pasine se kajal lipstick na kharab ho
pasine se kajal lipstick na kharab ho

Summer Makeup Tips: क्या आपका काजल भी लगाने के थोड़ी-सी देर बाद ही फैल जाता है और आपका पूरा लुक खराब हो जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपने काजल, आईलाइनर और लिपस्टिक को फैलने से बचाएं। कुछ ट्रिक्स और टिप्स अपनाकर आप अपने साधारण आई मेकअप और लिपस्टिक को भी स्मज प्रूफ बना सकती हैं। आइए जानते हैं, कैसे कर सकते हैं आप यह काम।

ये तो हम सभी जानते हैं कि मेकअप की जब भी बात होती है तो आंखों और होंठों का जिक्र सबसे पहले होता है क्योंकि इन दोनों पर ही आपके मेकअप का पूरा ध्यान होता है। आई मेकअप के कारण आप अपनी छोटी आंखों को भी बड़ा दिखा सकते हैं। इससे आपके लुक में चार- चांद लग जाते हैं। वहीं लिपस्टिक लगाने से
आपके होंठों को शेप मिलती है और चेहरा निखरा हुआ नजर आता है।

कुछ स्टेप्स को अपनाकर आप अपने आई मेकअप को स्मज प्रूफ बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ बातों का अनुसरण करना चाहिए-

1.सबसे पहले करें चेहरा साफ

काजल लगाने से पहले आपको अपना चेहरा, खासतौर पर आंखें जरूर अच्छे से साफ करनी चाहिए। यह एक बहुत जरूरी स्टेप है, जिस पर अक्सर महिलाएं ध्यान नहीं देती हैं लेकिन इस स्टेप से आप अपने काजल को फैलने से बचा सकती हैं। कोशिश करें कि आप एक माइल्ड फेस वॉश और क्लींजर का उपयोग करें, जिससे
आपकी आंखों में जलन न हो। इसके बाद त्वचा को तौलिये से सुखाएं। ऐसा करने से आपकी त्वचा व आंखों के नीचे से अतिरिक्त तेल और गंदगी हट जाएगी और आपका आई मेकअप लंबे समय तक टिकेगा।

2.कंसीलर लगाना है जरूरी

आई मेकअप करने से पहले आप आंखों के नीचे अपनी त्वचा की टोन के अनुसार कंसीलर जरूर लगाएं। आप अंडर आई क्रीम भी लगा सकती हैं। इससे न सिर्फ आपके डार्क सर्कल छिपेंगे, बल्कि काजल भी फैलने से भी बचेगा। आंखें ज्यादा उभरी हुई नजर आएंगी और काजल व आईलाइनर ज्यादा गहरा दिखेगा।

3.प्राइमर को बनाएं बेस

आई मेकअप करने के लिए आपको बेस बनाना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए आप एक अच्छा प्राइमर जरूर लगाएं। पलकों के साथ ही आप आंखों के चारों ओर प्राइमर या लूज पाउडर लगाएं। इसे अच्छे से ब्लैंड करें। इससे काजल और आईशैडो दोनों ही नहीं फैलेगा। दरअसल, आंखों के नीचे और पलकों पर हमेशा अतिरिक्त प्राकृतिक तेल रहता है। प्राइमर और पाउडर से यह तेल सूख जाएगा, जिससे आई मेकअप
फैलता नहीं है।

Summer Makeup Tips
Make primer the base

4.चुनें सही काजल

कुछ लोगों का काजल लगाने के थोड़ी देर बाद ही फैलने लगता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप एक अच्छी क्वालिटी का काजल लें, जो स्मज प्रूफ और वॉटरप्रूफ हो। इससे आंखों में पानी नहीं आएगा और काजल फैलेगा भी नहीं। आजकल 16 से 24 घंटे टिकने वाले कई आईलाइनर और काजल आपके बजट में उपलब्ध हैं। आप
उनका उपयोग करें। कोशिश करें कि आप जेल बेस्ड काजल और लाइनर लगाएं। इससे फिनिश अच्छी मिलती है और यह देर तक लगा रहता है। वहीं मस्कारा के हमेशा दो कोट जरूर लगाएं। इससे पलकों को
भरपूर वैल्यूम मिलेगी।

