Pre skin care routine for valentine day
Pre skin care routine for valentine day

Pre Skin Care Routine: वैलेंटाइन डे अगर आपके लिए खास महत्व रखता है तो इस दिन के लिए अपने चेहरे को खूबसूरत चमकदार और स्वस्थ बनाए रखना आपका पहला लक्ष्य होना चाहिए। कपल्स के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। ऐसे में 7 दिन पहले से ही आप अपने स्किन केयर रूटीन पर ध्यान दें तो आपके चेहरे में चमक और निखार नजर आएगा। हम आपको एक आसान और प्रभावी 7 दिन का स्किन केयर रूटीन बता रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप वैलेंटाइन डे पर काफी अट्रैक्टिव लगा सकते हैं। बेशक आप इस खास मौके पर खूबसूरत और आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आएंगी। सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नियमित रूप से किया जाए तो आप अपनी त्वचा को काफी लंबे समय तक हेल्दी बनाए रख सकती हैं।

Pre Skin Care Routine-How to prepare your skin for Valentine's Day
How to prepare your skin for Valentine’s Day

7 दिन की स्किन केयर रूटीन में आप पहले दिन पूरा ध्यान अपनी त्वचा की सफाई पर लगाएं और अपनी त्वचा की कंडीशन को समझने का प्रयास करें। सबसे पहले अपने चेहरे को अपने पसंदीदा फेस वॉश से धोएं। अगर ब्लैकहेड या वाइटहेड्स मौजूद है तो स्क्रबिंग करें। फिर चेहरे को धोने के बाद टोनर या गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरा सूखने के पहले ही स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाएं। ध्यान रहे धूप में बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इस प्रक्रिया में आप अपने त्वचा का विश्लेषण (skin Analysis) जरूर करें, जैसे कि आपकी त्वचा ऑयली है, ड्राई है, सेंसिटिव है या कांबिनेशन स्किन है। अपने स्किन टाइप के अनुसार इस्तेमाल करने वाले स्किन प्रोडक्ट्स को ही चुनें।

दूसरे दिन आपके स्किन केयर रूटीन में चेहरे को हाइड्रेट करना और पोषण प्रदान करना आपका लक्ष्य होना चाहिए। दूसरे दिन की शुरुआत में सबसे पहले क्लींजर और फिर टोनर का इस्तेमाल करें। चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए एलोवेरा जेल, खीरा जैसे ताजे फलों का उपयोग करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेटिंग रहेगी। स्किन डल है तो ग्लो मिलेगा और त्वचा की नमी बरकरार रहेगी। रात में सोने से पहले त्वचा पर विटामिन सी सिरम जरूर लगाएं।

शरीर के अंदर विषैले तत्वों के जमा होने के कारण हमारी स्किन डल नजर आती है और पिंपल्स, एक्ने की समस्या भी देखने को मिलती है। तीसरे दिन आप अपने शरीर को डिटॉक्स करने का प्रयास करें। सुबह-सुबह उठने के बाद ग्रीन टी या नींबू पानी पिएं। उसके बाद ओट्स या कॉफी का बना हुआ होममेड स्क्रब से हल्के हाथों से चेहरे को स्क्रब करें। 4 से 5 मिनट से ज्यादा स्क्रबिंग ना करें वरना चेहरा छिल सकता है। स्क्रब करने के बाद कूलिंग फेस मास्क लगाएं। इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी। कूलिंग फेस मास्क के लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मास्क बना सकते हैं। चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन जरूर लगाएं। स्क्रबिंग के लिए नेचुरल इनग्रेडिएंट्स का उपयोग किया जाए तो अधिक फायदा मिलेगा क्योंकि मार्केट में उपलब्ध प्रोडक्ट्स में कई केमिकल्स मौजूद होते हैं, जिनसे आपको कोई साइड इफेक्ट भी हो सकता है।

