क्‍या है रेजर बम्‍प्‍स, जानें कैसे पाएं इससे छुटकारा: Razor Bumps Remedy
Razor Bumps Remedy Credit: Istock

Razor Bumps Remedy: हाथ और पैरों के अनचाहे बालों को हटाने के लिए अक्‍सर महिलाएं सेविंग का सहारा लेती हैं। हालांकि शेविंग एक सामान्‍य और सुरक्षित तरीका है बालों को शेव करने का। लेकिन कई बार बाल हटाने के बाद त्‍वचा में लालिमा या उभार जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। जिसे अधिकतर महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं। इन छोटे दानों और उभार को मेडिकल टर्म में रेजर बम्‍प्‍स कहा जाता है। रेजर बम्प्‍स की समस्‍या गर्मियों के मौसम में अधिक देखने को मिलती है। वैसे तो ये समस्‍या सामान्‍य है लेकिन कई बार इसमें खुजली और लालिमा भी हो सकती है जो कई बार कष्‍टकारी भी हो जाती है। आखिर ये रेजर बम्‍प्‍स क्‍यों होते हैं और उनसे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है चलिए जानते हैं इसके बारे में।

क्‍यों होता है रेजर बम्‍प्‍स

Razor Bumps Remedy
Why do razor bumps happen

शेविंग के बाद रोमछिद्रों में इंफ्लेमेटरी रिएक्‍शन यानी सूजन के कारण होने वाले रिएक्‍शन की वजह से रेजर बम्‍प्‍स हो जाते हैं। कई बार जब बाल बढ़ने की कोशिश कर रहे होते हैं तो हाथ और पैरों में ये छोटे उभार या दानों के रूप में दिखाई देने लगते हैं। ये एक सामान्‍य प्रक्रिया है जिससे कुछ आसान से घरेलू उपायों से छुटकारा पाया जा सकता है।

एलोवेरा

एलोवेरा जेल एक नेचुरल हीलर है जो त्‍वचा से संबंधित कई समस्‍याओं को कम करने में मदद करता है। ये त्‍वचा में होने वाली सूजन को शांत करता है और दानों को बढ़ने से रोकता है। रेजर बम्‍प्‍स की समस्‍या होने पर प्रतिदिन 2-3 बार प्रभावित त्‍वचा पर लगाने से जल्‍द आराम मिल सकता है।

कोकोनट ऑयल

कोकोनट ऑयल में त्‍वचा को आराम देने वाले कई गुण होते हैं, जो रेजर बम्‍प्‍स पर भी आश्‍चर्यजनक तरीके से काम करता है। रेजर बम्‍प्‍स को कम करने के अलावा ये ऑयल त्‍वचा की नमी को भी बनाए रखने में मदद करता है। कोकोनट ऑयल का नियमित रूप से प्रयोग करने से त्‍वचा को चिकना और समतल बनाने में भी मदद मिलती है। 

Read More : घर की सजावट ही नहीं खुशबू भी करती है मेहमानों को आ‍कर्षित, ऐसे मेहकाएं अपना आशियाना: Natural Home Freshener

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में नेचुरल एंटी-बैक्‍टीरियल गुण होते हैं जो बैक्‍टीरिया के विकास को रोकते हैं। टी ट्री ऑयल त्‍वचा में मौजूद दानों और खुलजी को काफी हद तक कम कर सकता है। ये ऑयल काफी स्‍ट्रॉन्‍ग होता है इसलिए इसे त्‍वचा पर कभी भी डायरेक्‍ट अप्‍लाई नहीं करना चाहिए। इसे कोकोनट या ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर लगाया जा सकता है।

शेव करते समय इन बातों का रखें ध्‍यान

क्‍या है रेजर बम्‍प्‍स
Keep these things in mind while shaving

– शेव करते समय सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है।

– शेव करने से पहले स्किन को क्‍लीन करना न भूलें।

– शेव करते समय फोमिंग क्रीम का इस्‍तेमाल करें ताकि त्‍वचा पर रैशेज और स्‍क्रेच न हो।

– फोमिंग क्रीम का इस्‍तेमाल करने से त्‍वचा में होने वाली जलन को भी रोका जा सकता है।

– हाथ और पैर को शेव करने के बाद पानी से अच्‍छी तरह से धोऐं।

– शेव के बाद त्‍वचा को मॉइश्‍चराइज करना न भूलें।

– यदि त्‍वचा पर दानें और खुजली जैसे लक्षण महसूस हों तो बर्फ से मसाज कर सकते हैं।

– शेव के दौरान यदि त्‍वचा में कट लग जाए तो तुरंत एंटी-सेप्‍टिक क्रीम या लोशन लगाएं।