Overview: जानिए क्या है डॉल्फिन स्किन ट्रेन्ड
डॉल्फिन स्किन ट्रेन्ड इन दिनों काफी चलन में है। तो चलिए जानते हैं क्या है यह डॉल्फिन स्किन ट्रेन्ड।
Dolphin Skin Trend: हम सभी एक ब्यूटीफुल स्किन चाहती हैं और अक्सर मार्केट में तरह-तरह के ट्रेन्ड चलते रहते हैं। अब तक हम सभी ग्लास स्किन पाने की जद्दोजहद में लगी रहती थी, लेकिन अब लड़कियों को एक नया ट्रेन्ड काफी पसंद आ रहा है और वह है डॉल्फिन स्किन। एक ओर जहां ग्लास स्किन पूरी तरह स्मूद और लगभग पोर्सिलेन जैसी होती है, वहीं डॉल्फिन स्किन रेडियंट और हल्की-हल्की रिफ्लेक्टिव होती है। इसमें आपकी स्किन धूप में ठंडे पानी की छींटा मारी हुई जैसी नजर आती है। एकदम सॉफ्ट, ग्लोइंग और लाइफ से भरी हुई।
डॉल्फिन स्किन वास्तव में वेट लुक फिनिश के साथ हेल्दी, यंग और नेचुरल रेडियन्स देती है। आजकल लड़कियां डॉल्फिन स्किन पाना चाहती हैं, जिसमें वे ज्यादा कोशिश किए बिना ही ग्लोइंग दिखें। इसके लिए स्किन की सही तरह से केयर करने के साथ-साथ कुछ मेकअप ट्रिक्स को आजमाया जा सकता है। मसलन, हाइड्रेशन के जरिए इस तरह की स्किन पाई जा सकती है। वहीं मेकअप में आप ड्यूवी क्रीम्स से लेकर हाईलाइटर तक की मदद ले सकती हैं। डॉल्फिन स्किन लुक डे आउट से लेकर नाइट लुक तक के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको डॉल्फिन स्किन लुक के बारे में विस्तार से बता रहे हैं-
डॉल्फिन स्किन क्या है?

डॉल्फिन स्किन पाने से पहले आपको इसके बारे में अच्छी तरह जान लेना चाहिए। डॉल्फिन स्किन का मतलब है वो हाइड्रेटेड व जूस वाला ग्लो। इसमें आपकी स्किन ग्लास स्किन जैसी परफेक्ट और पोर्सिलेन जैसी स्मूथ नजर नहीं आती है बल्कि यह फ्रेश और रेडिएंट दिखती है। डॉल्फिन स्किन नेचुरली हाइड्रेटेड नजर आती है।
अगर स्किन टेक्सचर की बात की जाए तो इसमें पोर्स दिखते हैं लेकिन बहुत ज्यादा साफ या फ्लैट नहीं लगते। बल्कि आपकी स्किन सॉफ्ट, प्लम्प और ड्यूई नजर आती है।
डॉल्फिन स्किन एक यंग और एनर्जेटिक फील देती है। इस स्किन की खास बात यह होती है कि यह परफेक्शन पर फोकस नहीं करती, बल्कि स्किन को अंदर से नॉरिश्ड और नेचुरली ग्लोइंग दिखाती है।
डॉल्फिन स्किन का ग्लो सॉफ्ट, थोड़ा ग्लॉसी और कभी-कभी रिफ्लेक्टिव भी होता है, जैसे स्किन पर नेचुरल शाइन या मॉइस्चर हो। ये आपको एक प्लेफुल और सॉफ्ट फील देती है।
मेकअप से डॉल्फिन स्किन कैसे पाएं

