महाशिवरात्रि पर ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो आजमाएं ये 5 नेचुरल तरीके: Mahashivratri Skin Care Tips
आप कुछ नेचुरल तरीकों से चेहरे पर ग्लो पा सकती हैं।
Skin Care for Mahashivratri: कई महिलाएं कील-मुंहासे, सुस्त त्वचा, रूखी त्वचा और दाग-धब्बे के कारण परेशान रहती है, जिस वजह से उनकी त्वचा काफी बेजान सी लगने लगती है। ऐसे में त्यौहार के समय वह अपने चेहरे को फ्लॉन्ट नहीं कर पाती हैं और अब महाशिवरात्रि का भी त्यौहार आने वाला है। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर भी काफी दाग-धब्बे हो गए हैं और आप उन्हें नेचुरल तरीके से हटाना चाहती है, तो आज आपके लिए हम कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं। यह बिल्कुल नेचुरल तरीके हैं, जिनकी मदद से आपके चेहरे के दाग-धब्बे हट जाएंगे। आप त्वचा के लिए इन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- चेहरे के लिए दालचीनी भी बेहद फायदेमंद है आप दालचीनी पाउडर को कोकोनट ऑयल में मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इसकी मदद से दाग-धब्बे आसानी से दूर हो जाएंगे, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो हमारे चेहरे के लिए फायदेमंद है।
Also read: चेहरे की त्वचा रहेगी खिली-खिली जब लगाएंगी हरी सब्जी से बना ये अनोखा फेस पैक

- एक कटोरी में एलोवेरा जेल के साथ नींबू का रस मिक्स करें। इन दोनों चीजों को अपने चेहरे से लेकर गर्दन पर तकरीबन 20 मिनट के लिए लगाकर रख दें और फेस धोने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से स्क्रब करें। आप हफ्ते में दो से तीन बार इन सामग्रियों को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपके चेहरे का ग्लो बढ़ जाएगा।

- आप त्वचा के लिए चंदन और गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच चंदन का पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं। इन सारी चीजों को मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इन्हें कुछ देर के लिए लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आप हफ्ते में 2 से 3 बार इसे फेस पर लगा सकती हैं।

- चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए आप गुलाब की पंखुड़ियों को रात भर पानी में भिगोकर रख दें और अगले दिन सुबह इसे मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें। इसमें शहद मिलाएं और चेहरे से लेकर गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाकर रख दें। इसके बाद त्वचा को ठंडे पानी से धो लें। आप हफ्ते में 2 से 3 बार इसे चेहरे पर लगा सकती हैं।
- अगर आपकी त्वचा काफी रूखी है तो चंदन पाउडर और दही के लेप से आप उसे कम कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में चंदन पाउडर लें और उसमें दही मिलाएं। इसके बाद इन दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
