वसंत ऋतु में चमकती त्वचा के लिए स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये डिटॉक्स गाइड: Spring Skin Care Tips
आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह से आप स्किन को डिटॉक्स कर सकते हैं।
Spring Skin Care Tips: वसंत ऋतु में त्वचा के देखभाल के लिए हम सभी को एक तरीके का स्कीन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। इस मौसम में हमारी त्वचा की जरूरत भी बदल जाती है। जैसे सर्दियों में हमें नमी की जरूरत होती है, वहीं गर्मियों के मौसम में स्किन को हाइड्रेट करना जरूरी होता है। इसके साथ ही वसंत ऋतु में भी स्किन की जरूरत बदल जाती हैं। दरअसल, स्प्रिंग सीज़न में तेज धूप के साथ तेज हवा चलती है, जिसका स्किन पर गहरा असर पड़ता है। स्प्रिंग सीज़न में त्वचा की देखभाल के लिए स्किन को डीटॉक्स करना बहुत जरूरी है। त्वचा डीटॉक्स होने से स्किन फ्रेश और जवां नजर आती हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह से आप स्किन को डिटॉक्स कर सकते हैं।
Also read: रूखी त्वचा से निजात पाने के लिए इस फेस पैक का करें इस्तेमाल
फेस शीट मास्क

स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने के लिए आजकल बाजार में इंस्टेंट हाइड्रेटेड फेस शीट मास्क आसानी से मिल जाते हैं। फेस शीट मास्क का अधिक इस्तेमाल कोरियन महिलाएं करती थी, वहीं से अब भारत में भी इस कोरियन स्किन केयर प्रोडक्ट्स का दबदबा बढ़ने लगा है। यह हमारी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप अपनी स्किन टोन के अनुसार फेस शीट मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस शीट मास्क का यूज करने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। फिर चेहरे पर 15 मिनट तक फेस शीट मास्क लगाएं। फेस शीट मास्क के अतिरिक्त सीरम से चेहरे की मसाज करें। इससे आपका चेहरा खिला खिला नज़र आएगा।
गुनगुना नींबू पानी

वसंत ऋतु में तेज हवा चलती है, जिस वजह से हमारी त्वचा रफ हो जाती है। ऐसे में त्वचा को डिटॉक्स करना जरूरी है और स्किन के डिटॉक्स के लिए आप दिन भर में कम से कम दो गिलास गुनगुना नींबू पानी पिया करें। एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर खाली पेट इस पानी का सेवन करें। नींबू का पानी न केवल स्किन बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। नींबू का पानी से पीने आपका वजन भी कम होगा साथ ही चेहरे पर चमक आएंगी। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो कोलेजन को बढ़ाने में उपयोगी है।
इन फूड का सेवन करें
सर्दी का मौसम जाते ही आपको अपनी डाइट में विटामिन सी युक्त फूड की मात्रा को बढ़ा देना चाहिए। इससे आपके चेहरे पर मौसम के बदलाव के साथ स्किन पर आने वाली झुर्रियां और एजिंग के निशान नजर नहीं आएंगे। इसके साथ ही यह आपकी बॉडी में कॉलेजन हार्मोन को भी बढ़ाएगा। इसलिए आपको इस मौसम में लेमन जूस, ऑरेंज जूस और विटामिन सी वाले फलों का सेवन करना चाहिए।
फेस सीरम

वसंत ऋतु में स्किन की देखभाल के लिए फेस सीरम काफी अच्छा माना जाता है। फेस सीरम स्किन को अंदर से नरिश करता है। त्वचा की बेहतर देखभाल के लिए आप फेस सीरम का उपयोग कर सकते हैं। आप स्वस्थ और दमकती त्वचा के लिए अपनी फेस टाइप के अनुसार फेस सीरम का चयन करें। अगर आपको चेहरे पर कील मुहांसे है तो आप विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मॉइश्चराइजर
अगर आप अपने चेहरे पर फेस सीरम का इस्तेमाल करते हैं, तो उसके उपयोग के बाद आप अपने स्किन केयर रूटीन में मॉइश्चराइजर को भी शामिल करें। मॉइश्चराइजर स्किन की नेचुरल नमी को बनाएं रखता है, जिससे त्वचा मुलायम बनी रहती है। त्वचा की देखभाल के लिए अपनी स्किन के अनुसार मॉइश्चराइजर का उपयोग करें। अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आप लाइट और वॉटर बेस मॉइश्चराइजर का यूज करें। ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस मॉइश्चराइजर लगा सकते है।
