टॉप नॉट

यह बहुत आसान स्टाइल है जो जल्दी फैशन से बाहर नहीं होता। अपने हल्के गीले बालों के बीच लेंथ से लेकर अंत तक क्लाइमेट कंट्रोल एंटी फ्रिंज लीव इन क्रीम लगाएं और बालों को सुखाने के लिए छोड़ दें। फिर उंगलियों से अपने सारे बालों को सिर के ऊपर ले आएं और एक रबर बैंड से बांध लें। टीजर ब्रश की मदद से अपने बालों को कॉम्ब करें। पोनी की चोटी बनाते हुए नॉट बनाएं और यू-पिन की मदद से बांध लें।
ब्रैडेड बन

यह स्टाइल इंडियन कपड़ों के साथ बहुत अच्छा लगेगा। इसके लिए आपको केवल अपने बालों की ब्रैड बनाकर उसके साथ टॉप पर जूड़ा बनाना है।

हाफ टॉप नॉट
यह ऐसा हेयरस्टाइल है जो इन गर्मियों के मौसम में बहुत अच्छा लगता है। इसको बनाना बहुत आसान होता है। इस हेयरस्टाइल में आपके आधे बाल बंधे और आधे बाल खुले रहते हैं। सबसे पहले बालों में कॉम्ब करें, फिर बालों को दो भागों में बांट लें। फ्रंट के बालों को उंगलियों से सिर के ऊपर ले आएं और एक रबर बैंड से बांध लें। टीजर ब्रश की मदद से अपने बालों को कॉम्ब करें। फ्रंट से बालों की चोटी बनाते हुए नॉट बनाएं और यू-पिन की मदद से बांध लें।

नो हीट वेव
इसके लिए आपको कर्ल डिफाइनिंग क्रीम की जरूरत होगी। अपने बालों के बीच से लेकर नीचे तक डिफाइनिंग क्रीम को लगाएं। इन कल्र्स को लंबे समय तक रखने के लिए यू-पिंस की मदद से एक जगह पर बांध लें और ऐसे ही सूखने दें। जितना अधिक आपके बाल सूखे होंगे, उतने ही इनमें कल्र्स होंगे। अगर सुबह आपके पास इनको सुखाने का समय नहीं है तो आप रात में ही इन्हें सेट करके सो सकती हैं। इससे सुबह आपका काफी समय बच जाएगा। एक रात पहले अपने बालों को धो लें और ऊपर लिखे स्टेप्स को फॉलो करें। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि इस उत्पाद को बहुत अधिक मात्रा में ना लगाएं। इसके बाद अपने बालों को 2 या 4 हिस्सों में बांट लें, जितने छोटे हिस्से होंगे आपको उतने ही छोटे वेव्स मिलेंगे। किंकर वेव्स, फ्रेंच ब्रैड या रोप ब्रैड के लिए आपको सभी हिस्सों का अलग अलग जुड़ा बनाकर उन्हें साइडों में बांधें। इन्हें ठीक रखने के लिए आप चाहें तो कोई लाइट जैल भी लगा सकते हैं। इसको लगाकर सो जाएं, उठने के बाद इन जूड़ों को अपनी उंगलियों से खोल लें। आप चाहे तो अपने बालों की जड़ों में टेक्सचर के लिए ड्राई शैम्पू भी लगा सकती हैं।
ये भी पढ़ें
