सर्दी में सेंसिटिव त्वचा पर नहीं होगी जलन, इन टिप्स को करें ट्राई: Sensitive Skin Care Tips
ठंड के मौसम में चेहरा ड्राई होना आम बात है। लेकिन, सेंसिटिव त्वचा वाली महिलाओं के लिए परेशानी अधिक बढ़ जाती हैं।
Sensitive Skin Care Tips: ठंड के मौसम में कई महिलाओं की त्वचा काफी सेंसिटिव हो जाती है, जिस वजह से वह अपने चेहरे पर कुछ भी अप्लाई करती हैं, तो उन्हें स्किन संबंधित परेशानियां होने लगती है। इसके साथ ही त्वचा पर जलन होना आम बात है। लेकिन, आज हम आपको ऐसे कुछ टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसे अगर आप फॉलो करेंगी, तो आपके चेहरे पर जलन नहीं होगी।
तकिया बदलना है जरूरी
जिन भी महिलाओं की त्वचा सेंसिटिव होती है, उन्हें नियमित तौर पर अपना तकिया कवर बदलना चाहिए। गंदे तकिए के कारण त्वचा में एक्स्ट्रा ऑयल और दाग-धब्बे पैदा करने वाले बैक्टीरिया भी जमा हो जाते हैं। इसके साथ ही अगर गंदा तकिया रहता है, तो स्किन में खुजली और रेड रैशेज़ का कारण भी बन सकता है।
Also Read: सर्दियों में रात में चेहरे पर ये 5 चीजें लगाएं,मिलेगा इंस्टेंट निखार
सोने से पूर्व रात में धोएं चेहरा

महिलाओं को रात में सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोना चाहिए। आप चाहें तो चेहरा धोने के लिए फेसवॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं, ताकि आपके चेहरे पर जमी गंदगी आसानी से निकल जाए।
स्किन करें मॉइश्चराइज़

सेंसिटिव से लेकर हर स्किन टाइप वाली महिलाओं को चेहरे पर मॉइश्चराइज़र लगाना जरूरी है। अगर यदि सेंसिटिव स्किन को मॉइश्चराइज़ न किया जाए, तो त्वचा पर ड्राईनेस और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इसकी वजह से आपको चेहरे पर जलन भी महसूस हो सकती हैं। आप भी मॉइश्चराइज़र लगाना न भूलें। ध्यान रखें कि ऐसा मॉइश्चराइजर चुने, जिसमें अल्कोहल नहीं मिला रहना चाहिए।
नहीं करें स्क्रब

अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो आपको फेस पर स्क्रब या रब करने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए। स्किन पर बार-बार स्क्रब करने से स्किन में इंफेक्शन होने का डर रहता है। इसलिए कोशिश करें कि इन सभी चीजों से दूर रहें। आप चाहे तो इसकी जगह कोई घर पर बना उबटन लगा सकती है, क्योंकि होममेड उबटन से चेहरे पर किसी प्रकार का रिएक्शन नहीं होता है।
फ्रेगरेंस वाले प्रोडक्ट्स ना करें ट्राई
बाजार में आजकल ऐसे कई प्रॉडक्ट्स मिलते हैं, जिनमें काफी खुशबू होती है। लेकिन, ऐसे प्रोडक्ट्स सेंसिटिव त्वचा वाले लोगों के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं। इस तरह के प्रॉडक्ट्स सेंसिटिव त्वचा पर रिएक्ट करते हैं, जिसकी वजह से जलन हो सकती हैं। ऐसे में आप भी कोशिश करें कि ऐसे प्रोडक्ट अपने चेहरे पर अप्लाई करें, जिनमें कोई भी फ्रेगरेंस ना हो।
टोनर जरुर लगाएं

महिलाओं को रात में सोने से पहले टोनर जरूर लगाना चाहिए। यह त्वचा के पीएच लेवल को नियंत्रित करता है। इसके साथ ही टोनर का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा हाइड्रेटिंग रहेगी और आपको रैशेज, त्वचा पर जलन और रेडनेस जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। टोनर के उपयोग से चेहरे की गंदगी निकल जाती हैं।
