ड्राई स्किन से बचने के लिए मेकअप करने के कारगर टिप्स: Dry Skin Make-up
Dry Skin Make-up

Post Workout Skin Care: फिट रहने के लिए हम सभी वर्कआउट करना पसंद करते हैं। वर्कआउट के दौरान पसीना बहाना शरीर और दिमाग दोनों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यकीनन वर्कआउट की मदद से आपको एक टोन बॉडी मिलती है, लेकिन आपकी स्किन का क्या। कई बार ऐसा होता है कि वर्कआउट के दौरान निकलने वाला पसीना ब्रेकआउट्स की वजह बन जाता है और फिर हम इनसे मुक्ति पाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाने लगते हैं।

यह सच है कि ब्रेकआउट्स से निजात पाना इतना भी आसान नहीं है। लेकिन अगर आप वर्कआउट के बाद अपनी स्किन का बेहतर तरीके से ख्याल रखते हैं तो इससे आपको ब्रेकआउट्स की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही साथ, आपको क्लीन और क्लीयर स्किन भी मिलती है। पोस्ट वर्कआउट स्किन केयर रूटीन में आपको बहुत अधिक समय देने की जरूरत नहीं है। अगर आप छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखते हैं तो भी आप एक पिंपल फ्री और ब्यूटीफुल स्किन पा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम जानते हैं कि वर्कआउट के बाद आप अपनी स्किन का ख्याल किस तरह रखें ताकि आप ब्रेकआउट्स की समस्या से दूर रह सकें-

Also read: ऐसे करें टीनएजर्स युवतियां अपनी त्वचा की देखभाल: Teenager Skin Care

पोस्ट वर्कआउट स्किन केयर रूटीन का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप वर्कआउट के तुरंत बाद अपनी स्किन को पैम्पर करना शुरू कर दें। आपने अभी-अभी अपना वर्कआउट पूरा किया है तो ऐसे में आपका शरीर अभी भी गर्म ही होगा। ऐसे में आप स्किनकेयर मोड में जाने से पहले अपने शरीर को थोड़ा ठंडा होने दें। किसी ठंडी जगह पर बैठें या थोड़ी देर डीप ब्रीदिंग करें। इससे आपकी स्किन को भी शांत होने में मदद मिलती है, जो कि बहुत ज़रूरी है अगर आपको रेडनेस या इरिटेशन है।

Post Workout Skin Care
avoid using hands

वर्कआउट के बाद ब्रेकआउट्स की मुख्य वजह बैक्टीरिया होते हैं। अमूमन यह देखने में आता है कि जब वर्कआउट के दौरान बार-बार पसीना आता है तो हम जिम टॉवल या अपने हाथों से चेहरा पोंछते हैं। हालांकि, आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। दरअसल, तौलिए और बार-बार जिम इक्विपमेंट छूने की वजह से हाथों में काफी बैक्टीरिया होते हैं। ऐसे में जब आप इससे अपने चेहरे को छूते हैं तो इससे सारी गंदगी सीधे आपके पोर्स में चली जाती है और फिर आपको ब्रेकआउट्स की शिकायत होती है। इसके बजाय, ज़रूरत पड़ने पर अपने चेहरे को एक साफ व मुलायम तौलिये से धीरे से थपथपाएं।

जब पोस्ट वर्कआउट ब्रेकआउट्स की बात होती है तो अमूमन लोग ये सोचते हैं कि उन्हें सिर्फ चेहरे पर ही एक्ने या ब्रेकआउट्स होंगे, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। आपको अपनी बॉडी के किसी भी हिस्से पर इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, इस समस्या से बचने के लिए वर्कआउट के बाद शॉवर बिल्कुल भी मिस ना करें। याद रखें कि वर्कआउट के बाद पसीना आपके शरीर पर रह सकता है और आपके पोर्स में बैक्टीरिया को फंसा सकता है, जिससे आपकी छाती, पीठ और कंधों पर मुहांसे हो सकते हैं। जिसे बैक्ने भी कहा जाता है। अगर आप जल्दी में हैं, तो कम से कम पसीने को हटाने के लिए एक क्विक बाथ ले लें। ध्यान दें कि अगर आपको शरीर पर एक्ने होने की समस्या है, तो बेंज़ोयल पेरोक्साइड या सैलिसिलिक एसिड युक्त बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें।

clean the face
clean the face

वर्कआउट के बाद चेहरे को क्लीन करना बेहद जरूरी है। पसीना तेल, बैक्टीरिया और गंदगी के साथ मिलकर आपके पोर्स को बंद कर देता है। इसलिए, वर्कआउट के तुरंत बाद एक जेंटल क्लींजर का इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि आप एक लाइट, सल्फेट-फ्री और हाइड्रेटिंग क्लींजर चुनें। अगर आपको मुंहासे होने की समस्या है तो सैलिसिलिक एसिड या टी ट्री ऑयल जैसे इंग्रीडिएंट बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल किया जा सकता है। चेहरे की क्लीनिंग के लिए सबसे पहले अपने चेहरे पर गुनगुना पानी छिड़कें। ध्यान दें कि वह गर्म नहीं गुनगुना होना चाहिए। अब अपने हाथों में थोड़ा सा क्लींजर लें, इसे अपनी त्वचा पर 30 सेकंड तक धीरे से मसाज करें और धो लें। अपने चेहरे को बहुत जोर-जोर से रगड़ने से बचें। 

टोनर आपकी स्किन के लिए एक छोटे से रिफ्रेशर की तरह है। वर्कआउट के बाद सिर्फ स्किन को क्लीन करना ही काफी नहीं होता है। क्लींजिंग के बाद आपको बची हुई गंदगी को हटाने और अपनी त्वचा के पीएच को बैलेंस करने के लिए आपको एक जेंटल टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। आप अपनी स्किन के अनुसार, विच हेज़ल, ग्रीन टी या गुलाब जल जैसी सामग्री वाले अल्कोहल-फ्री टोनर की तलाश करें। ये आपको रूखा किए बिना आराम और हाइड्रेट करते हैं। कॉटन पैड या अपने हाथों पर कुछ बूंदें डालें और इसे अपनी स्किन पर धीरे से थपथपाएं।

hydrate the skin
Hydrating Skin

रूखी स्किन को तो हम वॉश के बाद मॉइश्चराइज करते हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन ऑयली है या एक्ने प्रोन है तो भी आपको स्किन की नमी का ध्यान रखना चाहिए। जब आपकी स्किन हाइड्रेट होती है, तो उसमें तेल का अधिक उत्पादन होने की संभावना कम होती है, जिससे ब्रेकआउट्स हो सकते हैं। ऐसा कोई प्रोडक्ट चुनें, जो ऑयल फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक हो। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो जेल-बेस्ड मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप आउटडोर है तो अपनी स्किन को सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए एसपीएफ वाला मॉइश्चराइज़र चुनें।

अगर आपका दिन में वर्कआउट कर रहे हैं और आप उसके बाद बाहर निकल रहे हैं, तो सनस्क्रीन को अप्लाई करना बिल्कुल भी ना भूलें। पसीना आपकी स्किन को सूरज के प्रति ज़्यादा सेंसेटिव बना सकता है और यूवी किरणें मुंहासों के निशान को और भी बदतर बना सकती हैं। कोशिश करें कि आप एसपीएफ 30 या उससे ज़्यादा वाला हल्का सनस्क्रीन लगाएं। इसे सिर्फ अपने चेहरे तक ही सीमित ना रखें, बल्कि आप अपनी गर्दन और किसी भी एक्सपोज स्किन पर समान रूप से लगाएं। इस दौरान अपने कानों को न भूलें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...