शादी में फ्लोरल ब्रेड हेयर स्टाइल क्रिएट करना चाहते हैं तो इन हैक्स का करें इस्तेमाल : floral braid hairstyle
आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ हैक्स बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं और अपने हेयर स्टाइल को और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं।
Floral Braid Hairstyle: जब शादी का सीजन आता है तो हर कोई यही चाहता है कि वह अपने लुक को और भी ज्यादा क्रिएटिव बनाएं। इसके लिए वह अलग-अलग तरह का मेकअप हेयर स्टाइल सर्च करना शुरू कर देता है। आज के समय में इंटरनेट में बहुत सारे हैक्स मिल जाते हैं जिन्हें आप खुद पर क्रिएट करते हैं। आज के समय में ब्रेड हेयर स्टाइल सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और यह काफी ज्यादा ट्रेंड में भी है।
इसे बनाने के लिए अलग-अलग डिजाइन की एसेसरीज का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिए यह लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। ऐसे में अगर आप भी किसी शादी में जा रहे हैं और फ्लोरल ब्रेड हेयर स्टाइल क्रिएट करना चाहते हैं तो आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ हैक्स बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं और अपने हेयर स्टाइल को और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं।
Also read: हेयर एक्सटेंशन के साथ भी बनाए जा सकते हैं यह खूबसूरत हेयर स्टाइल
इस तरह से हेयर स्टाइल करें क्रिएट

अगर आप ब्रेड फ्लोरल हेयर स्टाइल क्रिएट करना चाहते हैं तो इन हैक्स को जरूर ट्राई करें।
- सबसे पहले आगे के बालों में सेक्शन कर ले और उन्हें आगे सेट कर ले।
- इसके बाद जो पीछे के बाल है उनमें एक पफ क्रिएट कर ले। इसके लिए बेस्ट है कि आप बैक कांबिंग का इस्तेमाल करें।
- अब आप पीछे के बालों को ले और ट्विस्ट करके सेट कर दे। इसमें आप ब्रेड भी बना सकते हैं और छोटे-छोटे सेक्शन में सेट कर सकते हैं।
- इसके बाद हेयर में बाउंस देने के लिए इन्हें खुला छोड़ दें।
- अब आप पिन की मदद से फ्लावर को सेट कर ले।
- इस तरीके से आपका हेयर स्टाइल बन जाता है।
बाउंसी हेयर स्टाइल बनाएं

जिनके बाल पतले होते हैं वह इस तरीके का हेयर स्टाइल बना सकते हैं।
- इस हेयर स्टाइल को क्रिएट करने के लिए सबसे पहले पफ बनाएं।
- अब आपके बालों को ट्विस्ट करना है और रबर बैंड की मदद से चोटी बनाकर इन्हें सेट करना है।
- फिर इसे अंदर की तरफ ट्विस्ट कर दें।
- इसी तरीके से आपको अपने सारे बालों को ट्विस्ट करके सेट करना है।
- अब पिन की मदद से सभी वालों को सेट कर ले।
- इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपको बालों में हैवी कर्ल क्रिएट करना है इससे वह अच्छे लगेंगे।
- अब आप अपनी हेयर स्टाइल में फ्लावर को सेट कर ले।
ट्विस्टेड ब्रेड हेयर स्टाइल का करें इस्तेमाल

अगर आपके पास समय कम है और आप जल्दी से तैयार होना चाहते हैं तो इस तरीके से आप हेयर स्टाइल बना सकते हैं।
- इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले सारे बालों में हैवी कर्ल कर ले।
- अब इसमें आगे की तरफ बाउंस देकर एक पफ क्रिएट करें और फिर बालों को ट्विस्ट करके सेट कर दे।
- अब आप सारे बालों को अंदर की तरफ पिन की मदद से सेट कर दे।
- इनमें से थोड़े बालों को निकले और फिर बाउंस क्रिएट करें।
- अब आप उसमें फ्लावर लगाएं और आगे के बालों में कर्ल क्रिएट कर ले।
- इस तरीके से आपके ब्रेड हेयर स्टाइल बन जाते हैं और यह बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।
अगर आप भी ब्रेड हेयरस्टाइल क्रिएट करना चाहते हैं तो इन हैक्स के जरिए क्रिएट कर सकते हैं। यह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं और वेडिंग सीजन के लिए एकदम परफेक्ट हेयर स्टाइल होते हैं।
