Smokey eyes with nude lips
Smokey eyes with nude lips

Easy Smokey Eyes Makeup Tutorial: आजकल तो कई लड़कियां बिना मेकअप के घर के बाहर भी निकालना पसंद नहीं करती। भला क्यों ना हो मेकअप आपकी खूबसूरती को निखारता जो है लेकिन मेकअप का सबसे अहम हिस्सा होता है आई मेकअप। अगर आपका आई मेकअप बढ़िया है तो आप हमेशा खूबसूरत नजर आएंगी और अगर आपका आई मेकअप खराब हो गया तो चाहे आप कितनी भी कोशिश कर लें आपका लुक कभी अच्छा नहीं दिख सकता। परफेक्ट लुक पाने के लिए आई मेकअप का अच्छा होना सबसे ज्यादा जरूरी है। तो अगर आप भी मेकअप की शौकीन है और आपको परफेक्ट स्मोकी आई लुक की चाहत है तो इसके लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड को फॉलो करें। इससे आपको बेहतरीन स्मोकी आई लुक पाने में मदद मिलेगी।

Also read: देखें लिपस्टिक के ये ट्रेंडस, हर आउटफिट पर आपको देंगे डिफरेंट लुक: Trending Lip Shades

smokey eye makeup step by step guide
smokey eye makeup step by step guide
  • फुल-कवरेज कंसीलर
  • शेडर आईशैडो ब्रश
  • ब्लेंडिंग ब्रश
  • आईशैडो पैलेट
  • ब्लैक जेल आईलाइनर
  • ब्लैक मस्कारा

प्राइमिंग के लिए, आप या तो आईशैडो प्राइमर या ब्राइटनिंग कंसीलर में से किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। दोनों ही आपकी आई एरिया को चिकना करने में मदद करेंगे। अपने आई लिड पर आई प्राइमर अप्लाई करें, जो आपके मेकअप को लॉन्ग लॉस्टिंग बनाएगा और किसी भी तरह की सिलवटें नहीं आएंगी। प्राइमर लगाने के बाद कंसीलर या फाउंडेशन का उपयोग करें।

How to Do a Smoky Eye Easy Steps
How to Do a Smoky Eye Easy Steps

क्लासिक स्मोकी आई में तीन अलग-अलग शेड होते हैं, जिसमें एक आपके मोबाइल लिड, एक क्रीज़ का रंग और एक हाइलाइट शेड शामिल होता है। क्रीज़ कलर सबसे डीप, हाइलाइट शेड सबसे हल्का और मोबाइल लिड शेड मिड-टोन होता है। क्लासिक स्मोकी आई में सबसे ज्यादा ब्लैक, ब्राउन, ग्रे, नेवी या ग्रीन कलर के मैट शेड का यूज होता है, लेकिन या डार्क शेड के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।

एक फ्लैट आईशैडो ब्रश की मदद से आखों पर बेस कलर अप्लाई करें। बेस कलर के लिए लाइट पिंक या लाइट ब्राउन कलर चुन सकते हैं। इसके बाद कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं और इसके इसके ऊपर डीप आई शैडो शेड लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। ड्रामेटिक लुक चाहती हैं तो मिड-टोन्ड न्यूट्रल की बजाय चारकोल ब्लैक या बहुत गहरे भूरे जैसे गहरे आईशैडो रंगों का इस्तेमाल करें। अब अपनी आईब्रो बोन को उभारने के लिए हल्के शिमरी आईशैडो शेड का इस्तेमाल करें। एक छोटे आईशैडो ब्रश से लगाकर फ़्लफ़ी ब्लेंडिंग ब्रश से इसे ब्लेंड करें।

Ways to Get Smokey Eyes With Makeup
Ways to Get Smokey Eyes With Makeup

आंखो को मनपसंद शेप देने के लिए अपनी ऊपरी पलकों की लाइन पर आईलाइनर लगाएं। इसके लिए पेंसिल या लिक्विड आईलाइनर का उपयोग कर सकते हैं। अधिक स्मोकी लुक के लिए लाइनर को बाहर की ओर भी निकाल सकती हैं। आईलाइनर को निचली लैश लाइन के साथ थोड़ा सा स्मज करें और काजल भी इस लुक को निखार सकता है।

मस्कारा वैंड की मदद से या लैश कर्लर से पलकों को कर्ल करें फिर अपने ऊपरी और निचले पलकों पर मस्कारा का एक कोट लगाकर अपने स्मोकी आई मेकअप लुक को पूरा करें। यह आपकी आंखों को आकर्षक बनाएगा। अच्छी क्वालिटी का प्रोडक्ट खरीदें, जिसके गहरे काले चमकदार फ़िनिश के साथ, आपकी आंखें सिर्फ़ एक स्वाइप से ही आइकॉनिक और बोल्ड दिखेंगी।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...