Glass Skin Naturally At Home Routine
Glass Skin Naturally At Home Routine

How to Apply Blush Perfectly: ब्लश एक अमेजिंग ब्यूटी प्रोडक्ट्स होता है जो, मेकअप का ही एक अहन पार्ट होता है। ये गालों को हल्की गुलाबी लुक देने और मेकअप में जान डालने के लिए बेहतरीन तरीका माना जाता है। यह आपके गालों को नेचुरल ग्लो देता है। मेकअप को रियलिस्टिक और म्यूटेड बनाने में यह काफी मदद करता है। इसके इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा को और भी जवां बना सकती हैं। ब्लश के अलग-अलग फार्मूला और शेड्स आते हैं, जिसको हर तरह की स्किन टोन टाइप के अनुसार चुना जा सकता है। ब्लश लगाने के बाद आपकी स्किन खूबसूरत और यंग दिखे। इसके लिए इसे लगाने के सही गाइड के बारे में जरूर जानें।

How to Apply Blush Perfectly-Expert Tips for Long-Lasting Blush
Expert Tips for Long-Lasting Blush

ब्लश इस्तेमाल करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सही ब्लश का चुनाव करें। वरना गलत शेड का इस्तेमाल आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकता है। इसके लिए आप नेचुरल शेड को चुन सकती हैं और अगर आपका स्किन टोन लाइट फेयर कांप्लेक्शन अंडरटोन में आता है तो आपको पिंक कलर का चुनाव करना चाहिए। वहीं मीडियम स्किन टोन के लिए कोरल शेड या पीच रंगों को चुनें और डस्की या ऑलिव स्किन के लिए पीच, प्लम और एप्रिकोट जैसे रंगों को चुनना सही होता है।

हमेशा अपनी स्किन टोन से मिलते जुलते ब्लश का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। नेचुरल ग्लोइंग फिनिश लुक के लिए क्रीम ब्लश का इस्तेमाल करें। क्योंकि यह बड़ी ही आसानी से आपकी स्किन टोन के साथ मेल खा जाते हैं और अगर आपको मैट फिनिश लुक पसंद है तो इसके लिए आप पाउडर ब्लश की ओर रूख कर सकती हैं।

Real Techniques Power Pigment Blush Makeup Brush
Real Techniques Power Pigment Blush Makeup Brush

किसी भी मेकअप प्रोडक्ट को अप्लाई करने के लिए अच्छे ब्लेंडर या ब्रश की जरूरत होती है। यह मेकअप को फैलाने में काफी मदद करते हैं तो ब्लश अप्लाई करने के लिए सही ब्रश का चुनाव करें। ऐसे ही ब्रश को खरीदें, जो ब्लश का अच्छे से एप्लीकेशन दे पाए। इसके लिए आपको सॉफ्ट, लूज और फ्लफी ब्रश का चुनाव करना चाहिए। ब्लश लगाने से पहले प्रोडक्ट को ब्रश पर रखें फिर एक्स्ट्रा प्रोडक्ट को टैप कर लें। इसके बाद सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे इसे अपने गालों पर लगाएं।

ब्लश को अच्छी तरह अप्लाई करने के लिए सही टूल को चुनना भी जरूरी होता है। पाउडर ब्लश को ब्लेंड करने के लिए ब्रश का उपयोग सही माना जाता है। लेकिन क्रीम या जेल ब्लश को अप्लाई करने के लिए ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल बेहतर होता है। इनकी मदद से प्रोडक्ट को आसानी से ब्लेंड किया जा सकता है और अगर आप टिंट्स का इस्तेमाल कर रही है तो इसे ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर के बजाय उंगली का उपयोग करके प्रोडक्ट को गालों पर लगाएं। इससे यह बड़ी आसानी से अप्लाई होते हैं।

अच्छे रिजल्ट के लिए ब्लश मेकअप के साथ आपको स्किन और अंडरटोन पर वॉर्म लुक जोड़ने की जरूरत होती है। अपने चेहरे को सुडौल लुक देने के लिए फेस के पार्ट्स को हाईलाइट करना ना भूलें। ब्लश कंटूरिंग करने से यह स्किन टोन में एक नेचुरल रेड कलर ऐड करता है और एक कस्टमाइज्ड फिनिश लुक पाने के लिए ब्लश को लेयर के रूप में क्रिएट करें।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...