hydrating dewy makeup for natural glow
hydrating dewy makeup for natural glow

Hydrating Dewy Makeup: सर्दियों में त्वचा से नमी कहीं खो जाती है इसलिए मेकअप आॢटस्ट इन दिनों ड्यूई मेकअप करने की सलाह देते हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ ग्लोइंग भी दिखाता है। इस तरह का मेकअप सॢदयों में दिन और रात दोनों ही वाले फंक्शन में सुंदर नजर आते हैं।

ऐसे में स्किन एक्सपर्ट्स की मानें तो ठंडे मौसम में त्वचा रूखी और डिहाइड्रेट हो जाती है, जिसके कारण सर्दियों की शादी में मेकअप करना काफी चैलेंजिंग होता है क्योंकि विंटर्स में मेकअप स्किन को ड्राई और डल बनाता है। इसीलिए एक्सपर्ट्स विंटर वेडिंग्स में मेकअप आर्टिस्ट्स से हैवी मेकअप करवाने के बजाय सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करने और सही मेकअप लुक चुनने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज आपकी इसी चिंता को दूर करने के लिए हम आपके लिए विंटर वेडिंग स्पेशल ‘हाइड्रेटिंग ड्यूई मेकअप टिप्स’ लेकर आए हैं। जिन्हें फॉलो कर आप आसानी से घर में बढ़िया ट्रेंडी मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। विंटर्स में स्किन को हाइड्रेटिंग ड्यूई मेकअप के लिए ऐसे करें तैयार, जानें जरूरी एक्सपर्ट टिप्स-

स्पेशल विंटर वेडिंग सीजन में हाइड्रेटिंग ड्यूई मेकअप लुक क्रिएट करने से पहले स्किन को सही तरह एक्सफोलिएट और हाइड्रेट करना बेहद जरूरी होता है। इसीलिए किसी भी तरह का मेकअप लुक
क्रिएट करने के लिए सबसे पहला स्टेप चेहरे से डेड स्किन सेल्स, डर्ट और गंदगी हटाना होना चाहिए। इसके लिए आपको सबसे पहले चेहरे को किसी भी माइल्ड क्लींजर से साफ करने के बाद अच्छे से एक्सफोलिएट या स्क्रब करना है, जिसके लिए आप कोई भी रेगुलर स्क्रब या नेचुरल स्क्रब इस्तेमाल कर सकती हैं। विंटर्स में
स्किन पर हाइड्रेट करने से पहले एक्सफोलिएट करने से सीरम और मॉइश्चराइजर स्किन सर्फेस पर बेहतर काम कर पाते हैं। और आपकी स्किन मेकअप के लिए तैयार होती है और आप नेचुरली ग्लोइंग नजर आती हैं।

स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार खासकर विंटर सीजन में ड्राई और ऑयली हर स्किन टाइप के लिए स्किन को हाइड्रेट करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप किसी खास विंटर वेडिंग को अटेंड करने वाली हैं तो मेकअप से पहले विंटर सीजन स्पेशल हाइड्रेटिंग स्किन केयर रूटीन फॉलो कर सकती हैं।

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट की मानें तो सर्दियों में सॉफ्ट ड्यूई मेकअप लुक क्रिएट करने के लिए थंब मेकअप रूल फॉलो कर सकती हैं, जिसमें स्किन को हाइड्रेट करने के लिए लाइटर मॉइश्चराइजिंग प्रोडक्ट्स से
शुरुआत करते हुए थिक फॉर्मूला अप्लाई करने हैं। जिसके लिए आप मेकअप से पहले मॉइश्चराइजिंग सीरम, फेस ऑयल और लास्ट में क्रीम मॉइश्चराइजर अप्लाई कर सकती हैं।

विंटर वेडिंग सीजन में खूबसूरत ड्यूई मेकअप लुक क्रिएट करने के लिए एक्सपर्ट मेकअप टिप्स करें फॉलो। विंटर वेडिंग्स में खास ड्यूई मेकअप लुक क्रिएट करने के लिए सबसे पहले आपको ऊपर बताया गया एक्सपर्ट हाइड्रेटिंग स्किन केयर रूटीन फॉलो करना है।

