Skin Whitening Remedy: खूबसूरत और चमकदार चेहरे के साथ पैर भी लोगों का व्यक्तित्व बताते हैं। साफ और सुंदर पैर किसे अच्छे नहीं लगते। खासकर युवतियां अपने पैरों का विशेष ध्यान रखती हैं जिसके लिए नियमित पेडीक्योर, मसाज और डी-टैनिंग का सहारा लेती हैं। लेकिन तेज धूप और गर्मी के कारण पैरों को तमाम कोशिशों के बावजूद कालेपन या टैनिंग का सामना करना पड़ता है। हम में से ज्यादातर लोग घर पर ही पैरों की साफ-सफाई और देखरेख करते हैं लेकिन क्या नॉर्मल वॉश से आपके पैरों का कालापन दूर हो सकता है। शायद नहीं, पैरों को भी चेहरे की त्वचा की तरह विशेष फुटकेयर प्रोडक्ट और देखभाल की आवश्यकता होती है। पैरों को गोरा और खूबसूरत बनाने के लिए आप घर ही DIY फीट वाइटनिंग उपायों को अजमा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ सिंपल और इफेक्टिव फीट व्हाइटनिंग होम रेमेडीज के बारे में।
क्यों होते हैं पैर काले

पैरों के कालेपन के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जिसमें कि मेलैनिन का अधिक उत्पादन आम कारणों में से एक है। मेलैनिन त्वचा में पाया जाने वाला रंगद्रव्य है जो त्वचा के रंग को काला करने वाले डिपॉजिट्स का निर्माण करता है। इसके अलावा तेज धूप और पैरों की सही साफ-सफाई न होने के कारण पैरों पर गंदगी जमने लगती है, जिस वजह से पैर काले और टैन दिखाई देते लगते हैं। हालांकि ये समस्या अस्थायी होती है, समय के साथ और उचित देखभाल से ठीक हो सकती है।
घर पर पैरों को साफ करने का तरीका (Feet Whitening)

काले पैरों को गोरा और आकर्षक बनाने के लिए किचन में मौजूद सामग्री से ही आसानी से पेडीक्योर किया जा सकता है। इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
नाखून को शेप दें
पैरों को साफ करने के लिए सबसे पहले नाखूनों को नेल रिमूवर से साफ करें और उन्हें सही शेप दें। नेल बफर से नाखून के कोनों को मनचाहा शेप दे सकते हैं।
पैरों को पानी में डिप करें
पैरों की गंदगी काफी जिद्दी और कठोर होती है जिसे हटाने के लिए पैरों को पानी में डिप करना जरूरी होता है। इसके लिए आप एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें अपनी पसंद का कोई भी शैंपू मिला लें। पैरों को लगभग 10 से 15 मिनट के लिए पानी में डिप या भिगोकर रखें। इससे आसानी से पैरों की गंदगी और मैल साफ हो जाती है।
स्क्रब करें
पैरों को पानी में डिप करने के बाद एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें और उसमें लगभग आधा कप एप्पल साइडर विनेगर और दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसमें 5 मिनट के लिए पैरों को भिगोकर रखें और फिर फुट स्क्रबर से पैरों पर जमी गंदगी को साफ करें। स्क्रब को आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक चुटकी शक्कर, एक चुटकी बेकिंग पाउडर और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करना है। स्क्रब के बाद पैरों को धोकर पोंछ लें।
मुल्तानी मिट्टी पैक लगाएं
पैरों को गोरा और मुलायम बनाने के लिए पैरों पर पैक लगाएं। 7-8 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 7-8 चम्मच बेसन, नींबू का रस और गुलाब जल मिलाकर पैक बनाएं। इस पेस्ट को पैरों पर अच्छी तरह लगाएं और 15 मिनट के लिए पैरों पर लगे रहने दें। फिर पानी से धोकर पोंछ लें। इससे पैरों की टेनिंग और कालापन दूर हो जाता है।
पैरों को करें मॉइश्चराइज
पैरों की नमी को बरकरार रखने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। पैक को हटाने के बाद पैरों पर अच्छी कंपनी का मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे आपके पैर और एडि़यां मुलायम बने रहेंगे। क्रीम की जगह आप नारियर या ऑलिव ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
नेल पेंट लगाएं
पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं। रेगुलर नेल पेंट लगाने से पहले बेस में ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगाएं। आप अपनी पसंद के कलर का चुनाव कर सकती हैं लेकिन गर्मी के मौसम में लाइट कलर की नेल पेंट आपको कूल लुक दे सकती है।
फीट व्हाइटनिंग होम रेमेडीज (Feet Whitening Remedies)

