झुर्रियों वाली स्किन को कहें बाय, फ्लॉलेस-स्पॉटलेस-ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं ये एग मास्क: Egg Mask Benefits
Egg Mask Benefits

Overview:

अंडे का फेस मास्क स्किन के सीबम लेवल को बैलेंस करता है। यह स्किन पोर्स को खोलता है, जिससे गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। और आप एक्ने, पिंपल्स, ब्रेकआउट जैसी परेशानियों से बच जाते हैं।

Egg Mask Benefits: ये तो हम सभी जानते हैं कि अंडे सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। लेकिन अंडा स्किन के लिए भी शानदार ट्रीटमेंट की तरह काम करता है। प्रोटीन के साथ ही कई पोषक तत्वों से भरे अंडे आपकी स्किन पर तुरंत निखार ला सकते हैं। अंडे का सफेद हिस्सा झुर्रियों और फाइन लाइंस को जड़ से खत्म कर देता है। इससे स्किन में कसावट आती है और स्किन फ्लॉलेस दिखती है। अंडे का फेस मास्क स्किन के सीबम लेवल को बैलेंस करता है। यह स्किन पोर्स को खोलता है, जिससे गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। और आप एक्ने, पिंपल्स, ब्रेकआउट जैसी परेशानियों से बच जाते हैं। इस शानदार होममेड मास्क से फेस का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। अगर आप भी पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट में हजारों रुपए खर्च किए बिना अपनी फेस की रंगत वापस पाना चाहती हैं तो अंडे के ये फेस मास्क आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। 

Egg Mask Benefits
Egg-Lemon Face Mask

अगर आप पिंपल्स और एक्ने की परेशानी से जूझ रही हैं तो अंडे और नींबू का फेस मास्क आपके लिए बेस्ट है। विटामिन सी से भरपूर नींबू आपकी स्किन की रंगत लौटाता है, इससे पिगमेंटेशन कम होता है। वहीं इस मास्क में डाला गया अंडा और शहद स्किन को पोषण देते हैं। यह मास्क आपके लिए एंटीबैक्टीरियल फेस मास्क का काम करेगा और स्किन इंफेक्शन की परेशानी दूर करेगा। 

ऐसे बनाएं : सबसे पहले एक अंडे का सफेद हिस्सा यानी एग व्हाइट लें। अब इसमें 1 टीस्पून नींबू का रस मिला लें और करीब आधा टीस्पून शहद मिलाएं। सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें। ध्यान रखें इसे तब तक फेंटना है, जब तक एग व्हाइट में झाग न आ जाए। अब इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट सूखने दें। फिर पानी से फेस को धो लें। सप्ताह में कम से कम दो बार इस फेस मास्क को लगाएं, आपको असर साफ नजर आएगा।  

पिगमेंटेशन और अन इवन टोन आज के समय में अधिकांश महिलाओं और गर्ल्स की बड़ी समस्या है। एग व्हाइट और ऑरेंज का फेस मास्क आपकी स्किन की इन दोनों ही समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकता है। इससे स्किन के डार्क स्पॉट्स भी दूर हो सकते हैं। संतरा विटामिन सी का अच्छा सोर्स होता है, यही कारण है कि यह पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट्स और अन इवन स्किन टोन की परेशानियों को खत्म करता है। इस मास्क में हल्दी भी डाली जाती है, जिससे इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं। यह एंटीबैक्टीरियल मास्क एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है, जिससे पिंपल्स, झुर्रियों, फोटो एजिंग, विटिलिगो जैसी स्किन प्रॉब्लम दूर हो सकती हैं। 

ऐसे बनाएं : सबसे पहले एक अंडे का सफेद भाग लें और उसमें दो चुटकी हल्दी मिला लें। इसमें करीब 1 टीस्पून ताजे संतरे का रस मिलाएं। सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स करें और इस मास्क को चेहरे—गर्दन पर अच्छे से लगा लें। मास्क जब पूरी तरह से सूख जाए तो नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें। सॉफ्ट टॉवल से चेहरा सुखाएं और फिर एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगा लें।  

भागदौड़ भरी जिंदगी में आजकल हम इतने बिजी हो गए हैं कि अपनी स्किन की केयर करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप सिंपल एग व्हाइट फेस मास्क लगा सकते हैं। इसे अप्लाई करना बहुत आसान है और इसके फायदे ढेर सारे हैं। इससे आपके ब्लैकहेड्स दूर होंगे, पोर्स खुलेंगे और चेहरे पर चमक आएगी।  

ऐसे बनाएं : एक अंडे का एग व्हाइट लें। अब इसे झाग आने तक अच्छे से फेंट लें। एक ब्रश की मदद से चेहरे पर यह मास्क अप्लाई करें। अब एक पेपर टॉवल लें और उसे चेहरे पर लगा लें। इस टॉवल पर भी एग व्हाइट का एक कोट लगा लें। इसके बाद मास्क को सूखने दें। अब धीरे-धीरे पेपर टॉवल को हटाएं और फिर फेस वॉश कर लें। आपका चेहरा चमक उठेगा।