Tips To Lighten Dark Forehead
Tips To Lighten Dark Forehead

Overview:नेचुरल तरीकों से पाएं चेहरे पर निखार और समान स्किन टोन

माथे की डार्कनेस कोई बड़ी समस्या नहीं है, अगर समय रहते सही देखभाल की जाए। दादी माँ के ये आसान घरेलू नुस्खे न सिर्फ असरदार हैं, बल्कि साइड इफेक्ट से भी दूर रखते हैं। इन्हें अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर आप भी पा सकती हैं नेचुरल ग्लो और समान स्किन टोन।

Lighten Dark Forehead: चेहरे का रंग साफ हो लेकिन माथा बाकी हिस्सों से ज्यादा काला दिखे, तो पूरी पर्सनैलिटी पर असर डालता है। अक्सर धूप, पसीना, हार्मोनल बदलाव या स्किन की सही देखभाल न करने से माथे पर कालापन आ जाता है। ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह अगर आप दादी मां के घरेलू नुस्खे अपनाएं, तो नेचुरल तरीके से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

नींबू और शहद का पैक

Lemon and honey pack
Lemon and honey pack

नींबू स्किन को ब्लीच करने का नेचुरल तरीका है, वहीं शहद त्वचा को नमी देता है। दोनों को मिलाकर माथे पर लगाने से धीरे-धीरे कालापन कम होने लगता है।

हल्दी और दही का फेस मास्क

हल्दी एंटीसेप्टिक और स्किन ब्राइटनिंग एजेंट है, जबकि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन हटाने में मदद करता है। हफ्ते में 2–3 बार इसका इस्तेमाल करने से असर साफ दिखेगा।

एलोवेरा जेल की मालिश

Aloe vera gel massage
Aloe vera gel massage

एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाने और टैनिंग कम करने का सबसे आसान उपाय है। सोने से पहले माथे पर इसकी हल्की मालिश करने से स्किन टोन धीरे-धीरे लाइट होती है।

आलू का रस

आलू में नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। ताज़े आलू का रस माथे पर लगाने से डार्कनेस कम होती है और स्किन पर ग्लो आता है।

बेसन और दूध का लेप

बेसन पुराने समय से स्किन क्लीन करने के लिए इस्तेमाल होता आ रहा है। दूध में मिलाकर इसका लेप माथे पर लगाने से कालापन दूर होता है और स्किन फ्रेश दिखती है।

गुलाबजल और चंदन पाउडर

गुलाबजल स्किन को हाइड्रेट करता है और चंदन ठंडक देता है। दोनों को मिलाकर माथे पर लगाने से न सिर्फ डार्कनेस कम होगी बल्कि हल्की-सी चमक भी आएगी।

सही स्किनकेयर और सन प्रोटेक्शन

घरेलू नुस्खों के साथ-साथ धूप से बचाव भी ज़रूरी है। बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और स्किन को नियमित रूप से क्लीन, टोन और मॉइस्चराइज़ करें।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...