facial hair removal ayurvedic remedy
facial hair removal ayurvedic remedy

घर पर फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए इन टिप्स की लें मदद

फेशियल हेयर रिमूव घर पर करने के बारे में बताने वाले है। इसे घरेलू उपचार से हटा सकते है।

Facial Hair Remedies: खूबसूरत चेहरे पर अनचाहे बाल किसी को भी पसंद नही होते है। महिलाओं को तो खासतौर पर अपने अनचाहे बाल पसंद नही होत है। इसके लिए वह हर महीने पार्लर में फेशियल रिमूवल क्रीम या फिर थ्रेडिंग के जरिए बालों को हटवाती है। सभी महिलाओं की त्वचा एक जैसी नही होती है, जिसकी वजह से सेंसिटिव स्किन वालों को प्लकिंग, शेविंग या थ्रेडिंग करवाने पर त्वचा को भारी नुकसान होता है। ऐसे में महिलाएं सोचती है कि घरेलू उपचार से ही इस चीज़ का हल हो जाएं। फेशियल हेयर रिमूव घर पर करने के बारे में बताने वाले है। इसे घरेलू उपचार से हटा सकते है, तो चलिए जानते है।

Also read: ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

ओटमील और केले का फॉमूला काफी काम करता है। एक बाउल में 2 पके हुए केले को मैश कर लें। फिर इसमें 2 चम्मच ओटमील डालकर मिला लें। इस पेस्ट को जहां पर बाल हटाने हों, वहां पर अप्लाई कर लें। 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। ओटमील एक हाइड्रेटिंग स्क्रब है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन की रेडनेस को दूर करने में मदद करता है। यह पेस्ट चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के अलावा स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है।

Egg and  Cornstarch
Egg and Cornstarch

अंडे की सफेदी डेड स्किन सेल्स को निकालता है। इसके अलावा चेहरे पर मौजूद अनचाहे बालों को भी हटाने में मदद करता है। ये फेस मास्क चेहरे के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। एक अंडे के सफेद भाग को एक कटोरी में रख लें। इसमें 2 चम्मच कॉर्म स्टार्च और 1 चम्मच चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट की एक परत चेहरे पर लगा लें। ये सूख जाएं, तो चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए बालों की ग्रोथ की उल्टी दिशा में पील ऑफ करें और ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

मसूर दाल का पैक त्वचा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इससे चेहरे के महीन बालों से भी छुटकारा पा सकते है। इस पैक में मौजूद संतरे का छिलका त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इस पैक को बनाने के लिए रात में एक कटोरी में 2 चम्मच मसूर की दाल और संतरे के छिलके को दूध में भीगोकर रख दें। अगली सुबह इस मिश्रण को ब्लेंडर में डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इसमें 2 चम्मच चंदन का पाउडर डाल दें। इसे पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से अप्लाई कर लें। 20 मिनट तक चेहरे पर इसे पेस्ट को लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

Papaya and Turmeric
Papaya and Turmeric

पपीते में पपैन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो चेहरे के अनचाहे बालों से राहत दिलाने में मदद करता है। हल्दी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में कटे हुए पपीते को मैश कर लें। फिर इसमें आधा चम्मच हल्दी डाल दें। अब इसे पेस्ट को अपने अनचाहे बालों पर अप्लाई करें। इस पैक को लगाने के कुछ मिनट तक चेहरे पर मसाज करें। 15-20 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस पैक का महीने में दो बार इस्तेमाल कर सकते है।