skin tightening face pack homemade in hindi
skin tightening face pack homemade in hindi

Overview:

इस इंस्टेंट स्किन टाइटनिंग मास्क से आपकी स्किन नेचुरल तरीके से टाइट होगी और उस पर शानदार चमक भी आएगी। इस मास्क से कुछ ही मिनटों में आपको जादुई असर साफ नजर आ सकता है। खास बात ये है कि आप इसे आसानी से घर पर ही बना सकती हैं।

Skin Tightening Face Pack: शादियों का सीजन नजदीक आ चुका है। इस दौरान हर घर में ढेर सारे काम होते हैं। खासतौर पर घर की महिलाएं काफी व्यस्त हो जाती हैं। ऐसे में स्किन अक्सर मुरझाई हुई लगती है। कम नींद और थकान के कारण स्किन पर झुर्रियां और ढीलापन ज्यादा नजर आते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन स्किन प्रॉब्लम्स से तुरंत छुटकारा चाहती हैं तो आप एक शानदार स्किन टाइटनिंग मास्क ट्राई कर सकती हैं।

घर पर ही बनाएं मास्क

इंस्टेंट स्किन टाइटनिंग मास्क से आपकी स्किन नेचुरल तरीके से टाइट होगी और उस पर शानदार चमक भी आएगी।
Instant Skin Tightening Mask will naturally tighten your skin and give it a wonderful glow.

इस इंस्टेंट स्किन टाइटनिंग मास्क से आपकी स्किन नेचुरल तरीके से टाइट होगी और उस पर शानदार चमक भी आएगी। इस मास्क से कुछ ही मिनटों में आपको जादुई असर साफ नजर आ सकता है। खास बात ये है कि आप इसे आसानी से घर पर ही बना सकती हैं। पिछले दिनों नेचुरोपैथी स्पेशलिस्ट और अरोमा थेरेपिस्ट डॉ. मनोज दास ने एक वीडियो शेयर करके इस असरदार मास्क के बारे में बताया। डॉ. दास का दावा है कि इस मास्क से मात्र 15 मिनट में त्वचा पर निखार आ सकता है।

सिर्फ तीन चीजों से होगा तैयार

डॉ. दास का कहना है कि इस मास्क से आपकी फाइन लाइंस और झुर्रियां काफी कम हो सकती हैं। और मेकअप के बाद ये बिलकुल भी नजर नहीं आएंगी। यह स्किन टाइटनिंग मास्क सिर्फ तीन चीजें से बनकर तैयार हो जाता है।
सामग्री
अलसी के बीज : एक टीस्पून
मैदा : दो टीस्पून
पानी : एक गिलास

ऐसे करें मास्क को तैयार

सबसे पहले आप एक टीस्पून अलसी के बीजों को अच्छी तरीके से पीस लें। अब एक गिलास पानी में इसे मिलाएं। फिर इसे अच्छे से उबाल लें। इसे तब तक उबालें जब तक पानी गाढ़ा जैल जैसा न हो जाए। फिर इस पानी को गरम गरम ही छान लें। इसके बाद इसमें दो टीस्पून मैदा मिला लें। ध्यान रखें इसे लगातार चलाना है, जिससे इसमें गांठें नहीं पड़नी चाहिए। धीरे-धीरे ये एक स्किन टाइटनिंग मास्क जैसा बन जाएगा।

अप्लाई करने से पहले करें ये

डॉ. दास ने अपने वीडियो में यह भी बताया है कि आखिर इस मास्क को कैसे यूज करना है। इसके लिए सबसे पहले अपना चेहरा वॉश कर लें। उसके बाद चेहरा सुखाकर इस मास्क को पूरे चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। मास्क लगाने के बाद लेट जाएं। इस दौरान बिलकुल भी न हिलें, न ही बात करें। ऐसा करने से स्किन अच्छे से टाइट हो जाएगी। जब मास्क सूख जाए तो ठंडे पानी से इसे वॉश कर लें। आपकी त्वचा टाइट महसूस होगी और इसपर एक नेचुरल चमक आ जाएगी।

पार्टी में जाने से पहले लगाएं

अगर आप झुर्रियों और फाइन लाइंस से परेशान हैं तो आपको इस स्किन टाइटनिंग मास्क को हर हफ्ते जरूर लगाना चाहिए। ऐसा संभव नहीं है तो पार्टी या सेलिब्रेशन में जाने से पहले इसे चेहरे पर अप्लाई करें। आप पहले और बाद की स्किन में अंतर जरूर महसूस कर पाएंगी।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...