Overview:महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़िए और आज़माइए यह सस्ता लेकिन असरदार घरेलू उपाय
शादी से पहले चमकदार और बेदाग त्वचा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की ज़रूरत नहीं है। दादी-नानी का यह आसान और सस्ता नुस्खा न केवल आपकी त्वचा को साफ और मुलायम बनाएगा बल्कि आपको नैचुरल ब्राइडल ग्लो भी देगा।
Remedies for Bridal Glow: हर लड़की चाहती है कि शादी के दिन उसका चेहरा सबसे ज्यादा चमके। इसके लिए अक्सर हम महंगे पार्लर ट्रीटमेंट्स और कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, जो कभी-कभी स्किन को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान भी कर सकते हैं। ऐसे में दादी-नानी के नुस्खे सबसे सुरक्षित और असरदार साबित होते हैं। ये न सिर्फ सस्ते होते हैं बल्कि इनके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते। इन्हीं आसान उपायों में से एक है हल्दी-बेसन फेस पैक। इसे तैयार करने के लिए आपको केवल कुछ सरल सामग्रियों की जरूरत होगी। आइए जानते हैं इस फेस पैक के बारे में जो आपकी त्वचा को शादी से पहले प्राकृतिक निखार और बेदाग चमक देगा।
बेसन – नैचुरल क्लेंज़र
बेसन त्वचा की गहराई तक सफाई करता है और ऑयल बैलेंस को बनाए रखता है। यह मृत कोशिकाओं को हटाकर चेहरा मुलायम बनाता है।
हल्दी – एंटीसेप्टिक और ग्लो बूस्टर

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन त्वचा को चमकदार बनाता है और दाग-धब्बों को हल्का करता है। यह स्किन इंफेक्शन और पिंपल्स से भी बचाव करता है।
दही – स्किन को बनाए मुलायम
दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को सॉफ्ट करता है और नेचुरल मॉइश्चराइजिंग प्रदान करता है।
गुलाबजल – ताजगी और फ्रेशनेस
गुलाबजल स्किन को ठंडक देता है और टोनर की तरह काम करता है। इससे चेहरा तुरंत फ्रेश दिखने लगता है।
बनाने की विधि
एक चम्मच बेसन लें।
उसमें आधा चम्मच हल्दी और दो चम्मच दही डालें।
अब इसमें कुछ बूंदें गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें।
लगाने का तरीका

इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। सूख जाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
नियमितता से मिलेगा असर
अगर आप यह पैक हफ्ते में 2-3 बार लगाती हैं, तो कुछ ही दिनों में चेहरे की रंगत निखर जाएगी, दाग-धब्बे हल्के होंगे और स्किन शादी के दिन नैचुरली ग्लो करेगी।
