Dark Circle Remedy: डार्क सर्कल्स से आजकल हर कोई परेशान है। इसका कारण आपकी लाइफस्टाइल की आदतें होती हैं जैसे ज्यादा स्क्रीन टाइम देखना और देर से सोना या कम मात्रा में सोना। डार्क सर्कल्स अगर एक बार हो जाएं तो उन्हें दूर करना काफी मुश्किल होता है लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से और अपने लाइफस्टाइल को सुधार कर आप आसानी से अपने डार्क सर्कल्स को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। आपको अपनी स्किन के हिसाब से अपना स्किन केयर रूटीन तैयार करना होगा और उसका नियमित रूप से पालन करना होगा। इसके अलावा आप आज की बताई गई रेमेडीज को ट्राई कर सकते है।
कोल्ड कंप्रेस:
अगर आप कोल्ड कंप्रेस अप्लाई करते है तो इससे ब्लड वैसल्स कंस्ट्रिक्ट होती हैं और आंखों की सूजन भी दूर होती है और साथ में आंखों के नीचे आए हुए काले घेरे भी कम होते हैं। एक कपड़े में कुछ आइस क्यूब लपेट कर इन्हें अपनी आंखों के नीचे रख सकते हैं।
खीरे की स्लाइस:
खीरे में एंटी ऑक्सीडेंट और ऐसे गुण होते हैं जो आंखों की सूजन और डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक होते हैं। यह आपकी स्किन को सूद करने में मदद करते हैं और रंगत को भी सुधारते हैं। खीरे की स्लाइस को आंखों के ऊपर रख कर कुछ समय के लिए छोड़ दें।
टी बैग्स:
टी बैग्स भी डार्क सर्कल्स को हटाने में मदद करती है। आपको ब्लैक या ग्रीन टी के बैग्स को अपनी आंखों के नीचे रख लेना है। इनमें कैफ़ीन होता है और इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट आपके ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करने में मदद करते हैं।
विटामिन ई:
विटामिन ई भी आपकी आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। जिन्हें डार्क सर्कल्स की समस्या है वह बादाम के तेल को या विटामिन ई के कैप्सूल को अपनी आंखों के नीचे लगा सकते हैं।
