8 facial treatments for glowing skin
8 facial treatments for glowing skin

Facial Treatment: अगर आप भी अपनी त्वचा में चमक पाना चाहते हैं, तो ये 8 फेशियल ट्रीटमेंट्स आपके लिए हैं। ये न केवल आपकी त्वचा को साफ करते हैं, बल्कि झुर्रियों, दाग-धब्बों और रूखेपन को भी दूर करने में मदद करते हैं। जानिए कैसे पाएं इंस्टेंट ग्लो।

चेहरे की खूबसूरती सिर्फ मेकअप से नहीं आती, बल्कि सही स्किनकेयर और ट्रीटमेंट से भी मिलती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रदूषण, तनाव और नींद की कमी हमारी त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में त्वचा की देखभाल के लिए नियमित फेशियल ट्रीटमेंट्स बेहद जरूरी हो जाते हैं। फेशियल सिर्फ तनावमुक्त होने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये आपकी त्वचा को गहराई से साफ, हाइड्रेट और ठीक करने का काम करते हैं। मार्केट में अब कई तरह के फेशियल ट्रीटमेंट्स मौजूद हैं, जैसे- क्लासिक फेशियल, हाइड्रा फेशियल, माइक्रोडर्माब्रेशन और केमिकल पील्स। ये ट्रीटमेंट्स स्किन टाइप और जरूरत के अनुसार चुने जाते हैं और इनके परिणाम भी काफी अच्छे देखने को मिलते हैं। अगर आप भी स्किन एजिंग को रोकना, पोर्स को टाइट करना और इंस्टेंट ग्लो पाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम बता रहे हैं 8 ऐसे फेशियल ट्रीटमेंट्स जो
आपकी त्वचा को नया जीवन देंगे। जानिए कौन-सा फेशियल आपके लिए सबसे सही
है, क्या हैं इसके फायदे और किस तरह से मिलेगा बेहतर निखार।

क्लासिक फेशियल सबसे पारंपरिक और लोकप्रिय स्किन ट्रीटमेंट है। इसमें क्लीनजिंग, एक्सफोलिएशन, स्टीमिंग, मसाज और मास्क शामिल होता है। यह त्वचा को गहराई से
साफ करता है, डेड स्किन हटाता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। अगर आप पहली बार फेशियल करा रहे हैं या त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो क्लासिक फेशियल एक अच्छा विकल्प है। इससे चेहरे पर तुरंत चमक आती है और त्वचा सुंदर और सेहतमंद दिखती है। हफ्तेभर की थकान और डलनेस इस फेशियल के बाद गायब हो जाती है।

Facial Treatment-Hydrafacial: The superhit treatment for instant glow
Hydrafacial: The superhit treatment for instant glow

हाइड्राफेशियल आजकल सबसे ट्रेंडिंग स्किन ट्रीटमेंट्स में से एक है। यह एक नॉन-
इनवेसिव प्रक्रिया है जो त्वचा को गहराई तक हाइड्रेट करती है और डिटॉक्स करती है।

इसमें त्वचा की गहराई तक सफाई, एक्सफोलिएशन, एक्सट्रैक्शन और सीरम इन्फ्यूजन शामिल होता है। हाइड्राफेशियल से त्वचा तुरंत ही मुलायम, चमकदार और हाइड्रेटेड महसूस होती है। यह ऑयली, ड्राई और एजिंग स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। खास बात यह है कि इसे कराने के तुरंत
बाद मेकअप भी किया जा सकता है क्योंकि त्वचा में रेडनेस या सूजन नहीं होती।

Microdermabrasion: Give new life to the skin by removing dead skin
Microdermabrasion: Give new life to the skin by removing dead skin

माइक्रोडर्माब्रेशन एक हल्का एक्सफोलिएशन ट्रीटमेंट है जिसमें मृत त्वचा को हटाने के लिए फाइन क्रिस्टल्स या डायमंड टिप्स का उपयोग किया जाता है। यह प्रक्रिया त्वचा के ऊपर की परत को हटाकर नई और स्वस्थ त्वचा को सामने लाती है। माइक्रोडर्माब्रेशन झुर्रियों, दाग-धब्बों, सन डैमेज और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है। इसके रेगुलर सेशंस से स्किन की बनावट
बेहतर होती है और पोर्स भी छोटे दिखते हैं। यह ट्रीटमेंट खासकर 30+ उम्र वालों के लिए
काफी असरदार होता है।

