स्किन के लिए प्लम ऑयल का करें इस तरह से इस्तेमाल, मिलेंगे जबरदस्त फायदे: Plum Oil Benefits
Plum Oil Benefits for Skin

स्किन के लिए प्लम ऑयल का करें इस तरह से इस्तेमाल मिलते हैं जबरदस्त फायदे : plum oil benefits

प्लम ऑयल में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी त्वचा को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।

Plum Oil Benefits: सर्दियों में त्वचा को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है। ऐसे में ऑयल का इस्तेमाल करना सर्दियों में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। ठंड में हमारी स्किन बहुत ही ज्यादा रूखी हो जाती है जिसकी वजह से ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेशन की जरूरत पड़ती है परंतु ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो प्लम ऑयल को अपनी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाते हैं। प्लम ऑयल में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी त्वचा को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि प्लम ऑयल को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

Also read : गृहलक्ष्मी होमशेफ टीना आहूजा ने शेयर की 5 टेस्टी समर रेसिपीज़

प्लम ऑयल से सन प्रोटेक्शन मिलता है

Plum Oil Benefits
Sun protection

प्लम ऑयल को स्किन केअर रूटीन में शामिल करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यह हमारी स्किन को हानिकारक यूवी किरणों से प्रोडक्ट करने में मदद करता है। ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट होते हैं परंतु आपको यह भी बता दे की प्लम ऑयल सनस्क्रीन का विकल्प नहीं होता है। इसीलिए इसके साथ आप सनस्क्रीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्लम ऑयल से स्किन हाइड्रेट होती है

Skin hydration
Skin hydration

सर्दी के मौसम में अतिरिक्त हाइड्रेशन की जरूरत सभी लोगों को पड़ती है। ऐसे में आप प्लम ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक बेस्ट ऑप्शन होता है। प्लम ऑयल में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ए और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी त्वचा को डीप क्लीन करने में भी हमारी मदद करता है। इसी के साथ यह हमारी त्वचा को डीप हाइड्रेशन भी देता है जिसकी वजह से हमारी स्किन ज्यादा स्मूथ और ब्यूटीफुल दिखाई देती है।

प्लम ऑयल से एंटी एजिंग इफेक्ट दिखाई देता है

Anti aging effect
Anti aging effect

अगर आप अपनी स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रखना चाहती है तो इसके लिए प्लम ऑयल का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें विटामिन के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जिसकी वजह से हमारी त्वचा पर पड़ने वाले फाइन लाइंस और रिंकल्स की अपीरियंस को कम करने में भी मदद करता है और हमारी त्वचा अधिक से अधिक यंग नजर आती है।

प्लम ऑयल से त्वचा नहीं होती चिपचिपी

Non sticky skin
Non sticky skin

जब हम स्किन केयर रूटीन में किसी भी तेल को शामिल करते हैं तो उससे हमारी त्वचा पर चिपचिपा महसूस होने लगता है परंतु प्लम ऑयल बहुत ही ज्यादा लाइटवेट होता है और हमारी त्वचा पर आराम से ऑब्जर्व हो जाता है। जिसकी वजह से हमारी त्वचा चिपचिपी नहीं लगती है। प्लम ऑयल रूखी त्वचा से लेकर ऑइली तक के लिए बेस्ट ऑप्शन होता है।

प्लम ऑयल कॉलेजन को बूस्ट करने में मदद करता है

collagen booster
collagen booster

अगर आप प्लम ऑयल को स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं तो इससे कॉलेजन बूस्ट करने में काफी अच्छी मदद मिलती है। इसमें विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो हमारी त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है और इसे कॉलेजन भी बूस्ट होता है। इससे स्किन इलास्टिसिटी और फर्मनेस को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है।

इस तरह से प्लम ऑयल को हम स्किन केअर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। यह हमारी त्वचा को बेहतर बनाने में हमारी मदद करता है और लंबे समय तक जवां रखने में भी मदद करता है। इसीलिए आप भी प्लम ऑयल का इस्तेमाल स्किन केयर रूटीन में कर सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...