ठंड में महिलाओं के बीच आम हो जाती हैं ये 5 त्वचा संबंधित समस्याएं, जानिए घरेलू उपाय: Skin Diseases in Winters
विंटर्स में रूखापन और खुजली जैसी समस्याएं महिलाओं को परेशान कर देती हैं।
Skin Diseases in Winters: मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है। बढ़ती ठंड के कारण स्किन में बदलाव साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। विंटर्स में रूखापन और खुजली जैसी समस्याएं महिलाओं को परेशान कर देती है। इसके अलावा भी ऐसे अन्य कई त्वचा संबंधित समस्याएं हैं, जो गंभीर भी हो सकते हैं। आज हम आपकों इन्हीं समस्याओं और उनके उपायों के बारे में बताने वाले हैं।
Also read : विंटर में ड्राई स्किन की समस्या दूर करने के लिए घर पर बनाएं बॉडी लोशन
Skin Diseases in Winters: एक्जिमा

ठंड के दौरान महिलाओं में एक्जिमा की समस्या अधिक बढ़ जाती हैं। इस स्थिति में त्वचा लाल और पपड़ीदार होने लगती है। खासतौर पर जिन महिलाओं की त्वचा ऑयली होती है, उनके लिए एक्जिमा होना कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसे समय में आप अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने की पूरी कोशिश करें। अगर घरेलू उपाय की बात करें, तो आप एक्जिमा होने पर नीम के कुछ पत्ते लेकर उन्हें पीस लें और उसमें एक चम्मच हल्दी मिला लें। इस पेस्ट को सीधा अपने प्रभावित हिस्से में लगाए और कम से कम 30 मिनट तक लगा रहने दे। फिर त्वचा को धो लें।
फटे हुए होंठ
सर्दियों में हमारे होंठ अक्सर फट जाते हैं। यदि आप की ड्राई स्किन है तो आप को यह समस्या कुछ ज्यादा ही होती होगी। परन्तु यदि आप विटामिन ए के सप्लीमेंट आदि लेते हैं, तो आप के होंठ फटने की सम्भावना और अधिक हो जाती है। होंठ को सही करने के लिए विटामिन ई, विटामिन सी युक्त नैचुरल ऑयल लगाएं। होंठों पर हाइड्रेटिंग मॉयश्चराइजर का इस्तेमाल करें। साथ ही खूब पानी पिया करें
कील मुहांसों की समस्या

सर्दियों में जिन भी महिलाओं की त्वचा सेंसिटिव होती है, उन्हें कील मुहांसे की समस्या काफी परेशान करती है। दरअसल सर्दी में स्किन ड्राय हो जाती है, रोमछिद्र बंद हो जाते हैं इसके कारण मुहांसों की समस्या होने लगती है। सर्दी में मुहांसों की समस्या से बचने के लिए त्वचा को एक्सफोलिएट करें। स्किन को मॉयश्चराइज करें। आप घर में बने नेचुरल क्लींजर की मदद से अपनी त्वचा को साफ करते रहे।
फटी हुई एड़ियां
विंटर्स में महिलाओं को उनकी फटी एड़ियां काफी परेशान करती हैं, जिनका सही तरीके से ध्यान रखना जरूरी है। आप रात में सोने से पहले पैरों में मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाएं और उसके बाद जुराब पहन लें। लूफा या प्यूमिक स्टोन की मदद से आप अपनी एड़ियों को स्क्रब कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो एड़ियों में गुलाब जल भी लगा सकती हैं। इससे भी फटी हुई एड़ियां सही हो जाएंगी।
स्किन रैशेज

सर्दी के मौसम में कई लोगों को स्किन रैशेज हो जाते हैं। साबुन, गर्म पानी से नहाना, रूम हीटर, स्ट्रेस या इंफेक्शन की वजह से सर्दी में स्किन रैशेज हो सकते हैं। स्किन रैशेज होने पर त्वचा में खुजली, जलन, ड्रायनेस जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इस समस्या को सही करने के लिए आप सबसे पहले एक अच्छे मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें। गर्म पानी में नहाएं। केमिकल युक्त साबुनों के बजाए मॉइश्चराइजिंग साबुनों का प्रयोग करें।
