देखें लिपस्टिक के ये ट्रेंडस, हर आउटफिट पर आपको देंगे डिफरेंट लुक: Trending Lip Shades
Trending Lip Shades

देखें लिपस्टिक के ये ट्रेंडस, हर आउटफिट पर आपको देंगे डिफरेंट लुक : Trending lip shades

अगर आप भी अपने लिपस्टिक शेड्स के बल पर खुद को सबसे डिफरेंट दिखाना चाहती हैं तो हम आपको लिपस्टिक के कुछ ऐसे लेटेस्ट ट्रेंड्स बताते हैं, जो आपके हर आउटफिट पर जंचेंगे -

Trending Lip Shades: आप किसी पार्टी में जा रही हैं, ऑफिस जा रही है या आउटिंग पर हैं तो आप आउटफिट पर पूरा ध्यान देती हैं। और इससे मैचिंग ज्वेलरी लेना भी नहीं भूलतीं। लेकिन लिपस्टिक ऐसी चीज है, जो आपके ओवर ऑल लुक को डिफरेंट बनाती है। बहुत सी महिलाएं इस पर ध्यान नहीं देतीं, जबकि करीने से लगाई हुई और आपकी स्किन टोन को शूट करती लिपस्टिक आपके स्टाइल को चार चांद लगा देती है। अगर आप भी अपने लिपस्टिक शेड्स के बल पर खुद को सबसे डिफरेंट दिखाना चाहती हैं तो हम आपको लिपस्टिक के कुछ ऐसे लेटेस्ट ट्रेंड्स बताते हैं, जो आपके हर आउटफिट पर जंचेंगे –

Also read: आप लिपस्टिक शेड के हिसाब से करें इयररिंग्स के कलर का चुनाव

लावा लिप शेड

Trending Lip Shades
Lava Lip Shades (picture credit – amazon)

लावा लिप शेड काफी इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। यह सॉफ्ट ब्राउन टच में है। यह शेड हर स्किन टोन पर सूट करता है। दिन हो या रात किसी भी समय की इवेंट में आप इस शेड को अप्लाई कर सकती हैं। इसे अप्लाई करने के आप क्रीमी या ग्लॉसी बेस सिलेक्ट करें। फिल्म एक्ट्रेस सोनम कपूर को आप अक्सर इस लिपिस्टिक शेड में देख सकते हैं।

वाइन लिप शेड :

Wine Lip Shades
Wine Lip Shades (picture credit – amazon)

वाइन लिप शेड इन दिनों ट्रेंड में बना हुआ है। अगर आप बोल्ड और हॉट लुक चाहती हैं तो बेखटके इस लिपिस्टिक शेड को ट्राई करें। अच्छी बात यह है कि इस वाइन कलर शेड लुक को आप ट्रेडिशनल, इंडो वेस्टर्न और वेस्टर्न हर तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।

वाइब्रेंट रेड लिप शेड :

Vibrant red lip shade
Vibrant red lip shade (picture credit – amazon)

अगर आप हॉट एंड बोल्ड लुक चाहती हैं तो वाइब्रेंट रेड शेड भी ट्राई कर सकती हैं। यह इन दिनों ट्रेंडिंग है। यह शेड आपको ग्लैमरस लुक देने में मदद करेगा। आप किसी पार्टी है फंक्शन में जा रही हैं तो बेखटके इस शेड को ट्राई करें। मैचिंग आउटफिट के साथ यह शेड आपको सबसे डिफरेंट लुक देगा।

कोरल लिप शेड :

Coral Lip Shade
Coral Lip Shade (picture credit – amazon)

कोरल लिप शेड इंडियन स्किन टोन पर बेहद सूट करता है। आप पार्टी के लिए प्लान कर रही हों या फिर ऑफिस जाने की तैयारी में हों, यह रंग दोनों के लिए परफेक्ट है। क्रीमी टेक्सचर का बेस सिलेक्ट करने पर यह आपके लिप्स को सॉफ्ट भी बनाए रखेगा। फिल्म एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अक्सर इस लिपस्टिक शेड में नजर आती हैं।

पेस्टल पिंक लिप शेड:

Pastel pink lip shade
Pastel pink lip shade (picture credit – amazon)

बोल्ड और हॉट लुक चाहती हैं तो पेस्टल पिंक शेड ट्राई कर सकती हैं। यह लिप शेड हर उम्र और स्किन टोन पर सूट करता है। पेस्टल पिंक शेड के साथ बोल्ड आई मेकअप आपके चेहरे की खूबसूरती को चार चांद लगा देगा। आपने अक्सर फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पेस्टल पिंक लिपस्टिक में देखा होगा।

अगर 2024 में ट्रेंड कर रहे लिप कलर्स के बारे में जानना चाहती हैं तो आपको बता दें कि बोल्ड, न्यूड, शिमर और डीप डार्क शेड्स इस साल ट्रेंड में बने रहेंगे। लेकिन आप वही लिपस्टिक शेड यूज करें, जो आपके अपने स्किन टोन को सूट करे। जिसे लगाकर आप कॉन्फिडेंट फील करें और आपको दूसरों से कुछ हटकर महसूस हो।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...