mole removal home remedies
mole removal home remedies

Overview:

अगर आप तिलों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं। खासतौर पर शहद, तिलों को हल्का करने में मददगार हो सकता है।

Mole Removal Home Remedies: शरीर पर तिल होना बहुत ही नॉर्मल बात है। लेकिन कई बार चेहरे और गर्दन पर बहुत ज्यादा तिल होते हैं, जो सुंदरता पर दाग जैसे नजर आते हैं। अगर आप भी इन तिलों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं। खासतौर पर शहद, तिलों को हल्का करने में मददगार हो सकता है।

स्किन की इम्यूनिटी बढ़ाता है शहद

स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में शहद बहुत काम आ सकता है।
Honey can be very useful in removing skin related problems.

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट के अनुसार स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में शहद बहुत काम आ सकता है। इसमें ऐसे कंपाउंड होते हैं, जिनमें चिकित्सीय गुण होते हैं। एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद न सिर्फ घाव ठीक कर सकता है। जबकि यह स्किन के इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करता है। एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाला शहद नेचुरल क्लींजर है। ऐसे में यह स्किन को साफ करने के साथ ही तिलों को हल्का करने में मदद कर सकता है।

1. शहद और अलसी का तेल

तिलों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शहद और अलसी का तेल आपके काम आ सकता है।
If you want to get rid of moles then honey and flaxseed oil can be useful for you.

अगर आप तिलों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शहद और अलसी का तेल आपके काम आ सकता है। इससे तिल हल्के या कम हो सकते हैं। अलसी के तेल के एंजाइम तिल पैदा करने वाली कोशिकाओं को नष्ट कर सकते हैं। जिससे तिल कम होते हैं। वहीं शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो तिलों के आकार को कम कर सकता है। हालांकि यह तिलों को पूरी तरह से नहीं हटा सकता है। फिर भी यह कॉम्बिनेशन स्किन के लिए शानदार है।

2. आलू का रस और शहद

आलू स्किन के लिए एक शानदार तत्व है। वहीं इसमें शहद मिलाने से इसके गुण कई गुणा बढ़ सकते हैं। यह तिलों को हल्का करने में मददगार हो सकता है। आलू के रस में नेचुरल ब्लीच के गुण होते हैं। जिससे तिल और दाग-धब्बे हल्के होने लगते हैं। वहीं शहद स्किन को मॉइस्चराइज रखता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे स्किन चिकनी होती है। आप दो टीस्पून शहद में एक छोटे आलू का रस मिलाएं। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। आपके चेहरे की रंगत खिलेगी और तिल हल्के होने लगेंगे।

3. हल्दी और शहद

हल्दी को हमेशा से ही स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें करक्यूमिन नामक शक्तिशाली कंपाउंड होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। वहीं शहद भी एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है। इन दोनों का मेल स्किन के लिए कमाल कर सकता है। इसके लिए दो टीस्पून शहद में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को तिलों पर लगाएं और सूखने पर चेहरा वॉश कर लें। कुछ ही दिनों में इसका असर नजर आने लगेगा। आयुर्वेद में ‘तिलोत्तमा तैलम’ को भी तिलों को हटाने में मददगार माना गया है। इसके लिए चुटकी भर हल्दी में मंजिष्ठा और अन्य जड़ी बूटियां डालकर आयुर्वेदिक तेल बनाया जाता है। यह तेल तिलों के साथ ही दाग धब्बों को भी कम करने में मददगार हो सकता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...