woman is looking her face in a mirror. her hair tied with towel.

summary : चेहरे की फुंसियों को 10 मिनट में करें गायब: हल्दी और शहद से पाएं इंस्टेंट ग्लो

बाहर निकलने से पहले सिर्फ हल्दी और शहद से बना पेस्ट लगाएं और पाएं साफ, चमकदार त्वचा। यह घरेलू उपाय पिंपल्स को कम करता है, स्किन को हाइड्रेट करता है और नेचुरल ग्लो देता है।

Home Remedies for Pimples: हम अपनी त्वचा को सुंदर और साफ रखना चाहते हैं।  खासकर जब हमें बाहर जाना होता है तो हम यही देखते हैं कि हमारे चेहरे पर पिंपल्स या फुंसी ना हो। अगर ऐसा होता है तो इससे हमारा आत्मविश्वास कम हो जाता है। फुंसी और पिंपल्स को खत्म करने के लिए अधिकतर हम महंगे प्रोडक्ट या ब्यूटी ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आप ऐसा नहीं करना पड़ेगा। आप केवल किचन में इन दो चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं और 10 मिनट में अपनी त्वचा पर निखार प्राप्त कर सकते हैं।

हल्दी का करें इस्तेमाल

Home Remedies for Pimples-In a plate a bowl full of turmeric and loads of turmeric cloves.
Turmeric

हल्दी एंटीसेप्टिक होती है जिसका इस्तेमाल बहुत सारी चीजों की किया जाता है। सब्जी बनाने से लेकर ब्यूटी टिप्स तक मे हेल्दी का इस्तेमाल होता है। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से हल्दी बहुत ही ज्यादा असरदार होती है। हल्दी फुंसियों के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करती है और त्वचा को बिल्कुल साफ करती है। हल्दी का इस्तेमाल करने से स्किन टोन भी ब्राइट रहती है।

शहर का करें इस्तेमाल

in front of a dark brown background a bowl full of honey and honey wand
Honey

कहा जाता है जितना पुराना शहद होता है उतना ही ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप शहद का इस्तेमाल करते हैं तो इससे हम बहुत सारी बीमारियों से भी छुटकारा पा सकते हैं। शहद एक नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है। शहद में एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं। शहद हमारी त्वचा पर नमी को बनाए रखने में मदद करता है। शहद की मदद से आप पिंपल्स और फुंसियों को भी खत्म कर सकते हैं। शहद का इस्तेमाल त्वचा पर करने से नेचुरल ग्लो भी प्राप्त होता है।

किस तरह करें इन चीजों का इस्तेमाल

इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान होता है। इसके लिए आपको एक छोटा चम्मच हल्दी का पाउडर लेना है। अब इसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर एक अच्छा सा पेस्ट तैयार कर ले। अब इस पेस्ट को सिर्फ फुंसी और पिंपल्स पर ही लगाए। 10 मिनट तक इस पेस्ट को लगा रहने दे और सूखने दे। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडा पानी से अच्छी तरह से धो ले।

क्या-क्या मिलेंगे फायदे

  • इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से केवल 10 मिनट में फुंसियां कम लाल और कम सूजी हुई दिखाई देती हैं।
  • शहर हमारी स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है और डलनेस को भी हटता है।
  • हल्दी पिंपल्स को जड़ से खत्म करने में मददगार साबित होती है।
  • इसका इस्तेमाल करने से चेहरा तुरंत साफ और ताजा नजर आता है।

इसके अलावा अन्य टिप्स

  • अगर आपकी त्वचा थोड़ी सी ऑयली है तो आप इसके लिए इसमें दो से तीन बूंद नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
  • ड्राई स्किन वालों को हल्दी और शहद का इस्तेमाल करने से पहले कुछ बंदे गुलाब जल की डालनी जरूरी होती है।
  • इस पेस्ट को रोजाना नहीं इस्तेमाल करना चाहिए बल्कि हफ्ते में 2 से 3 बार ही इस्तेमाल करें।
  • अगर बहुत ज्यादा फुंसियां है या फिर एलर्जी की समस्या है तो इस पेस्ट को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें या एक्सपर्ट की सलाह ले।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...