पैरों को ब्राइट और शाइनी बनाने के लिए आप घर पर ही फीट व्हाइटनिंग रेमेडीज बना सकते हैं। ये काफी इफेक्टिव होते हैं और इनका आपकी स्किन पर कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होता।
एप्पल साइडर विनेगर और कोकोनट ऑयल
सामग्री:
– ¼ कप एप्पल साइडर विनेगर
– 1 छोटा चम्मच कोकोनट ऑयल
– गर्म पानी
– 10 ड्रॉप एसेंशियल ऑयल
करने का तरीका :
– घर पर पेडीक्योर करने के लिए, सबसे पहले नेल पेंट रिमूवर का उपयोग करके अपनी नेल पॉलिश को हटाएं।
– अपने नाखूनों को नेल कटर से काटें और उसमें जमी गंदगी को साफ करें।
– एक टब में गर्म पानी लें और उसमें आधा कप एप्पल साइडर विनेगर, कोकोनट ऑयल और एसेंशियल ऑयल मिलाएं।
– फिर अपने पैरों को कम से कम 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें।
– पैरों को पानी से हटाएं और थपथपाकर सुखा लें और पैरों को मॉइश्चराइज करें।
यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स
नींबू और बेकिंग सोडा
सामग्री:
– 1 बड़ा चम्मच शैम्पू
– 1 चम्मच बेकिंग सोडा
– ½ चम्मच ग्लिसरीन
– टूथ पेस्ट
– गर्म पानी
– एलोवेरा जेल
– पुराना टूथब्रश
करने का तरीका :
– सबसे पहले एलोवेरा जेल से अपने पैरों की कुछ मिनट तक मालिश करें।
– अपने पैरों को गीले तौलिये से पोंछ लें और फिर अपने नाखूनों के चारों ओर टूथपेस्ट लगाएं। टूथब्रश का उपयोग करके, डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए एक अच्छा स्क्रब करें।
– फिर एक बाल्टी में गर्म पानी लें और उसमें शैंपू, बेकिंग सोडा, नींबू और ग्लीसरीन डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
– अपने पैरों को अच्छी तरह से 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगोएं।
– फिर अपने पैरों को थपथपाकर सुखाएं और मॉइश्चराइज करें।
कॉफी और हनी
सामग्री :
– 2 कप कॉफी
– ½ कप एप्सम नमक
– 1 कप कच्चा शहद
– गर्म पानी
करने का तरीका :
– नेल पेंट हटाने और नाखून काटने के बाद एक बाल्टी में गुनगुना पानी भर लें।
– इसमें कॉफी, नमक और शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
– अपने पैरों को लगभग आधे घंटे के लिए भिगोकर रखें।
– फिर कुछ देर बार थपथपाकर सुखाएं और उन्हें मॉइश्चराइज करें।
इन इंग्रीडिएंट्स से टैनिंग से पाएं छुटकारा (Taning Remover)

