Homemade Hair Mask
Potato Hair Mask

Potato Hair Masks: अगर आप यह सोचते आए हैं कि आलू सिर्फ आपके किचन और डार्क सर्कल आइज़ को ठीक करने के लिए है, तो आप गलत हैं। आपको यह जानकार शायद आश्चर्य हो कि बालों की ग्रोथ और खूबसूरती के लिए भी यह खूब फायदेमंद है। विटामिन बी, सी और आयरन से भरपूर आलू स्कैल्प को न्यूट्रिशन देने, बालों की जड़ों को मजबूत करने और लंबे बालों को बूस्ट करने में मददगार है। यहां 6 आसान और प्रभावी आलू हेयर मास्क दिए गए हैं, जिन्हें आप घर पर बना सकती हैं। इनके लगातार इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ शानदार होगी और बाल खूबसूरत भी नजर आएंगे। 

Potato, Onion and Honey Mask
Potato, Onion and Honey Mask

यह मास्क बालों के रोमछिद्रों को स्टिमूलेट करके बालों का पतला होना कम करता है। साथ ही जड़ों को मजबूत बनाता है। 

इंग्रेडिएंट्स

1 मीडियम साइज का आलू, 1 छोटा प्याज और 1 बड़ा चम्मच शहद

कैसे बनाएं 

आलू और प्याज दोनों से रस निकालें। इसे शहद के साथ मिलाएं। अब इस मास्क को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें।

यह हेयर पैक बालों की ग्रोथ को बूस्ट करने के साथ स्कैल्प को सूद करता है और बालों में चमक भी लाता है। 

इंग्रेडिएंट्स 

1 मीडियम साइज का आलू और 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल

कैसे बनाएं 

आलू को कद्दूकस करने के बाद छानकर उसका रस निकाल लें। अब इस रस को एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 30 मिनट तक लगे रहने दें। बाद में माइल्ड शैम्पू से धो लें।

Potato and Egg Mask
Potato and Egg Mask

यह मास्क बालों को मजबूत बनाता है और बालों का झड़ना भी कम करता है। इसके लगातार इस्तेमाल से बालों का घनापन भी बढ़ता है। 

इंग्रेडिएंट्स

1 मीडियम साइज का आलू, 1 अंडे की जर्दी और 1 बड़ा चम्मच शहद

कैसे बनाएं 

आलू से रस निकालकर इसे अंडे की जर्दी और शहद के साथ मिलाएं। अब इस मास्क को अपने स्कैल्प और बालों पर समान रूप से लगाएं। इसे 30-40 मिनट तक लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें।

आलू का यह मास्क बालों को न्यूट्रिशन देता है और डैंड्रफ को कम करता है। इसके इस्तेमाल से बाल मुलायम भी होते हैं। 

इंग्रेडिएंट्स

1 मध्यम आकार का आलू और 2 बड़े चम्मच दही

कैसे बनाएं

आलू से रस निकाल कर इसे दही के साथ मिलाएं। जब स्मूद मिश्रण तैयार हो जाए तो इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और 25 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में माइल्ड शैम्पू से धो लें।

यह मास्क बालों से ड्राइनेस को दूर करके बालों की इलास्टिसिटी बढ़ाता है और गहराई से कंडीशनिंग भी करता है। 

इंग्रेडिएंट्स

1 मीडियम साइज का आलू और 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल

कैसे बनाएं

आलू का रस निकालें और इसे नारियल तेल के साथ मिलाएं। इस मिश्रण से अपने स्कैल्प और बालों पर मालिश करें। 30 मिनट बाद गुनगुने पानी और शैम्पू से धो लें।

Potato and Lemon Mask
Potato and Lemon Mask

यह मास्क बालों के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने के साथ स्कैल्प को फ्रेश करता है। इसके लगातार इस्तेमाल से बालों से डैंड्रफ भी कम हो जाता है। 

इंग्रेडिएंट्स

1 मीडियम साइज का आलू और 2 बड़े चम्मच नींबू का रस

कैसे बनाएं 

आलू से रस निकाल कर इसे नींबू के रस के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और धीरे से मालिश करें। 20-30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...