हिक्‍की
Home Remedies For Hickey Credit: Istock

Home Remedies For Hickey- प्‍यार करना और अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त करना बेहद जरूरी है, लेकिन कई बार प्‍यार में की गई गलती आपकी स्किन को खराब भी कर सकती है। कैन्‍डलिंग नाइट के बाद यदि स्किन पर पर्पल और लाल निशान दिखाई दें तो ये लव बाइट या हिक्‍की के कारण हो सकते हैं। हिक्‍की को अधिकांश गर्दन और बाहों पर देखा जाता है। ये वे निशान हैं जो अत्‍यधिक सक्‍शन या स्किन को कठोरता से काटने से उत्‍पन्‍न होते हैं। इंटीमेट होते वक्‍त आपको ये निशान महसूस नहीं होंगे लेकिन कुछ समय बाद ये काले और नीले रंग के उभरे हुए नजर आएंगे। कई बार हिक्‍की शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। हिक्‍की से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। ये प्राकृतिक उपचार आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

हिक्‍की क्‍यों होती हैं

why do hickeys happen
why do hickeys happen

पेशिनेट सैशन के बाद स्किन पर जो बैंगनी और गुलाबी निशान दिखाई देते हैं, ये एक तरह की चोट है जिसे हिक्‍की या लव बाइट कहा जाता है। ये सक्‍शन के दबाव के कारण विकसित होता है, जिससे छोटी ब्‍लड वैसल्‍स टूट जाते हैं। इससे ब्‍लड वैसल्‍स में ब्‍लड का जमाव हो जाता है। जब रेड ब्‍लड सेल्‍स ऑक्‍सीडाइज होती हैं तो बैंगनी धब्‍बों के रूप में नजर आती हैं। इन निशानों को रातों रात ठीक नहीं किया जाता लेकिन घरेलू उपचार से इसे कम जरूर किया जा सकता है।

हिक्‍की से कैसे पाएं छुटकारा

बर्फ से करें सिकाई

हिक्‍की एक खरोंच या दाग के अलावा और कुछ नहीं है, जिसे ठीक करने के लिए बर्फ की सिकाई कर सकते हैं। बर्फ की सिकाई करने से स्किन की सूजन और मांसपेशियों को आराम दिया जा सकता है। यदि आप हिक्‍की से छुटकारा पाना चा‍हते हैं तो बर्फ की सिकाई कर सकते हैं।

गर्म सेक लें

बर्फ की सिकाई के बाद आप गर्म सिकाई भी कर सकते हैं। माना जाता है कि बर्फ की सिकाई के 48 घंटे बाद गर्म तौलिए से सिकाई कर सकते हैं। इससे मांसपेशियों को रिलेक्‍स करने में आसानी होगी। गर्म सेक से स्किन में लचीलापन भी आता है जिससे सूजन कम करने में मदद मिलती है।

यह भी देखे-इन फलों को खाने से कोसो दूर रहती है डाइबिटीज, डाइट में करें शामिल: Diabetes Control Fruits

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल पोषक तत्‍वों से भरपूर एक शक्तिशाली इंग्रीडिएंट है जो हिक्‍की से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। एलोवेरा जेल को लव बाइट पर लगाने से निशान तो कम होते ही हैं बल्कि इससे स्किन को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है। इसे स्किन को मॉइस्‍चराइज करने के लिए भी यूज किया जा सकता है।

केले का छिलका

Banana peel
Banana peel

आपको ये जानकर हैरानी होगी लेकिन ये सच है कि केले के छिलके से हिक्‍की के निशानों को कम किया जा सकता है। केले के छिलके में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं जो खरोंचों के निशान को दूर करने में मदद करते हैं। ये स्किन को स्मूथ बनाने में भी हेल्‍प करता है।

पेपरमिंट

हिक्‍की के निशान को कम करने के लिए पेपरमिंट का भी प्रयोग किया जा सकता है। पेपरमिंट के लिए आप टूथपेस्‍ट का प्रयोग कर सकते हैं। इसे हिक्‍की पर लगाने से स्किन को रिलेक्‍स किया जा सकता है। हिक्‍की में होने वाली जलन, खुजली और लालपन को टूथपेस्‍ट से कूल किया जा सकता है।

हल्‍दी

हल्‍दी एंटी-ऑक्‍सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है जो स्किन से संबंधित समस्‍याओं को ठीक करने में मदद करती है। हल्‍दी से स्किन पर होने वाले बैंगनी और गुलाबी निशान कम हो सकते हैं। हिक्‍की पर डायरेक्‍ट हल्‍दी का पेस्‍ट लगाया जा सकता है। इसके अलावा दूध में भी इसे मिलाकर सेवन कर सकते हैं।