अगर आप चाहें तो मेकअप की मदद से डॉल्फिन स्किन पा सकती हैं। ऐसा करना काफी आसान है-
- मेकअप करने से पहले अपनी स्किन को हाइड्रेट करें। इसके लिए अपनी स्किन को क्लीन करें और फिर कोई हल्का मॉइस्चराइजिंग प्राइमर लगाएं, ताकि आपकी स्किन प्लम्प और सॉफ्ट नजर आए। प्राइमर लगाते समय कोशिश करें कि उसमें हल्का शिमर या लाइट-रिफ्लेक्टिंग क्वालिटी हो।
- अब हल्का और ड्यूवी फाउंडेशन या टिंटेड मॉइश्चराइजर लगाएं। डॉल्फिन स्किन मेकअप करते हुए हैवी मैट फॉर्मूला को स्किप करें। मॉइश्चराइजर लगाते समय डैम्प स्पंज से अप्लाई करें ताकि नेचुरल और ग्लोइंग फिनिश आए।
- अब बारी है स्किन को हाइलाइट करना है। वास्तव में, डॉल्फिन स्किन की मिस्ट्री हाइलाइट है। मेकअप करते हुए क्रीम या लिक्विड हाइलाइटर का इस्तेमाल करें। इसे चेहरे के हाई पॉइंट्स जैसे चीकबोन्स, नोज ब्रिज, ब्रो बोन और क्यूपिड बो पर लगाएं।
- वेट लुक क्रिएट करने के लिए थोड़ा हाइलाइटर कॉलरबोन या शोल्डर पर भी लगा सकती हैं।
- डॉल्फिन स्किन में फ्लशिंग नेचुरल लुक क्रिएट करने के लिए क्रीम या लिक्विड ब्लश चुनें। इसके लिए आप सॉफ्ट पिंक, पीच या कोरल शेड्स को चुन सकती हैं।
- वहीं, आंखों को सॉफ्ट और ल्यूमिनस रखें। आप थोड़ी-सी शिमर आईशैडो लग सकती है। लेकिन हैवी मैट शैडो से बचें। आप चाहें तो मस्कारा भी लगा सकती हैं। हालांकि, यह पूरी तरह ऑप्शनल है।
- वहीं, होंठ को ग्लॉसी और हाइड्रेटेड दिखाने की कोशिश करें। इसके लिए, टिंटेड लिप ग्लॉस या बाम एक बेहतरीन ऑप्शन रहेगा।
- आखिरी में, मेकअप करने के लिए हल्का ड्यूवी सेटिंग स्प्रे छिड़कें, ताकि सब अच्छे से मिक्स हो जाए और स्किन ज्यादा ग्लोइंग नजर आए।
- ध्यान रखें कि जब भी आप मेकअप के जरिए डॉल्फिन स्किन लुक क्रिएट कर रही हैं तो उस दौरान ज्यादा पाउडर ना लगाए, वरना आपको वह ग्लो नहीं मिल पाएगा, जो वास्तव में मिलना चाहिए।
मेकअप के अलावा भी डॉल्फिन स्किन कैसे पाएं

मेकअप की मदद से डॉल्फिन स्किन पाना काफी आसान है। लेकिन इसके अलावा भी कुछ बातों का ध्यान रखकर आप नेचुरली डॉल्फिन स्किन पा सकती हैं। मसलन-
- हाइड्रेशन का खास ख्याल रखें। इसके लिए दिनभर खूब पानी पिएं व वाटर रिच फूड्स को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, हाइड्रेटिंग सीरम जैसे हायलूरॉनिक एसिड इस्तेमाल करें। साथ ही, स्किन के हाइड्रेशन को बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाना ना भूलें।
- स्किन को एक्सफोलिएट करना ना भूलें। हालांकि, एक्सफोलिएशन सॉफ्ट होना चाहिए, स्किन को ज्यादा स्ट्रिप न करें। स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए आप हल्के केमिकल एक्सफोलिएंट्स जैसे एएचए या बीएचए का इस्तेमल कर सकती हैं।
- एक ड्यूई व नेचुरल ग्लोइंग स्किन के लिए हमेशा जेल या क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट्स चुनें। बहुत मैट फिनिश वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें। मैट फिनिश प्रोडक्ट्स आपको वह लुक नहीं देते हैं।
- इसी तरह, क्रीम हाईलाइटर्स का इस्तेमाल करें। ग्लो पाउडर से आपको डॉल्फिन लुक नहीं मिल पाता है।
