A woman with a towel wrapped around her hair is smiling while applying yogurt to her face, suggesting a skincare routine. Next to her is a wooden bowl filled with fresh, creamy yogurt on a white background.
Yogurt is good for skin.

Summary: दही फेशियल: स्किन को दें नेचुरल ग्लो और यंग लुक

अगर आपके पास सैलून जाने का समय नहीं है, तो यह दही-बेस्ड होम फेशियल आपके लिए परफेक्ट है। अब पार्टी हो या वेडिंग सीजन, आप घर बैठे अपनी स्किन को पैंपर कर सकती हैं।

Yogurt Beauty Secret: हर महिला को अच्छा लगता है कि वो सैलून जाकर अपना ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाए, लेकिन सोचने में और इसे प्रैक्टि्कल ऐसा हो पाने में बहुत फर्क है। बहुत बार महिलाएं समय की कमी के चलते चाहकर भी अपना ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाने नहीं जा पातीं। लेकिन अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में अपनी स्किन को यंग और ब्राइट दिखाना चाहती हैं तो आप दही की मदद से अपना फेशियल और क्लीनअप आसानी से कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात है कि आप कम समय में मनचाहा ग्लो पा सकेंगी। इस ट्रीटमेंट के कोई साइड इफैक्ट भी नहीं है। ना कोई साइड इफेक्ट, ना ज्यादा खर्च, और मिनटों में नेचुरल ब्राइटनेस। इससे आपकी टैनिंग भी दूर होगी। यह फेशियल हर स्किन टाइप पर सूट भी करता है।

सबसे पहले क्लीनअप

आप सबसे पहले ताजा और गाढ़ा दही लें। बस दो से तीन चम्मच दही आपकी फेस के लिए काफी रहेगा। दही को अपने हाथों पर अच्छे से फैलाकर फेस पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। जब यह स्किन में अच्छे से सैट हो जाए और सूख सा जाए तो दोबारा से दही लेकर अपने फेस पर दही को लगाएं। आप महसूस करेंगी कि कुछ लेयर सी बन रही है। इसे हल्के हाथों से रगड़ते हुए फेस को धो लें। आपको गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना है। ऐसा करने के बाद आपको अपना फेस बहुत लाइट सा महसूस होगा।

अब करिए स्क्रबिंग

A woman applying a natural face mask under her eyes with her fingers, next to a bowl containing a yogurt and power sugar mixture.
Homemade skincare treatment.

क्लीनअप करने के बाद अब बारी आती है स्क्रबिंग की। अगर आपकी स्किन बहुत सेंसेटिव है तो आप दही और बेसन के साथ अपनी स्किन को स्क्रब करें। वहीं अगर आपकी स्किन में रैशनेस की प्रॉब्लम नहीं है तो चीनी को बारीक कर इसमें थोड़ा दही मिलाएं और इसे लगभग दस मिनिट के लिए लगे रहने दें। इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए इसे फेस से निकाल लें। इस स्क्रब को करने के बाद आप स्किन में बहुत शाइन महसूस करेंगी।

अब बारी आती है फेसपैक की

: A woman is lying down with her eyes closed, wearing a creamy face mask and a towel wrapped around her head.
Curd face pack pampers your skin.

क्लीनअप और स्क्रबिंग करने के बाद अब आपकी स्किन को एक अच्छे फेस पैक की जरुरत है। बस आप मुल्तानी मिट्‌टी और दही का एक फेस पैक तैयार करें। इसमें आप चंदन का पाउडर और गुलाबजल भी डाल सकती हैं। इस फैस पैक को अपने फेस पर लगाएं और अच्छे से सूखने दें। अगर आप थोड़ी और शाइन चाहती हैं तो फेसपैक को हटाने के बाद विटामिन ई का कैप्सूल अपने फेस पर लगा लें।

जब आप यह करेंगी तो कोई भी यकीं नहीं कर पाएगा कि आपने घर में ही सिर्फ दही से अपनी स्किन को खूबसूरत बनाया है। अगली बार अगर आपको किसी पार्टी में जाना है और आपके पास सैलून जाने का टाइम नहीं है तो आप अपनी

स्किन को घर में ही पैंपर कर सकती हैं। अगर आप इस फेशियल का एक अच्छा इफेक्ट चाहती हैं तो हर हफ्ते इस ब्यूटी रुटीन को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाएं। कुछ ही दिनों में आपकी स्किन बहुत हेल्दी और खूबसूरत नजर आने लगेगी। इस छोटे से ट्र्रीटमेंट के बाद जब आप मेकअप करेंगी तो वह भी आप पर और जंचेगा।