Kiara Advani Makeup
Recreate Kiara Advani perfect dewy Look

Kiara Advani Makeup: हम सभी खूबसूरत नजर आने के लिए कई तरह के ब्यूटी और मेकअप लुक ट्राई करना नहीं भूलते। इन दिनों लोग एक्ट्रेसेज के मेकअप लुक को खूब पसंद करते हैं। वहीं मेकअप, स्टाइलिंग और फैशन की बात करें तो जानी मानी अभिनेत्री कियारा आडवाणी के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। उनके मेकअप लुक्स सोशल मीडिया पर भी वायरल होते रहते हैं। वो हमेशा अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिेमेंट रहती हैं। उनको अक्सर ही एक के बाद एक आउटफिट पेश करते देखा गया है। दरअसल कियारा एक फैशनिस्टा की तरह दिखने के साथ-साथ खूबसूरत मेकअप लुक भी पेश करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक सुंदर ग्लोवी और डेवी मेकअप लुक दिखाया, जो गर्मियों के दिनों के लिए एकदम परफेक्ट है। यदि आप इस समर सीजन में अभिनेत्री की तरह परफेक्ट ड्यूई मेकअप लुक पाना चाहती हैं, तो यहां बताई गई स्टेप बाय स्टेप गाइड को फॉलो कर सकती हैं।  

स्टेप 1-  स्किन को करें हाइड्रेट: किसी भी तरह के मेकअप के लिए सबसे पहला और जरूरी स्टेप मॉइस्चराइज़र है। अगर आप अपने चेहरे को सही तरीके से हाइड्रेट नहीं करती हैं, तो आपका मेकअप केकी दिखेगा और यह आपके कॉन्फिडेंस को भी कम कर सकता है। इसलिए हमेशा एक अच्छे हाइड्रेटिंग बेस के साथ ही लाइट सनस्क्रीन से स्टार्ट करें। 

अपने बेस के लिए कभी भी हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट ही चुनाव करें। दूसरा स्टेप प्राइमर अप्लाई करना होता है। ग्लोइंग और शाइनी लुक पाने के लिए टिंटेड प्राइमर का ही इस्तेमाल करें।

गर्मी के मौसम में हैवी फाउंडेशन की वजह से कई परेशानियां होती हैं। इसलिए फाउंडेशन जितना लाइट रहेगा, उतना ही आपका फेस नेचुरल दिखेगा। आगर आपका स्किन टोन डस्की है तो फाउंडेशन को ज्यादा से लाइट ही रखें। फेयर स्किन टोन वाली गर्ल्स थोड़ा डार्क शेड ही रखें। आप फाउंडेशन की जगह बीबी क्रीम भी ट्राई कर सकती हैं।  

किसी भी तरह के मेकअप लुक को अपनाने के लिए हमेशा आंखों के साथ एक्सपेरिमेंट करना एक अच्छा विचार होता है। एक्ट्रेस की तरह आई मेकअप लुक रीक्रिएट करने के लिए आंखों के नीचे थोड़ा सा कंसीलर लगाएं। फिर इसे अच्छी तरीके से ब्यूटी ब्लेंडर या फिंगर टिप से ब्लेंड करें और आईलैशेज के दोनों तरफ मस्कारा अप्लाई करें।

कोई भी डेवी लुक ब्लश के टच अप के बिना अधूरा होता है। इसके लिए लिक्विड ब्लश सबसे अच्छा ऑप्शन हैं लेकिन पाउडर वाला ब्लश भी ठीक से काम कर सकता है। जितना हो सके इस लुक को नेचुरल दिखाया जाए, इसलिए बस थोड़ा सा चीक टिंट अप्लाई करें और फिर लिक्विड हाइलाइटर मिक्स करें। 

अपनी आइब्रो पेंसिल की मदद से भौंहों को थोड़ा डिफाइन करें। फिर लास्ट में इसे इसे चमकदार दिखाने के लिए, पिंक कलर का लिप ग्लॉस लगा लें। 

 मेकअप को पूरे दिन तक टिकाए रखने के लिए थोड़ी मात्रा में सेटिंग स्प्रे से स्प्रे करें। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका ही रहेगा इसके साथ ही आप पूरे दिन फ्रेश दिखेंगी। 

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...