face sheet mask for glowing skin
face sheet mask for glowing skin

चौथे दिन का लक्ष्य है आपके त्वचा को नेचुरल ग्लो देना। इसकी शुरुआत क्लींजिंग और टोनिंग से करें। क्लींजिंग और टोनिंग बेसिक स्किन केयर रूटीन है। इससे आपका चेहरा साफ होता है और चेहरे को नमी मिलती है। आप घर पर ही फेस मास्क बनाएं। फेस मास्क के लिए एक चम्मच दही में एक चम्मच शहद और आधी चम्मच हल्दी मिला लें। अच्छे से मिलाने के बाद इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी की मदद से चेहरे को धो लें। फिर चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं और होठों पर लिप बाम लगाएं। फेस मास्क लगाने से आपकी त्वचा अंदर से पोषित होती है, जिससे नेचुरल ग्लो आता है।

बढ़ती उम्र के साथ डार्क स्पॉट्स और झुर्रियां दिखने लगते हैं। पांचवे दिन का लक्ष्य त्वचा की बनावट को सुधारना है। इसके लिए सबसे पहले चेहरे को क्लीन करें। आप फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब त्वचा पर मौजूद दाग धब्बे या पिगमेंट पर शहद और नींबू के रस का मिश्रण बनाकर लगाएं। आंखों से डार्क स्पॉट्स या डार्क सर्कल हटाने के लिए विटामिन ई कैप्सूल से लिक्विड निकालकर उंगली की मदद से आंखों के नीचे हल्का-हल्का लगाएं और मालिश करें। इससे आंखों के आसपास ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा। ऐसा करने से आपको झुर्री, डार्क सर्कल से काफी हद तक राहत मिलेगी। सोने से पहले रात में एंटी एजिंग नाइट क्रीम लगाएं, जिससे अगले दिन सुबह आपका चेहरा फ्रेश नजर आएगा।

7 दिन के इस रूटीन में छठे दिन आपको अपने चेहरे का स्पेशल केयर करना है और मेकअप के लिए चेहरे को तैयार करना है। इसके लिए आप सुबह अपने त्वचा को अच्छे से साफ करें। फिर हाइड्रेटिंग फेस शीट मस्क लग लगाएं। अगर आप हल्के मेकअप का अभ्यास कर रही हैं तो सनस्क्रीन के बाद प्राइमर का उपयोग करें। मेकअप करते समय ध्यान दें कि कौन सा प्रोडक्ट आपकी त्वचा को सूट कर रहा है। मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखना जरूरी है।

अब तक आपको जितने भी स्टेप्स बताए गए हैं। सातवें दिन आपको सभी फॉलो करने हैं। इसके लिए दिन की शुरुआत क्लींजिंग और टोनर से करें। उसके बाद हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर अप्लाई करें। नेचुरल और हल्का मेकअप प्रैक्टिस करें। त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए फेस शीट मास्क का उपयोग कर सकते हैं।बहुत ज्यादा मेकअप करने से बचें और ऐसे उत्पाद का इस्तेमाल करें, जो आपके चेहरे को आराम दे।

सुंदर दिखने के लिए आप त्वचा के लिए स्किन केयर करने के साथ-साथ और भी बातों को ध्यान दे सकती हैं, जिससे आपका लुक काफी खुलकर नजर आएगा। इसके लिए आप स्मार्ट आउटफिट पर ध्यान दें। अपनी पर्सनालिटी और कंफर्ट के अनुसार कपड़ों का चयन करें। रेड पेस्टल शेड्स और पिंक जैसे लिपस्टिक कलर को चुनें। यह हर कॉस्ट्यूम पर सूट करता है और काफी रोमांटिक लुक देता है। सुंदर दिखने के साथ-साथ बालों की स्टाइलिंग पर भी फोकस करें। सुंदर नजर आने के लिए आप पॉजिटिव बॉडी लैंग्वेज को अपनाएं। मुस्कुराईए और आत्मविश्वास के साथ बातचीत करिए। हेल्दी और हल्का डाइट खाएंगे तो आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...