केमिकल पील्स में हल्के केमिकल्स का उपयोग करके त्वचा की ऊपरी परत को हटाया जाता है। इससे त्वचा पर जमी गंदगी, डेड स्किन और दाग-धब्बे दूर होते हैं। यह ट्रीटमेंट पिग्मेंटेशन, एक्ने स्कार्स और फाइन लाइन्स को भी कम करता है। हालांकि यह ट्रीटमेंट एक डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से ही लेना चाहिए क्योंकि इसकी तीव्रता स्किन टाइप के अनुसार तय होती है। सही तरीके से
किया गया केमिकल पील स्किन को जवान और चमकदार बना सकता है।

ऑक्सीजन फेशियल में त्वचा को प्योर ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर सीरम से ट्रीट किया जाता है। यह चेहरे की मांसपेशियो को रिचार्ज करता है और नई कोशिकाओं को विकसित करने में मदद करता है। इसका असर तुरंत दिखता है- स्किन सॉफ्ट, ग्लोइंग और यूथफुल नजर आती है। यह फेशियल खासकर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिनकी त्वचा थकी-थकी, बेजान या प्रदूषण से प्रभावित हो।
सेलिब्रिटीज भी रेड कार्पेट से पहले अक्सर यही फेशियल लेते हैं। इसका कोई साइड
इफेक्ट नहीं होता और सभी स्किन टाइप पर सुरक्षित रहता है।

Collagen Facial: Say Goodbye to Aging
Collagen Facial: Say Goodbye to Aging

कोलेजन फेशियल उन लोगों के लिए है जो स्किन की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करना चाहते हैं। इसमें कोलेजन युक्त क्रीम्स और मास्क का इस्तेमाल होता है, जो स्किन की लोच को बढ़ाता है और फाइन लाइन्स को कम करता है। यह ट्रीटमेंट स्किन को टाइट, प्लम्प और यंग दिखाने में मदद करता है। अगर आपकी त्वचा में झुर्रियां, ढीलापन या थकावट नजर आने लगी है, तो कोलेजन
फेशियल एक असरदार समाधान है। नियमित रूप से कराने पर यह स्किन को लंबे समय
तक फ्रेश और हेल्दी बनाए रखता है।

Detox Facial: Give relief to the skin from pollution
Detox Facial: Give relief to the skin from pollution

शहरी जीवन और प्रदूषण के बीच त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। डीटॉक्स फेशियल विशेष रूप से उन लोगों के लिए होता है जो धूल, धुआं और तनाव से थकी हुई त्वचा को रिफ्रेश करना चाहते हैं। इसमें चारकोल, क्ले और एंटीऑक्सीडेंट युक्त प्रोडक्ट्स का उपयोग किया जाता है जो
त्वचा को अंदर से साफ करते हैं। इसका असर यह होता है कि त्वचा फिर से ताजगी
से भर जाता है।

Gold Facial: A better option for brightness
Gold Facial: A better option for brightness

गोल्ड फेशियल हमेशा से ही एक शाही टच देने वाला स्किन ट्रीटमेंट रहा है। इसमें गोल्ड डस्ट या गोल्डन सीरम का इस्तेमाल होता है जो स्किन को ब्राइटनेस, कसाव और इंस्टेंट निखार देता है। यह खासतौर पर तब किया जाता है जब आपको किसी फंक्शन या पार्टी में जाना हो और चेहरे पर चमक चाहिए। गोल्ड फेशियल त्वचा को गहराई से साफ करता है और सेल्स को रिवाइटलाइज कर नयी जान भरता है। यह ट्रीटमेंट ड्राई और डल स्किन वालों के लिए बेहद फायदेमंद है। एक सेशन
के बाद ही चेहरे पर ग्लो और स्मूदनेस साफ दिखाई देती है।

” माइक्रोडर्माब्रेशन एक हल्का एक्सफोलिएशन ट्रीटमेंट है जिसमें मृत त्वचा को हटाने के लिए फाइन क्रिस्टल्स या डायमंड टिप्स का उपयोग किया जाता है।”