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है हमारी स्किन टैनिंग की समस्या का सामना कर रही है। सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करने के बावजूद स्किन पर इसका प्रभाव दिखाई दे रहा है। हर बार टैनिंग सेशन के लिए पार्लर जाने की बजाय यदि इसे घर पर ही किया जाए तो अधिक किफायती और लाभदायक हो सकता है। टैनिंग को दूर करने के लिए आप किचन के कुछ बेशकीमती और प्रभावी इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा एक नेचुरल फंगस रिमूवर है। जब आप अपने पैरों से डेड स्किन सेल्स को साफ करेंगे तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना न भूलें।
– इसके लिए आपको बेकिंग सोडा और गर्म पानी चाहिए।
– इसे बनाने के लिए गर्म पानी में 3 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर घोल बनाएं।
– 15 मिनट के लिए अपने पैरों को इस घोल में भिगोएं।
– पैरों को पानी से निकालकर प्यूमिक स्टोन या ब्रश से साफ करें और मॉइश्चराइज करें।
ऑरेंज पील
पैरों को मुलायम और टैन फ्री बनाने के लिए ऑरेंज पील का प्रयोग करें। ये पैरों की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।
– इसके लिए आपको संतरे के छिलके का पाउडर और एक कप दूध की आवश्यकता होगी।
– सबसे पहले संतरे के छिलके का पाउडर और दूध को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
– इस पेस्ट को अपने पैरों पर लगाएं और अपने आप सूखने दें।
– जब एक बार ये सूख जाए तो अपने हाथों का उपयोग करके पाउडर को हल्के से रगड़े और छुटाएं।
– इसे हटाने के लिए आप नींबू के टुकड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
शहद
अगर पैरों की रूखी त्वचा आपकी चिंता बन गई है तो आप शहद का प्रयोग कर सकते हैं। पैरों को मुलायम और मॉइश्चराइज करने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जाता है।
– टैनिंग रिमूव करने और त्वचा को पोषित करने के लिए आपको शहद की मात्र 5-6 बूदें लेनी है।
– सबसे पहले पैरों पर शहद लगाएं और इसे आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
– फिर गर्म पानी से पैरों को अच्छी तरह से धो लें। आप रिजल्ट देखकर खुद ही हैरान रह जाएंगे।
टमाटर
टमाटर एक नेचुरल ब्लीच है जो आपके पैरों को गोरा करने में मदद करता है। यह आपकी त्वचा के पीएच बैलेंस को बनाएं रखने में भी मदद करता है।
– इसके लिए आपको 5-6 टमाटर के टुकड़े और एक चम्मच शक्कर की आवश्यकता होगी।
– टमाटर के स्लाइस और शक्कर को अपने पैरों पर रगड़ें।
– इसे कुछ देर के लिए पैरों पर लगा रहने दें।
– फिर ठंडे पानी से पैरों को धो लें और पैरों की हल्की मसाज करें।
चावल का आटा
क्या आप जानते हैं कि चावल का आटा एक नेचुरल सनस्क्रीन की तरह काम करता है। इसमें पैरा एमिनोबेंजोइक एसिड होता है जो पैरों को गोरा बनाने में मदद करता है।
– इसे बनाने के लिए चावल का आटा और आधा कप दूध चाहिए।
– सबसे पहले चावल को पीसकर पाउडर बना लें।
– फिर इसमें दूध को मिलाएं और पेस्ट तैयार करें।
– इसके अपने पैरों पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
– फिर पानी से पैरों को मसाज करते हुए साफ कर लें।
धूप से पैरों को ऐसे रखें सुरक्षित

– गर्मी के मौसम में पैरों में बहुत अधिक पसीना आता है। पसीने वाले पैरों में धूल और संक्रमण आसानी से लग जाता है। इसलिए नियमित रूप से पैरों की सफाई करें।
– धूप में जाने से पहले प्रतिदिन पैरों को मॉइश्चराइज करें। इसके लिए आप किसी भी कंपनी की क्रीम और मॉइश्चराइजर का प्रयोग कर सकते हैं।
– यदि आप पैरों को अधिक देर के लिए धूप में खुला छोड़ने का विचार कर रहे हैं तो पैरों पर सनस्क्रीन लोशन लगाना न भूलें।
– गर्मी के मौसम में आरामदायक चप्पल और जूते का चुनाव करें। पैरों को हवा लगना भी जरूरी होता है इसलिए खुले फुटवेयर का ऑप्शन चुन सकते हैं।
– रात के समय पैरों पर नारियल तेल से मसाज करें ताकि ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आए साथ ही पैरों को मुलायम बनाने में भी मदद मिल सके।
– फटे हुए पैरों को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है इसलिए शिया बटर से मसाज करें और क्रेक क्रीम एप्लाई करें।
– पैरों की देखभाल करने के लिए महीने में एक बार पेडीक्योर अवश्य कराएं। यदि पार्लर में जाकर पेडीक्योर नहीं करवाना चाहते तो आप घर पर ही पैरों की सफाई कर सकते हैं।
– धूप में अधिक देर तक न रहें ताकि टैनिंग की समस्या से बचा जा सकता है। यदि रहना भी है तो कॉटन के मोजे पहनें।
FAQ
FAQ | क्या आप जानते हैं
पैरों की गंदगी कैसे निकालें ?
पैरों में कालापन क्यों होता है ?
काले हाथ पैरों को कैसे साफ करें ?
डार्क स्किन के लिए कौन सा फेम ब्लीच बेस्ट है ?
ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सी ब्लीच बेस्ट है ?
गुलाब जल से दाग धब्बे कैसे हटाए जाते हैं ?
पैरों पर काले रंग का मलिनकिरण क्या होता है ?
