juice for glowing skin
Good for Glowing Skin

Festival Makeup Look: त्यौहार में आपको अपनी ब्यूटी का ख्याल रखने के लिए थोड़ा समय बिताना चाहिए, ताकि आप खिली-खिली और आकर्षक दिख सकें।

Also read: सर्दियों में ब्यूटी टिप्स-Winter Beauty Tips

फेस्टिवल सीजन में कोशिश करें कि आप त्यौहार शुरू होने से पहले मैनीक्योर व पेडीक्योर जरूर करवा लें। त्यौहार की व्यस्तताओं के बीच भी अपनी खूबसूरती और आकर्षण को बरकरार रखना चाहती हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपके काफी काम आएंगे-

हमेशा यह ध्यान रखें कि अगर आपका फेस्टिवल खुले में आयोजित किया जा रहा है तो तो मात्र बेसिक तक ही सीमित रहें और हल्का मेकअप करने की कोशिश करें क्योंकि ज्यादा मेकअप गर्मी, उमस या मौसम की मार से पिघल कर फैल जाएगा। ऐसे में जब आपका लुक अजीब लगेगा तो आपका मूड खराब हो सकता है तथा आप उस फंक्शन का पूरा आनन्द नहीं उठा पाएंगे।

अगर आप किसी पार्टी या डांस फेस्टिवल में जा रही हैं तो केवल वाटर प्रूफ मेकअप को ही प्राथमिकता दें। वातावरण में गर्मी तथा डांस से शरीर के तापमान में बढ़ोतरी के कारण आपका मेकअप खराब हो सकता है। वाटरप्रूफ मेकअप से आई लाइनर, लिपस्टिक, फॉउंडेशन खराब नहीं होगा और आप बेफिक्र होकर पूरे फेस्टिवल का मजा उठा सकेंगी।

अगर आप परम्परागत स्कर्ट के साथ बैकलेस ब्लाउज या चोली पहनकर किसी उत्सव या डांस फेस्टिवल में जा रही हैं तो अपनी बैक पर वैक्स या पॉलिश करवाना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। हालांकि, बैक पर वैक्स या पॉलिश एक दिन करवाने की जगह फेस्टिवल से कुछ दिन पहले ही वैक्स करवाएं, जिससे अगर किसी किस्म के फोड़े, फुन्सी आदि की समस्या आए तो आप समय रहते उसका इलाज कर सकते हैं।

आप उत्सव में डांस करने का मन बना रही हैं या फिर फेस्टिवल का हिस्सा बनकर उसका लुत्फ उठाना चाहती हैं तो ऐसे में आप लाइट फाउंडेशन का इस्तेमाल करें क्योंकि पसीना आते ही हैवी फाउंडेशन पिघलने लगेगा और आपका मजा किरकिरा हो जाएगा।

यदि आप रात में डांस एन्जॉय करना चाहती हैं तो आपको अपनी आंखों पर खासतौर से ध्यान देने की जरूरत है ताकि आपकी आंखों में सूजन या पफीनेस न आ जाए। अपनी आंखों की सुंदरता को बनाए रखने के लिए हर दिन आठ से दस घंटे की नींद जरूर लें।

अपने चेहरे या स्किन पर मेकअप लगाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आपका मेकअप आपकी खूबसूरती को निखारने में मदद करे और आप खिली-खिली नजर आएं। इसके लिए स्किन की टोनिंग, क्लींजिंग प्रक्रिया बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्लीनिंग और टोनिंग से स्किन पर मौजूद ऑयल, गंदगी व अवशेष को हटाने में मदद मिलती है। इससे आपकी स्किन अधिक पोषित व नमीयुक्त रहती है। साथ ही साथ, इससे स्किन का पीएच बैलेंस भी बना रहता है।

अगर किसी अन्य वजह से आप सैलून नहीं जा पा रही हैं तो ऐसे में घर बैठे ही नींबू जूस और चीनी के मिश्रण से अपने हाथों और पैरों की रगड़ कर मालिश कर लीजिए।

आप नारियल पानी, नींबू पानी, पानी, ताजा जूस पी सकती हैं। यह आपको तरोताजा रखेगा, जिससे आपको थकावट महसूस नहीं होगी और आपकी स्किन प्राकृतिक तौर पर खिली रहेगी। अगर चाहें तो आप अपने साथ कंसन्ट्रेट नींबू जूस, चीनी, काला नमक और काली मिर्च पाउडर रखिए और ब्रेक के दौरान इसमें अपने स्वाद के अनुरूप पानी मिलाकर पी सकती हैं।

अगर आप फेस्टिवल में दिल खोलकर जब नाचना चाहती हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आपके पैरों में वह मजबूती या ताकत हो। अगर आपको नियमित रूप से डांस करना है या सामाजिक, धार्मिक उत्सवों में सक्रिय हिस्सेदारी रखती है तो आप हर दिन अपने पैरों पर ध्यान दें, ताकि कहीं आपके पैर ही जबाब न दे जाएं। इसके लिए, आप आधे टब गर्म पानी मे आधा कप बेकिंग सोडा, थोड़ा-सा सेंधा नमक, एक कप सेब का सिरका तथा कुछ बूंदें लैवेंडर तेल की डाल लें। अब आप अपने पैरों को इस मिश्रण में कुछ देर तक रहने दें। अब आप, अपने पैरों को साफ कॉटन से साफ कर लीजिए। इससे आपके पैर तरोताजा और मुलायम महसूस होंगे।