5. बहुत काम की है यह ट्रिक

काजल को फैलने से बचाने के लिए इसे सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी है। काजल को हमेशा इनर कॉर्नर से आउटर कॉर्नर की ओर लगाएं। काजल का डबल कोट लगाना भी बहुत जरूरी है। पहले काजल का एक हल्का कोट लगाएं। इसके बाद दूसरा गहरा कोट लगाएं। काजल को फैलने से रोकने के लिए आप काजल के
नीचे आई लाइनर का एक पतला बेस लगाएं। इससे काजल लॉक हो जाएगा और घंटों तक फैलेगा नहीं। अगर आप आई लाइनर नहीं लगाना चाहती तो ब्रश की मदद से ब्लैक आईशैडो भी लगा सकती हैं। इससे काजल अच्छे से सेट हो जाएगा।

6.सेटिंग स्प्रे लगाना न भूलें

आई मेकअप करने के बाद आप एक अच्छा सेटिंग स्प्रे जरूर लगाएं। इससे आपका आई मेकअप पूरी तरह से सेट हो जाएगा और घंटों तक खराब नहीं होगा। यह एक जरूरी स्टेप है, जिसे हमेशा फॉलो करना चाहिए।

लिपस्टिक आमतौर पर होंठों के बीच से उतरती है। वहीं मैट लिपस्टिक पपड़ा जाती है और इसमें क्रैक्स नजर आने लगते हैं। इन दोनों ही स्थितियों का कारण है सही लिप केयर रूटीन को न अपनाना। लिपस्टिक लगाने से पहले आप होंठों को एक्सफोलिएट और मॉइश्चराइज जरूर करें। सबसे पहले आप होंठों को अच्छे से साफ करें। इसके बाद इन्हें स्क्रब करें। आप चीनी और नींबू के रस से स्क्रब बना सकती हैं। इससे होंठों से डैड स्किन हट जाएगी। अब एक अच्छा लिप मास्क, लिप बाम, लिप ऑयल या लिप जेल लगाएं। इससे होंठ हाइड्रेट रहेंगे। ऐसा करने से आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक होंठों पर चिपकी रहेगी। न फैलेगी, न गायब होगी। मैट लिपस्टिक लगाने के बावजूद होंठ रूखे नहीं लगेंगे।

लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर बेस बनाना न भूलें। एक अच्छा लाइट वेट, लॉन्ग लास्टिंग और ट्रांसफर प्रूफ प्राइमर लगाएं। इससे लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग बनेगी।

लिपस्टिक लगाने से पहले एक अच्छा लिप लाइनर जरूर लगाएं। इससे होंठों को अच्छी शेप मिलेगी और लिपस्टिक फैलने से भी बचेगी। अगर आप न्यूड शेड की लिपस्टिक लगा रही हैं तो लाइनर थोड़ा डार्क भी लगा
सकती हैं। नहीं तो अपनी लिपस्टिक से मैच करता हुआ लिप लाइनर लगाएं।

लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि आप सही लिपस्टिक का चुनाव करें। आजकल कई बड़े और फेमस ब्रांड्स ट्रांसफर प्रूफ, स्मज प्रूफ और लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक लॉन्च कर रहे हैं। आप इनका उपयोग कर सकती हैं। एक समय था जब माना जाता था कि सिर्फ मैट फिनिश की लिपस्टिक ही ज्यादा देर तक आपका साथ देती हैं, लेकिन आज के समय में ग्लॉसी फिनिश की ट्रांसफर प्रूफ लिपस्टिक के भी कई विकल्प आपके पास मौजूद हैं। ये लिपस्टिक 12 से 16 घंटे तक होंठों पर लगी रहती है। खास बात यह है कि इनकी चमक भी बरकरार रहती है।

घंटों गायब नहीं होगी लिपस्टिक

कुछ महिलाओं की लिपस्टिक थोड़ी देर बाद ही होंठों से गायब हो जाती है या फैल जाती है। ऐसे में आपके मेकअप का पूरा लुक खराब हो जाता है। कभी-कभी तो बिना कुछ खाए- पिए ही लिपस्टिक होंठों से उतर जाती है। हालांकि कुछ ट्रिक अपनाकर आप लिपस्टिक को भी ट्रांसफर प्रूफ बना सकती हैं-

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...