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट के अनुसार सर्दियों के मौसम में त्वचा काफी रूखी हो जाती है, जिससे स्किन पर मेकअप को ब्लेंड करना मुश्किल हो जाता है और मेकअप अनइवन नजर आ सकता है। ऐसे में आपको बेस मेकअप शुरू करने से पहले स्किन पर फेस ऑयल मसाज करके मॉइश्चराइजर अप्लाई करना है। इसके
अलावा आप फेस ऑयल और मॉइश्चराइजर को मिक्स करके भी चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके लिए मेकअप प्रोडक्ट्स की ब्लेंडिंग आसान हो जाती है।

perfect rahega Dewy base makeup
perfect rahega Dewy base makeup

सर्दियों में ड्यूई मेकअप लुक क्रिएट करने के लिए सही फाउंडेशन या टिंट चुनना जरूरी है क्योंकि आगे का मेकअप की ब्लेंडिंग बेस मेकअप पर निर्भर करती है। इसके लिए आप अपनी नेचुरल स्किन टोन के हिसाब से शीर लिक्विड फाउंडेशन चुन सकती हैं, जिससे स्किन नेचुरली ग्लोइंग और प्लंप नजर आती है। फुल कवरेज फाउंडेशन में लिक्विड फाउंडेशन की तरह ल्यूमिनाइजिंग क्वालिटीज नहीं होती हैं, जो सर्दी के मौसम में स्किन पिगमेंटेशन को उभार सकते हैं। इसलिए इस मौसम में चेहरे को मॉइश्चराइज करने के बाद डार्क स्पॉट्स
पर कंसीलर और फेस पर लिक्विड फाउंडेशन अप्लाई करना है। विंटर्स में ड्राई स्किन पर फाउंडेशन और
सीरम को मिक्स करके भी अप्लाई कर सकती हैं।

हाइड्रेटिंग स्किनकेयर रूटीन फॉलो करने और ल्यूमिनियस बेस मेकअप सेट करने के बाद अब आपकी स्किन आगे के स्टेप्स के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है। इसलिए अब इस स्टेप में आप चेहरे पर थोड़ा
स्पार्कल ऐड कर सकती हैं। इसके लिए बेस मेकअप सेट करने के बाद फेस को क्रीमी ग्लोइंग ब्रोंजर से शेप दे सकती हैं। विंटर सीजन में ग्लोइंग ब्रॉन्ज ही इस्तेमाल करें क्योंकि ये स्किन पर लंबे समय तक
केकी नहीं होते हैं और मेकअप नेचुरल और खूबसूरत नजर आता है।

Hydrating Dewy Makeup
Highlight cheekbones like this

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट्स के अनुसार खासकर विंटर सीजन में ड्यूई मेकअप लुक को सबसे खास और खूबसूरत टच देने के लिए चेहरे को हाईलाइट करना चाहिए। ऐसे में विंटर ड्यूई स्किन लुक के
लिए क्रीम हाइलाइटर को चीकबोंस, नोज ब्रिज, आईलिड, लिप्स और फेस के सभी हाई पॉइंट्स पर अप्लाई करके हाइलाइट करें। विंटर वेडिंग्स में सभी मेकअप लुक्स के साथ हाइलाइटर खूबसूरत लगता है। ऐसे में आप भी अपना स्पेशल विंटर ड्यूई मेकअप क्रीम हाइलाइटर से लॉक कर करती हैं।

विंटर वेडिंग सीजन में चेहरे पर सेलिब्रिटीज की तरह खूबसूरत कलर ऐड करना चाहती हैं तो रेगुलर पिगमेंटेड ब्लश के बजाय वॉर्म और वाइब्रेंट क्रीम ब्लश इस्तेमाल कर सकती हैं। विंटर सीजन में चेहरे पर नेचुरल कलर बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी लगता है। ऐसे में आप भी विंटर वेडिंग्स में वाइब्रेंट क्रीम ब्लश अप्लाई
करना न भूलें। इसके अलावा क्रीम ब्लश के साथ एक्स्ट्रा पाउडर ब्लश भी अप्लाई कर सकती हैं।

“सर्दियों में ड्यूई मेकअप लुक क्रिएट करने के लिए सही फाउंडेशन या टिंट चुनना जरूरी है क्योंकि आगे का मेकअप की ब्लेंडिंग बेस मेकअप पर निर्भर करती है।”