Sugar Side Effects for Skin
Sugar Side Effects for Skin

चीनी से स्किन हो सकता है खराब, ज्यादा इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

Sugar Side Effects for Skin : चीनी सेहत के लिए ही नहीं स्किन के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है। आइए जानते हैं स्किन के लिए चीनी के नुकसान क्या हैं?

Sugar Effects on Skin: स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हम लोग न जानें क्या-क्या करते हैं। मुख्य रूप से महिलाएं अपनी स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाती हैं। लेकिन कई बार इन नुस्खों का रिजल्ट सही से नहीं मिल पाता है। इसके पीछे की वजह आपका खानपान भी हो सकता है। जी हां, आप क्या खा रहे हैं, इसका असर आपकी स्किन पर काफी ज्यादा पड़ता है। इसलिए खानपान का भी हमें ध्यान देना चाहिए। इन खानपान में चीनी का असर भी स्किन पर पड़ता है।

जी हां, चीनी स्वाद में भले ही आपको काफी अच्छी लगे, लेकिन इसका सेवन करने से न सिर्फ स्वास्थ्य पर नेगेटिव असर पड़ता है बल्कि इससे स्किन से जुड़ी परेशानियां बढ़ने का खतरा रहता है। आइए जानते हैं चीनी से स्किन को होने वाले नुकसान क्या हैं?

Also read : महाशिवरात्रि में प्रसाद बनाएं ये तीन तरह की ठंडाई

Sugar Effects on Skin
Acne

जरूरत से अधिक चीनी का सेवन करने से मुंहासों का खतरा रहता है। दरअसल, जब आप चीनी का काफी ज्यादा सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से शरीर में शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर में सूजन बढ़ने लगती है, जो पिंपल्स, व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स का कारण बन सकता है।

Wrinkles
Wrinkles

रिफाइंड शुगर का काफी ज्यादा सेवन करने से आपकी स्किन पर नेगेटिव असर पड़ता है। जब आप काफी ज्यादा चीनी खाते हैं, तो इसकी वजह से स्किन में कोलेजन और इलास्टिन फाइबर से जुड़ने लगते हैं। ऐसी स्थिति में स्किन की इलास्टिन लूज होने लगती है। यह स्किन पर रिंकल्स का खतरा बढ़ा देती है। अगर आप उम्र से पहले स्किन पर झुर्रियां नहीं चाहते हैं, तो चीनी का सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

चीनी का काफी ज्यादा सेवन करने से स्किन ऑयली होने लगती है। दरअसल, जब आप चीनी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में सीबम का उत्पादन काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में आपकी स्किन काफी ज्यादा ऑयली नजर आती है। यह पिंपल्स और एक्ने का कारण बन सकती है।

oily skin
oily skin

चीनी का काफी मात्रा में सेवन करने से स्किन पर सूजन की समस्या हो सकती है। दरअसल, चीनी का सेवन करने से आपको सोरायसिस और एक्जिमा का खतरा रहता है। इसलिए चीनी का सेवन सीमित कर दें।

चीनी न सिर्फ सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं, बल्कि इससे स्किन को भी नुकसान हो सकता है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।