अगले महीने है शादी तो अभी से अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन: Bridal Skin Care Tips
Bridal Skin Care Tips

Bridal Skin Care Tips: किसी भी औरत के लिए उसकी शादी का दिन सबसे स्पेशल डे होता है। वह उस दिन सबसे सुंदर (Beautiful bridal skin) दिखना चाहती है। शादी के दिन अगर आप बहुत खूबसूरत लगना चाहती हैं तो इसकी तैयारी आपको कुछ महीना पहले ही कर देनी चाहिए और कम से कम एक महीने पहले तो आप अपना डेली स्किन केयर रूटीन (Bridal daily skin care) जरूर शुरू कर दें। वैसे तो शादी के कुछ दिन पहले लोग अपना फेशियल ट्रीटमेंट (facial treatment) करवाते हैं लेकिन त्वचा के निखार और सौंदर्य के लिए आपको महीनो पहले से ही अपने ऊपर ध्यान देना होता है। आज हम आपको बताएंगे कि अपनी शादी से 1 महीने पहले आपको अपने स्किन केयर रूटीन में किन-किन चीजों को शामिल करना है, जिससे आप अपनी शादी के दिन बेहद खूबसूरत लगेंगी।

Bridal Skin Care Tips
Skin Care Tips for Brides

वैसे तो शादी की तैयारी में अधिकतर समय आप व्यस्त ही रहते हैं। लेकिन आपको अपने स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना नहीं भूलना चाहिए। आप सबसे बेसिक प्रक्रिया जो कि सीटीएम है यानी क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग इसे फॉलो करना ना भूलें। यह आपकी स्किन को किसी भी तरीके के नुकसान से बचाएंगे। पिंपल्स और एक्ने दूर रहेंगे और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा। किसी अच्छे ब्रांड के क्लींजर, टोनर और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर आप अपना चेहरा चमका सकती हैं।

शादी के पहले आप इस जादुई फेस पैक का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की रंगत को निकाल सकते हैं। इसके लिए हम आपको बताएंगे घर पर ही बनाया हुआ चावल का फेस पैक, जो की काफी लोग इस्तेमाल करते हैं और उनका रिजल्ट भी काफी पॉजिटिव होता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक कटोरी में दो चम्मच चावल का आटा लेना है। इसे गिला करने के लिए आप इसमें दो से तीन चम्मच दूध डालें, न्यूट्रीशन बढ़ाने के लिए इसमें विटामिन ई की एक गोली और चेहरे की नमी के लिए आप इसमें आधा चम्मच शहद मिला लें। इसे अच्छे से मिलाकर इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। आपको अपने चेहरे पर तुरंत ही असर दिखने लगेगा। शादी के 1 महीने पहले, हफ्ते में इस फेस पैक को कम से कम 3 दिन तो अवश्य लगाएं।

Good Sleep
Good Night’s Sleep Is The Key To Healthy & Glowing Skin

स्किन को चमकदार और तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए आपको कम से कम 7 से 8 घंटे के नींद लेना आवश्यक है। सोने से आपका माइंड रिलैक्स होता है, जिससे आपकी स्किन चमकती है और डार्क सर्कल्स की समस्या दूर होती है। भरपूर नींद लेने से आप कई बीमारियों से शरीर को बचा लेते हैं।

शादी के दिन सुंदर दिखने के लिए आपको खूबसूरत त्वचा पाना है तो आपको जंक फूड खाना बिल्कुल ही अवॉइड करना होगा।जंक फूड में तेल और नमक की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे एक्ने और पिंपल्स की समस्या होती है। ये दाग इतनी आसानी से नहीं जाते हैं। इसलिए आपको ध्यान रखकर हेल्दी आहार लेना चाहिए। खाने में आप सलाद जैसे खीरा, गाजर ,शलगम अवश्य शामिल करें। यह हमारे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। हमारी हेल्थ सही रहने से हमारे चेहरे का निखार भी बना रहता है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...