Summary: बारिश में भी पाएं ग्लोइंग स्किन और परफेक्ट मेकअप लुक – जानें आसान टिप्स
बरसात के मौसम में चेहरे पर फ्रेश ग्लो बनाए रखने के लिए करें स्मार्ट मेकअप का चुनाव। क्रेयॉन कंसीलर और वाटरप्रूफ लिपस्टिक जैसे प्रोडक्ट्स देंगी परफेक्ट फिनिश।
Monsoon Makeup Tips: लड़कियों और महिलाओं को मेकअप करना काफी पसंद होता है, लेकिन मेकअप अगर बारिश के मौसम में करना हो तो यह एक बड़ा टास्क होता है। बारिश के मौसम में प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही चेहरे की सुंदरता भी बढ़ जाती है। इसी वजह से इस मौसम में महिलाएं मेकअप करने से बचती है। महिलाओं को अधिक लेयर मेकअप की तुलना में लाइटवेट और स्किन फ्रेंडली मेकअप बहुत पसंद आ रहा है। सही मेकअप का चयन करके और उन्हें सही तरीके से लगाकर, आप दाग-रहित, लंबे समय तक टिकने वाले मेकअप का आनंद ले सकती हैं जो मिटेगा नहीं। यह ज़रूरी वाटरप्रूफ मेकअप टिप्स बताएँगे, जो इस बारिश के मौसम में आप मेकअप अप्लाई करने के दौरान फॉलो कर सकती हैं और इस दौरान आप काफी खूबसूरत नजर आएंगी।
डार्क मेकअप न करें
बारिश के मौसम में डार्क मेकअप अप्लाई न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में डार्क मेकअप अप्लाई करने पर ये पसीने के कारण आपके चेहरे की रंगत को खराब कर सकता है। इस वजह से हो सके तो इस मौसम में हैवी मेकअप करने से बचें।
चेहरे पर लगाएं लिक्विड फाउंडेशन

इस मौसम में लिक्विड फाउंडेशन आपके चेहरे पर पिघलने लगता है। इसके अलावा भी ज्यादा फाउंडेशन लगाना भी अच्छा नहीं है। मानसून में फाउंडेशन के बजाय आप बीबी क्रीम या ऑयल-फ्री फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। इससे आपका चेहरा ना ड्राई लगेगा और ना ही चिपचिपा।
आइब्रो पेंसिल का करें इस्तेमाल
इस मौसम में लाइनर का भी इस्तेमाल न करें। इस मौसम में लाइनर का इस्तेमाल करने से इसके फैलने के डर हो सकता है। इसी वजह से लाइनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वहीं इस मौसम में आप लाइनर लगाने से बचें और इसकी जगह काजल का इस्तेमाल करें। वहीं आइब्रो पर पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ग्लिटर आइशैडो का इस्तेमाल ना करें

ग्लिटर आइशैडो आपकी पहली पसंद हो सकते हैं, लेकिन मानसून में इनका इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। हवा में मौजूद नमी ग्लिटर को चिपचिपा और धब्बेदार दिखा सकती है और यदि बारिश हो गई तो निश्चित तौर पर आपका आइशैडो आपके गालों को धब्बेदार चमक देगा। ग्लिटर्स बहकर आपकी आंखों के अंदर भी जा सकते हैं और आपको आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
ये कंसीलर है बेस्ट
अगर आप नहीं चाहतीं कि जिन दागों को आपने कंसीलर से छिपाया है, वे दिन के बीच ही दिखाई देने लगे तो बारिश में कंसीलर के इस्तेमाल से बचें, क्योंकि बारिश का पसीनेदार मौसम कंसीलर को चेहरे पर बने रहने नहीं देता। फिर भी आपको कंसीलर की जरूरत है तो क्रेयॉन कंसीलर का विकल्प चुन सकती हैं।
वाटरप्रूफ लिपस्टिक

बारिश के मौसम में पानी की वजह से मेकअप बहने की काफी ज्यादा दिक्कत होती है। आपको वाटरप्रूफ लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए। इसको लगाकर आप मानसून के मौसम का आनंद अच्छे से ले पाएंगे।
मानसून में बालों को स्ट्रेट रखें

नमी से बाल फ्रिजी, चिपचिपे और बिखरे हुए नजर आते हैं। आप इस गड़बड़ से बचने के लिए हेयर स्ट्रेटनिंग का विकल्प चुनने के बारे में सोच रही हैं तो यह गलती कभी न करें, क्योंकि कुछ दिनों तक तो आपके बाल चमकीले नजर आएंगे, लेकिन यह लंबे समय तक टिके नहीं रहेंगे। इसके बजाय बालों को पोषित करने वाले ट्रीटमेंट्स आजमाएं।
