लिप केयर रूटीन में इस्तेमाल करें दालचीनी का, मिलते हैं यह बड़े फायदे : lip care with cinnamon
अगर आपको भी सर्दियों में होठो की समस्या होती है तो आप दालचीनी को अपने केयर में शामिल कर सकते हैं।
Lip Care with Cinnamon: सर्दियां शुरू होते ही होठों की देखभाल हमें बहुत ज्यादा करनी पड़ती है। इसके लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते हैं परंतु घर में रखे हुए घरेलू नुस्खे को भूल जाते हैं। क्योंकि हमारे किचन में बहुत सारे ऐसे मसले होते हैं जो त्वचा के लिए और स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इन्हीं में से एक होती है दालचीनी जो खाने में इस्तेमाल की जाती है परंतु यह होठों के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। अगर आपको भी सर्दियों में होठो की समस्या होती है तो आप दालचीनी को अपने केयर में शामिल कर सकते हैं। तो आईये आपको बताते है कि किस तरह से दालचीनी हमारे लिप्स के लिए फायदेमंद होती है।
Also read : सर्दियों में नाजुक होठों को ऐसे रखें सुरक्षित
दालचीनी से मिलता है मॉइश्चर

जब हम लिप केयर की बात करते हैं तो उसके लिए मॉइस्चर का ख्याल रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। अपने लिप की केयर करने और उसे अतिरिक्त मॉइश्चर देने के लिए दालचीनी से लिप बाम बनाई जा सकती है। इसके लिए दालचीनी पाउडर, नारियल तेल और शिया बटर को मिक्स करके लिप बाम तैयार कर ले और इसका इस्तेमाल करें।
दालचीनी से होठों को मिलता है प्रोटेक्शन

दालचीनी में नेचुरल तरीके की एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो हमारी लिप्स को इंफेक्शन से भी बचाती हैं। अधिकतर सर्दियों में होंठ फटने या फिर छोटे-छोटे कट लगने का खतरा होता है। ऐसे में लिप्स पर दालचीनी लगाना बेस्ट ऑप्शन साबित होता है परंतु ध्यान रखें होंठ कट जाने पर दालचीनी ना लगाए इससे अधिक जलन हो सकती है।
दालचीनी नेचुरल तरीके से लिप प्लम्प करती है

अगर दालचीनी को लिप्स पर अप्लाई किया जाता है तो इस ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है। इसी के साथ हल्की जलन भी होती है जिसकी वजह से होंठ अस्थाई रूप से थोड़े अधिक प्लम्प नजर आने लगते हैं परंतु यह भी ध्यान रखें कि यह प्लंप स्थाई नहीं होता है। कुछ समय तक आपके होंठ अधिक फूलन नजर आ सकते हैं।
एनवायरमेंट डैमेज से बचाव

अगर आप दालचीनी को लिप केयर रूटीन में शामिल करते हैं तो इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी मदद करते हैं। हालांकि इतना ही नहीं दालचीनी का उपयोग करने से लिप्स कुछ हद तक एनवायरमेंटल डैमेज से भी प्रोडक्ट हो जाते हैं।
दालचीनी से मिलती है गुलाबी रंगत

अक्सर सभी लोग यही चाहते हैं कि हमारे होंठ नेचुरली पिंक नजर आए। ऐसे में अगर आप दालचीनी का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है क्योंकि दालचीनी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करती है। जब होठों में ब्लड का फ्लो अच्छी तरह से होने लगता है तो होंठ को नेचुरली पिंक कलर मिल जाता है जो दिखने में भी काफी खूबसूरत लगता है।
दालचीनी से लिप्स होते हैं एक्सफोलिएट
दालचीनी में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं दालचीनी लिप्स के लिए नेचुरली एक्सफोलिएशन का काम भी करती है। अगर आप अपने लिप्स पर दालचीनी का उपयोग करते हैं तो इससे नेचुरली तरीके से लिप्स की डेड स्किन सेल्स भी निकल जाते है। इसके बाद आपके होंठ और भी ज्यादा सॉफ्ट और स्मूथ नजर आने लगते हैं।
अगर आप भी अपने होठों को नेचुरल तरीके से सॉफ्ट और स्मूथ बनाना चाहते हैं तो इसके लिए दालचीनी का उपयोग कर सकते हैं। दालचीनी बेस्ट ऑप्शन होता है। यह हमारी किचन में आराम से मिल जाता है।
