लिए आपको न्यूड कलर्स का इस्तेमाल करना है, जैसे कि पीच और पिंक। इन कलर्स में आंखे अलग नजर आएगी। साथ ही आंखों को लुक बेहद नेचुरल नजर आएगा। साथ ही मस्कारा और काजल जरूर लगाएं।
ग्लिटर स्मोकी आई मेकअप

ब्राइडल को वेडिंग वाले दिन ओवरऑल लुक पर ध्यान देना होता है। ऐसे में जब आप हैवी ड्रेस पहनती है तो आपकी आंखों पर हैवी मेकअप भी काफी जंचता है। ऐसे में यदि आपका हैवी मेकअप है तो आप आंखों पर ग्लिटर स्मोकी मेकअप करें। इसके लिए सबसे पहले आंखों को स्मोकी लुक देना है तो ऐसे में आपकी थोड़ा डार्क कलर का आईशेडो उपर और नीचे लगाना है। साथ ही ग्लिटर से आप आंखों के कोनो को या फिर आंखों के उपर हाईलाइट कर सकती है। ऐसे में आप आईलैशेज जरूर लगाएं जिससे आंखों और भी सुंदर और आकर्षित नजर आएगी।
