Shrutika Arjun Inspired Hairstyles
Shrutika Arjun Inspired Hairstyles

Trendy Hairstyles for Ethnic Outfits: शादी के मौसम में अगर बेस्ट फ्रेंड की शादी हो तो आपकी इच्छा होती है कि आप सबसे सुंदर और खास दिखें। ड्रेस और मेकअप के साथ-साथ हम हेयर स्टाइल का भी उतना ही खास ध्यान देते हैं। श्रुतिका अर्जुन ऐसे हेयर स्टाइल्स को चुनती हैं, जो काफी एलिगेंट और यूनिक लुक देता है। उनका हेयर स्टाइल सिंपल होता है और साथ ही साथ ग्लैमरस भी। उनकी कुछ हेयर स्टाइल्स, जिन्हें आप अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी में ट्राई कर सकती हैं। यह हेयर स्टाइल आपको ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडल लुक भी देंगी और आप सबसे से अलग नजर आएंगी।

दोस्त की शादी में जाने के लिए आप श्रुतिका अर्जुन का यह हेयर स्टाइल अपना सकती हैं। यह काफी रॉयल और ग्रेसफुल लुक देता है। यह बालों को प्रॉपर तरीके से मैनेज करता है। इसे बनाने के लिए बालों को नीचे की तरफ बन बनाकर पिनअप किया जाता है। आप इसमें गजरा या मोतियों की ज्वेलरी लगा सकती हैं। गजरा बालों के साथ आप एक ट्रेंडी मांग टिका लगाएं तो आपकी खूबसूरती पर चार चांद लग जाएगा। यह अनारकली सूट और साड़ी के साथ काफी सुंदर दिखता है।

ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ मैच करने के लिए आप इस हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। यह काफी सिंपल और एलिगेंट लुक देती है। यह आपको एक प्रोफेशनल लुक भी देती है। इस हेयर स्टाइल के साथ आप एक माथा पट्टी या मांग टीका का इस्तेमाल कर सकती हैं। साड़ी या लहंगे के साथ आप इसे ट्राई कर काफी सुंदर दिख सकती हैं।

अगर आप कैजुअल या कूल लुक चाहती हैं तो मेसी बन ट्राई कर सकती हैं। श्रुतिका अर्जुन ने इस स्टाइल को कई बार ट्राई किया है। यह उनके सिंपल और ग्लैमरस लुक को और भी आकर्षित बनाता है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। जो लड़कियां कम समय में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं उन्हें मेसी बन ट्राई करना चाहिए। आप लाइट ज्वेलरी और डार्क मेकअप के साथ इसे ट्राई कर सकती हैं।

जिन लड़कियों को सिंपल के साथ मॉडल लुक पसंद है वह इस हेयर स्टाइल को चुन सकती है। श्रुतिका अर्जुन अक्सर इस हेयर स्टाइल को अपनी ड्रेसिंग सेंस के साथ मैच करती नजर आती हैं। हाई पोनीटेल से चेहरे का शेप उभरता है और बाल भी फिजी होने से बच जाते हैं। इस हेयर स्टाइल को आप किसी शादी में गाउन के साथ ट्राई कर सकती हैं। अपने लुक को और आकर्षक बनाने के लिए आप बालों में कुछ क्लासी एसेसरीज भी लगा सकती हैं।

एक नेचुरल और एलिगेंट लुक के लिए श्रुतिका अर्जुन अक्सर इस हेयर स्टाइल को ट्राई करती हैं। इस हेयर स्टाइल के लिए आपको अपने बालों में हल्का वेव्स बनाना पड़ता है और फिर इसे खुला छोड़ देने से बालों के वॉल्यूम काफी ज्यादा नजर आते हैं। जो गर्ल्स सिंपल और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। उनके लिए यह हेयर स्टाइल बेस्ट है। ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ लहंगे या साड़ी के साथ आप इस हेयर स्टाइल को मैच कर सकती हैं। इसके साथ ही आप अपने बालों में एक साइड छोटा फ्लोरल क्लिप लगाकर काफी खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...