लगातार उड़ रहे हैं आइब्रो के बाल तो मान लीजिए शरीर में हो रही है इस पोषक तत्व की कमी
लगातार उड़ रहे हैं आइब्रो के बाल तो मान लीजिए शरीर में हो रही है इस पोषक तत्व की कमी Credit: Istock

Overview:

शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर वो हमें कई संकेत देता है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि अधिकांश लोग समय पर इन्हें समझ ही नहीं पाते और समस्या बढ़ने के बाद उसपर इनका ध्यान जाता है।

उम्र बढ़ने के साथ-साथ कुछ महिलाओं की आइब्रो के बाल उड़ने लगते हैं। कई बार तो ये बिलकुल गायब ही हो जाते हैं। अधिकांश महिलाएं इसे उम्र के साथ आने वाला बदलाव मानती हैं, लेकिन असल में यह आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत है, जो आपका शरीर आपको दे रहा है। सिर्फ आइब्रो के बाल ही नहीं ऐसे कई संकेत हमें समय-समय पर नजर आते हैं। लेकिन आमतौर पर लोग इन्हें अनदेखा कर देते हैं। अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहती हैं तो इन संकेतों के पीछे के कारण समझना आपके लिए जरूरी है।

कई बार ऐसा होता है कि लोग बिना किसी कारण के उदासी महसूस करते हैं।
Many times it happens that people feel sad without any reason.

कई बार ऐसा होता है कि लोग बिना किसी कारण के उदासी महसूस करते हैं। उनका किसी काम में मन नहीं लगता। हर समय थकान महसूस होती  है। अक्सर लोगों को इसका कारण समझ नहीं आता। दरअसल, ऐसा विटामिन डी की कमी के कारण होता है। इस कमी को दूर करने के लिए आप सुबह की ताजा धूप में कम से कम 15 मिनट जरूर बैठें। इसी के साथ खमीर उठी चीजें जैसे दाल-चावल की इडली, डोसा, खीमची आदि का सेवन करें।

रात में सोते समय कई बार पैरों या फिर कमर में क्रैम्प या ऐंठन हो जाती है। इसमें इतना तेज दर्द होता है कि नींद ही गायब हो जाती है। यह दर्द कई दिनों तक बना रहता है। आमतौर पर लोग इसे कमजोरी मानते हैं लेकिन असल में यह कमी के कारण होता है। क्रैम्प आने का सबसे बड़ा कारण है मैग्नीशियम की कमी। मैग्नीशियम मांसपेशियों को रिलैक्स करने का काम करता है। जब शरीर में इसकी कमी होती है तो मांसपेशियों में तनाव अनियंत्रित होने लगता है। इसी के कारण क्रैम्प्स आते हैं। अपनी डेली डाइट में पालक जैसी हरे पत्तेदारी सब्जियां, काजू-बादाम, केला ​आदि शामिल करके आप मैग्नीशियम की कमी दूर कर सकते हैं।

कई महिलाओं की आइब्रो के बाल उम्र बढ़ने के साथ कम होने लगते हैं। ऐसा अक्सर हार्मोन में बदलाव, खासतौर पर एस्ट्रोजन की कमी के कारण होता है। मेनोपॉज, थायराइड, एलोपेसिया एरियाटा भी इसका कारण हो सकते हैं। लेकिन यह इस बात का भी संकेत है कि आपके शरीर में जिंक, आयरन, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन डी, बी 12 और बायोटिन की कमी है। इसके लिए आपको अपनी डेली डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज और अखरोट को शामिल करना चाहिए।  

बाल झड़ना हर महिला की परेशानी है। आज के समय में हर उम्र की महिला इससे परेशान है। यह हमेशा खराब पानी या उम्र के कारण ही नहीं होता। बल्कि ज्यादा बाल झड़ना बताता है कि आपके शरीर में आयरन की कमी है। आयरन का मुख्य काम होता है हीमोग्लोबिन का उत्पादन। यह रेड ब्लड सेल्स में पाया जाने वाला एक तत्व है जो शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होता है। जब शरीर में ऑक्सीजन की कमी होती है तो बालों के रोम कमजोर हो जाते हैं और बाल टूटने लगते हैं। पालक, टोफू, काली किशमिश, खजूर, दालें आदि आयरन के अच्छे सोर्स होते हैं। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...