यह तो हम सभी जानते हैं कि हेयरस्टाइलिंग का हमारे ओवर ऑल लुक पर एक गहरा प्रभाव पड़ता है। शायद यही कारण है कि महिलाएं अपने आउटफिट पर जितना ध्यान देती हैं, उतना ही फोकस अपने हेयरस्टाइल पर भी करती हैं। लेकिन हेयरस्टाइल बनाते समय अक्सर यह ध्यान देना होता है कि यह जरूरी नहीं है कि एक हेयरस्टाइल जो किसी अन्य महिला पर अच्छा लगता है, वह आप पर भी जचे। दरअसल, हर किसी का फेस शेप अलग होता है और इसलिए महिलाओं को किसी भी हेयरस्टाइल को बनाने से पहले अपने फेस शेप पर ध्यान अवश्य देना चाहिए।
जहां तक बात ओवल फेस शेप की महिलाओं की है तो इस मामले में वह थोड़ा लकी मानी जाती हैं। दरअसल, ऐसी महिलाओं का फेस शेप एकदम परफेक्ट माना जाता है। उसके फेस के साइड्स में परफेक्ट कर्व्स होते हैं, जबकि चिन शॉर्प नहीं, बल्कि सॉफ्ट लुक देती है। ऐसी महिलाएं कई तरह के हेयरस्टाइल्स को आसानी से अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे हेयरस्टाइल के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें ओवल फेस शेप की महिलाएं बेहद आसानी से बना सकती हैं और एक स्मार्ट लुक कैरी कर सकती हैं-
बॉब हेयरस्टाइल

एक बॉब हेयरस्टाइल जो आपके चिन के नीचे खत्म होता है, वह ओवल शेप के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर आपको शॉर्ट हेयर लुक रखना पसंद है तो ऐसे में आप बॉब हेयरस्टाइल पर फोकस कर सकती हैं। इस हेयरस्टाइल की खास बात यह है कि आपको इसे बहुत अधिक मेंटेन करने की भी जरूरत नहीं है और इसमें आप हर समय एक स्मार्ट लुक बेहद आसानी से कैरी कर सकती हैं। हालांकि, यह हेयरस्टाइल्स अधिकतर फेसशेप पर जंचता नहीं है, लेकिन ओवल फेस शेप की महिलाएं इसे बेहद आसानी से बना सकती हैं। आप चाहें तो अपने हेयरस्टाइल को अधिक बाउंसी व स्टाइलिश बनाने के लिए उसमें लेयर्स भी एड कर सकती हैं।
लॉब हेयरस्टाइल

जिन महिलाओं पर बॉब हेयरस्टाइल अच्छा लगता है, वह लॉब हेयरस्टाइल भी बेहद आसानी से ट्राई कर सकती हैं। यह वास्तव में बॉब हेयरस्टाइल का एक ही लॉन्ग वर्जन हैं। जिसमें लॉन्ग लेयर्स हेयरस्टाइल की मदद से आपके फेस का फ्रेम बेहद अच्छा लगता है। यह एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जो पिछले कुछ समय से ग्लोबली ट्रेन्ड कर रहा है। इस हेयरस्टाइल में ना तो आपके बाल बॉब हेयरस्टाइल की तरह बहुत छोटे होते हैं और ना ही शोल्डर लेंथ हेयर होते हैं। यह इन दोनों के बीच में मिडिल हेयर लेंथ होती है।
वेव्स हेयरस्टाइल

अगर आप केजुअल्स से लेकर पार्टी लुक में एक ऐसा हेयरस्टाइल कैरी करना चाहती हैं, जो आपके लुक को अधिक ग्रेसफुल भी दिखाए। साथ ही साथ यह आउटफिट के साथ अच्छा लगे तो आप वेव्स हेयरस्टाइल बनाने पर विचार कर सकती हैं। वेव्स लुक ओवल फेस शेप की महिलाओं के लुक को और भी अधिक अपीलिंग बनाता है। आप चाहें तो अपने लुक में एक फन व स्टाइल एड करने के लिए ऑम्ब्रे ट्रेन्ड को भी अपने बालों में एड कर सकती हैं। मिडिल पार्टिंग ओपन वेव्स हेयरस्टाइल किसी भी ओवल शेप की महिला के लुक को और भी खास बनाएगा।
बैंग्स हेयरस्टाइल

अगर आप ऐसे किसी हेयरस्टाइल की तलाश में हैं, जो आपके लुक को पूरी तरह चेंज कर दे तो ऐसे में आप बैंग्स हेयरस्टाइल पर फोकस कर सकती हैं। खासतौर से, अगर आपका माथा चौड़ा है तो यह हेयरस्टाइल आपके लुक को एक स्टाइलिश चेंज देगा। इतना ही नहीं, बैंगस आपको अधिक यंगर व ब्यूटीफुल बनाते हैं। बैंग्स में आप कर्टेन बैंग्स से लेकर फुल लेंथ बैंग्स आदि के ऑप्शन को सलेक्ट कर सकती हैं। कर्व्स वाले बैंग्स ज्यादा नेचुरल और फ्लोई लुक देते हैं जो बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक होता है। हालांकि, अगर आपके बाल कर्ली हैं तो ऐसे में बैंग्स को अवॉयड करना अधिक अच्छा रहेगा।
स्लीक पोनीटेल हेयरस्टाइल

अगर सबसे आसान और क्विक हेयरस्टाइल की बात की जाए तो इसमें सबसे पहला नाम पोनीटेल का ही लिया जाता है। यह तो हर फेस शेप की महिला बनाती है, क्योंकि इसे बनाना आसान है और यह एक लो-मेंटनेस हेयरस्टाइल है। लेकिन अगर आपका फेस शेप ओवल है तो आप पोनीटेल हेयरस्टाइल में भी कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं और अधिक ग्लैमरस और खूबसूरत लुक्स पा सकती है। आप स्लीक पोनीटेल हेयरस्टाइल को बनाएं। यह ना केवल आपके लुक को अधिक पॉप बनाता है, बल्कि बालों में एक वॉल्यूम भी एड करता है। आप कोशिश करें कि स्लीक पोनीटेल में आप एक हाई पोनीटेल लुक कैरी कर पाएं। आप ट्विस्ट और पुश तकनीक से अपनी पोनीटेल में टेक्सचर बेहद आसानी से एड कर पाएंगी।
साइड ब्रेड हेयरस्टाइल

ऐसी कई महिलाएं हैं, जिनके लिए ओपन हेयर लुक रखना इतना सुविधाजनक नहीं लगता है और इसलिए वह ब्रेड्स के जरिए अपने बालों को स्टाइल करती हैं। लेकिन आपका फेस शेप ओवल है, तो आप अपने लुक को स्पाइसअप करने के लिए सिंपल ब्रेड की जगह साइड ब्रेड बनाने की कोशिश करें। साइड ब्रेड्स ओवल फेस शेप की महिलाओं को अच्छी तरह से सूट करते हैं और आपके लुक को अधिक फेमिनिन बनाते हैं। खासतौर से, आप अपनी डे टाइम डेट के लिए साइड फ्रिशटेल ब्रेड से फ्रेंच ब्रेड तक को बना सकती हैं। यह हेयरस्टाइल इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही आउटफिट के साथ अच्छा लगता है। हालांकि, सॉफ्ट लुक के लिए अपनी ब्रेड्स को हल्का लूज ही रखें।
तो अब आप किस हेयरस्टाइल को अपने बालों में बनाना पसंद करेंगी? यह हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।
